सांसद शंकर लालवानी के मालवा उत्सव में डायरी पर हो रही थी प्लॉट बुकिंग, ग्राहक बनकर गए तहसीलदार, स्टॉल बंद

Ravi Singh | Published:
Share
Shankar Lalwani
Shankar Lalwani

इस कॉलोनी के लिए 51 हजार रुपए में प्लॉट बुकिंग की जा रही थी। कंपनी के पवन दांगी द्वारा बताया गया कॉलोनी का अभी रेरा में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। तहसीलदार द्वारा पंचनामा बनाकर ग्रुप के ब्रोशर्स और प्रिंटेड कैरी बैग जब्त किए गए।

संजय गुप्ता, INDORE : सांसद शंकर लालवानी ( MP Shankar Lalwani ) द्वारा हर साल कराए जान वाले मालवा उत्सव ( Malwa Utsav ) के दौरान उस समय रंग में भंग पड़ गया, जब जिला प्रशासन की टीम ने यहां मुस्तैदी दिखा दी। अधिकारी ग्राहक बनकर गए और जब एक स्टॉल पर प्लॉट बुकिंग की और पता किया रेरा पंजीयन है या नहीं तो पता चला यह नहीं है और बिना इसके ही बुकिंग हो रही है। फिर अधिकारी अपने असली रंग रूप में आए और स्टॉल को बंद करा दिया।

दिव्य वसुधा ग्रुप का था स्टॉल


जिला प्रशासन को सूचना मिली थी मेले में दिव्य वसुधा ग्रुप का स्टॉल ( Divya Vasudha Group Stall ) लगा है। उसके द्वारा तुलसी एवेन्यू कॉलोनी के लिए प्लॉटों की बुकिंग की जा रही है। कंपनी ने रेरा में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इस पर एसडीएम (राऊ) विनोद राठौर द्वारा तहसीलदार नारायण नांदेडा और पटवारी दामोदर शर्मा को मौके पर ग्राहक बनाकर भेजा गया। पूछताछ की तो पाया गया कि दिव्य वसुधा ग्रुप द्वारा ग्राम पालिया (हातोद) में निर्माणाधीन आवासीय प्रोजेक्ट तुलसी एवेन्यू में डायरी पर बिना रेरा रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें...

बड़ी कार्रवाई, 241 स्कूलों पर चला बुलडोजर, जानिए क्या थी वजह

बुकिंग के लिए लग रहे थे 51 हजार रुपए


इस कॉलोनी के लिए 51 हजार रुपए में प्लॉट बुकिंग की जा रही थी। कंपनी के पवन दांगी द्वारा बताया गया कॉलोनी का अभी रेरा में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। तहसीलदार द्वारा पंचनामा बनाकर ग्रुप के ब्रोशर्स और प्रिंटेड कैरी बैग जब्त किए गए। इसके साथ ही स्टाल बंद कराया गया। काउंटर पर पवन दांगी, आलोकसिंह और प्रियंका ताकोले आदि मौजूद थे जबकि कई कर्मचारी गायब हो गए। इन सभी के खिलाफ रेरा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अब प्री लॉचिंग कॉलोनी की अनुमति पर रोक लगाने के साथ जांच की जाएगी।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP Shankar Lalwani
  • सांसद शंकर लालवानी
  • मालवा उत्सव
  • Malwa Utsav
  • दिव्य वसुधा ग्रुप का स्टॉल
  • Divya Vasudha Group Stall
  • तुलसी एवेन्यू में डायरी पर बिना रेरा रजिस्ट्रेशन
दिलजीत ने कहा राहत इंदौरी का शेर- किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है, गानों की रोक पर दिया जवाब

By Sanjay Gupta

दिलजीत ने कहा राहत इंदौरी का शेर- किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है, गानों की रोक पर दिया जवाब
भरी सभा में बोले विधायक कमलेश्वर डोडियार- इस्तीफा दे दूं क्या, तभी जनता से आवाज आई कि दे दो...

By Aman Vaishnav

भरी सभा में बोले विधायक कमलेश्वर डोडियार- इस्तीफा दे दूं क्या, तभी जनता से आवाज आई कि दे दो...
छत्तीसगढ़ में 7 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी, छूट के बाद भी नहीं चुकाया बिल, अब कटेगी बिजली

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 7 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी, छूट के बाद भी नहीं चुकाया बिल, अब कटेगी बिजली
जज हों या बड़े अफसर, किसी को नहीं छोड़ रहे साइबर ठग, निशाने पर राजस्थान के बुजुर्ग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जज हों या बड़े अफसर, किसी को नहीं छोड़ रहे साइबर ठग, निशाने पर राजस्थान के बुजुर्ग
छत्तीसगढ़ में फिर बजेगा चुनावी बिगुल, 17 निकायों में घमासान, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की चुनौती, जल्द लगेगा आचार संहिता

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में फिर बजेगा चुनावी बिगुल, 17 निकायों में घमासान, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की चुनौती, जल्द लगेगा आचार संहिता
अब पैसे देने पर भी इन्हें नहीं मिलेगी शराब! सागर शराब कांड के बाद आबकारी विभाग ने लागू किया नया नियम

By Aman Vaishnav

अब पैसे देने पर भी इन्हें नहीं मिलेगी शराब! सागर शराब कांड के बाद आबकारी विभाग ने लागू किया नया नियम
सीएम साय का बिलासपुर दौरा आज, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Umeshwari Baghel

सीएम साय का बिलासपुर दौरा आज, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल