सिवनी हवाला कांड: SDOP पूजा पांडे की जमानत याचिका खारिज, रितेश वर्मा को भी नहीं मिली राहत
Neel Tiwari | Dec 02, 2025, 17:19 IST
Photograph: (THESOOTR)
सिवनी के हवाला लूटकांड में SDOP पूजा पांडे और पुलिसकर्मी रितेश वर्मा की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने जमानत के समर्थन में दिए गए तथ्यों से संतुष्ट नहीं होने के बाद याचिका को डिसमिस किया। अब आरोपियों को जेल में रहना होगा।
JABALPUR. सिवनी के चर्चित हवाला लूटकांड में गिरफ्तार SDOP पूजा पांडे, आरोपी पुलिसकर्मी रितेश वर्मा को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। मंगलवार 2 दिसंबर को जस्टिस देवनारायण मिश्रा की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई में कोर्ट को जमानत के समर्थन में दिए गए तथ्य से संतुष्ट नहीं हुआ।
सिवनी हवाला कांड कीसुनवाई के दौरान कोर्ट का रुख सख्त था। यदि कोर्ट आदेश के माध्यम से जमानत निरस्त कर देता, तो यह भविष्य में पूजा पांडे सहित अन्य आरोपियों के लिए गंभीर बाधा बन सकता था। इस स्थिति को देखते हुए बचाव पक्ष ने जमानत आवेदन विड्रॉ करने का अनुरोध किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए याचिका को डिसमिस कर दिया।
अब आरोपियों को जेल में ही रहना होगा। इस मामले में सह आरोपी वीरेंद्र दीक्षित और पंजू गिरी गोस्वामी ने भी हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है लेकिन अभी यह किसी जज के रोस्टर में लिस्ट नहीं हुई है।
ये खबर भी पढ़ें...
सिवनी हवाला कांड : SDOP पूजा पांडे की जमानत सुनवाई टली, 1 दिसंबर के लिए हुई लिस्ट
तीन करोड़ रुपए की हवाला रकम की लूट के इस मामले में एसआईटी ने शुरुआत से ही कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में यह सामने आया कि घटना पूरी तरह सुनियोजित थी और इसमें पुलिस अधिकारी, हवाला कारोबारी और बाहरी लोग एक ही नेटवर्क का हिस्सा थे।
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
एसआईटी के अनुसार एसडीओपी पूजा पांडे अपनी गतिविधियों की जानकारी अपने जीजा वीरेंद्र दीक्षित को लगातार देती थीं। डकैती की रात दोनों के बीच 53 बार फोन पर बातचीत हुई, जिसने मामले को और संदिग्ध बना दिया।
ये खबर भी पढ़ें...
सिवनी हवाला लूट कांड : SDOP पूजा पांडे के 'सर' कॉल की सुलझेगी गुत्थी! SIT ने मेटा से मांगा डेटा
जांच में पता चला कि वीरेंद्र दीक्षित ने अपने मोबाइल का पूरा डेटा और चैट डिलीट कर दी थी। उन्होंने पुलिस को पुराना सिम कार्ड सौंपा, लेकिन हैंडसेट बदल दिया था, जिससे उनकी भूमिका आपराधिक षड्यंत्र में गहराई से जुड़ी हुई दिखी।
हवाला कारोबारी पंजू गोस्वामी की संलिप्तता भी जांच में सामने आई है। एसआईटी के मुताबिक पंजू, वीरेंद्र, डीएसपी पंकज मिश्रा और आरक्षक प्रमोद सोनी घटना से पहले और बाद में लगातार संपर्क में थे। पंजू गिरी गोस्वामी ने भी हाईकोर्ट में याचिका दायर की है जिसकी अभी सुनवाई नहीं हुई।
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी में इस साल हुए 538 बाल विवाह, मंत्री ने विधानसभा में माना हर महीने बढ़ रहा आंकड़ा
सिवनी जिला अदालत पहले ही पूजा पांडे सहित अन्य आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर चुकी थी। हाईकोर्ट में भी पहली सुनवाई टलने के बाद आज पूजा पांडे और रितेश वर्मा की जमानत रद्द हो गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
पीथमपुर वॉल्वो-आयशर की वीई कमर्शियल को 168 करोड़ की GST चोरी का नोटिस
जमानत खारिज होने के बाद SDOP पूजा पांडे और सह-आरोपी फिलहाल जेल में ही रहेंगे। उनकी ओर से दोबारा जमानत लगाने के लिए नए आधार और ताजा परिस्थितियों का इंतजार करना होगा। उधर, एसआईटी की जांच अब भी जारी है और इससे जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की संभावना बनी हुई है।
हाईकोर्ट के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि अदालत इस गंभीर और सुनियोजित हवाला लूटकांड में अभी किसी भी आरोपी को फिलहाल राहत देने के पक्ष में नजर नहीं आ रहा है।
जमानत आवेदन किया गया विड्रॉ
अब आरोपियों को जेल में ही रहना होगा। इस मामले में सह आरोपी वीरेंद्र दीक्षित और पंजू गिरी गोस्वामी ने भी हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है लेकिन अभी यह किसी जज के रोस्टर में लिस्ट नहीं हुई है।
ये खबर भी पढ़ें...
सिवनी हवाला कांड : SDOP पूजा पांडे की जमानत सुनवाई टली, 1 दिसंबर के लिए हुई लिस्ट
हाई-प्रोफाइल हवाला लूटकांड की कहानी
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
53 कॉल ने खोली साजिश की परतें
ये खबर भी पढ़ें...
सिवनी हवाला लूट कांड : SDOP पूजा पांडे के 'सर' कॉल की सुलझेगी गुत्थी! SIT ने मेटा से मांगा डेटा
मोबाइल डेटा डिलीट कर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास
हवाला कारोबारी पंजू गोस्वामी की भूमिका भी संदिग्ध
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी में इस साल हुए 538 बाल विवाह, मंत्री ने विधानसभा में माना हर महीने बढ़ रहा आंकड़ा
पूजा पांडे की जमानत पहले भी खारिज
ये खबर भी पढ़ें...
पीथमपुर वॉल्वो-आयशर की वीई कमर्शियल को 168 करोड़ की GST चोरी का नोटिस
पूजा पांडे को राहत मिलना अभी नहीं आसान
हाईकोर्ट के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि अदालत इस गंभीर और सुनियोजित हवाला लूटकांड में अभी किसी भी आरोपी को फिलहाल राहत देने के पक्ष में नजर नहीं आ रहा है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari