दोस्त के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ कर दिया ये कांड

Vikram Jain | Oct 19, 2024, 24:23 IST
Share
MP Shahdol girl rape murder case 2 accused arrested
MP Shahdol girl rape murder case 2 accused arrested

मध्य प्रदेश के शहडोल में युवती से गैंगरेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। जानें पूरा मामला

BHOPAL. मध्य प्रदेश के शहडोल में युवती का शव फंदे से लटका मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप (gangrape) किया था फिर गला दबाकर इसकी हत्या (murder) कर दी थी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए युवती के शव को पेड़ पर फंदे से लटकाया गया था।

जानें पूरा मामला

पूरा मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाली 20 साल की युवती का शव जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या मानकर जांच शुरू की, मामले में युवती के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले में पुलिस ने परिवार और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की, सामने आया कि युवती के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

राजधानी रायपुर के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल की लैब टेक्नीशियन से दुष्कर्म

पूछताछ में प्रेमी ने उगल दिया सच

मामले में जांच करते हुए पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड की लोकेशन और कॉल डिटेल निकाली तो शक गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने बॉयफ्रेंड दीपेश जायसवाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के दोस्त सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बॉयफ्रेंड की हैवानियत... पहले प्रेमिका को किया प्रेग्नेंट, फिर डिलवरी के बाद बच्चे को जिंदा दफना डाला

रेप के बाद युवती की गला दबाकर हत्या

पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपेश 4 दिन पहले किसी बहाने से युवती को जंगल ले गया था। जहां उसने युवती के साथ रेप किया, इस दौरान उसने अपने दोस्त सूरज को बुला लिया दोस्त ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस से शिकायत की धमकी थी तो उससे मारपीट की गई। इस दौरान युवती ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

शातिर आरोपियों ने इस हत्या को आत्महत्या बताने और पुलिस को गुमराह करने के लिए युवती के शव को जंगल में पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। अब मामले में पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Shahdol News
  • शहडोल न्यूज
  • हत्या
  • आत्महत्या
  • Shahdol crime news
  • गैंगरेप
  • गर्लफ्रेंड
  • रेप केस
  • मर्डर केस
  • rape and murder
  • gangrape and murder
  • शहडोल क्राइम न्यूज
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार