एमपी में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, इधर... चयनित अभी भी वेटिंग में

Atul Dwivedi | Updated:
Share
एमपी में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. मध्यप्रदेश में 10 हजार शिक्षक भर्ती के ऐलान के बीच वर्ग-2 और वर्ग-3 के वेटिंग अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। नीलम पार्क में धरना जारी है।

मध्यप्रदेश सरकार ये दावा करती है कि जल्द ही प्रदेश में ढाई लाख पदों पर भर्ती होगी। जिनमें 10 हजार के आसपास शिक्षकों के पद भी भरे जाएंगे। दूसरी तरफ भोपाल के नीलम पार्क में पिछले 13 दिनों से वर्ग-2 और वर्ग-3 के वेटिंग अभ्यर्थियों का धरना और भूख हड़ताल जारी है।

मध्यप्रदेश में 18 हजार से ज्यादा पुलिस और करीब 10 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी। सीएम मोहन यादव ने ढाई लाख पदों पर भर्ती का ऐलान किया है, लेकिन वर्ग-2 और वर्ग-3 के वेटिंग शिक्षक सरकार से सवाल कर रहे हैं कि जब पद खाली पड़े हैं, भर्ती करनी है तो काउंसलिंग करके इन लोगों को जॉइनिंग क्यों नहीं दी जा रही है?

मामला क्या है?

दरअसल वर्ग-2 में शिक्षकों की भर्ती साल 2024 में निकाली गई थी। लगभग 8 हजार पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, जिनमें खेल कूद, नृत्य और गायन जैसे विषय भी शामिल थे।

साल 2025 में परीक्षा हुई, 2025 में ही रिजल्ट आया और 2026 में दावा है कि लगभग 4 हजार उम्मीदवारों को जॉइनिंग दी गई। उम्मीदवारों का दावा है कि जब माध्यमिक शिक्षकों के 45 हजार के आसपास पद खाली पड़े हुए हैं तो पदवृद्धि क्यों नहीं की जा रही है?

अब इन वेटिंग वर्ग-2 अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार हर विषय के 3-3 हजार पद बढ़ाए, और इन लोगों को नियुक्ति दे। दावा है कि वर्ग-2 में लगभग 700 वेटिंग अभ्यर्थी हैं।

वर्ग-3 का भी कुछ ऐसा है मामला

वर्ग-2 के साथ वर्ग-3 यानी प्राथमिक शिक्षक भर्ती के वेटिंग अभ्यर्थी भी धरना दे रहे हैं। वर्ग-3 में शिक्षा विभाग ने लगभग 13 हजार पदों पर भर्ती निकाली थी। ये भर्ती कर्मचारी चयन मंडल यानी ईएसबी के जरिए करवाई गई थी।

अभ्यर्थियों का दावा है कि 6831 पदों पर ही अभ्यर्थियों की जॉइनिंग हुई है, जबकि बाकी पदों का क्या हुआ कुछ नहीं पता। अभ्यर्थी ये आरोप लगा रहे हैं कि विभाग पदों को बैकलॉग में डाल रहा है।

वर्ग-3 के अभ्यर्थी भी सेकंड काउंसलिंग की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब पद खाली हैं, मुख्यमंत्री शिक्षक भर्ती की बात करते हैं। तो फिर सेकंड काउंसलिंग करके जो पात्रता और चयन परीक्षा पास उम्मीदवार हैं उन्हें जॉइनिंग क्यों नहीं दी जा रही।

वेटिंग शिक्षकों का कहना है कि नोटिफिकेशन में लिखा था कि खाली पदों के मुकाबले पद बढ़ाए या घटाए जा सकते हैं। यानी विभाग ने पद बढ़ाए तो नहीं घटा जरूर दिए। अब वर्ग-3 के वेटिंग शिक्षक 25 हजार पदों को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

विपक्ष का भी मिला है साथ

इस पूरे मामले में इन वेटिंग शिक्षकों को विपक्ष का भी साथ मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खुद इनके साथ बैठ चुके हैं। साथ ही 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर 24 घंटे भूख हड़ताल की चेतावनी भी दे चुके हैं।

साथ ही वर्ग-1 के वेटिंग शिक्षकों का भी धरना और भूख हड़ताल नीलम पार्क में जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी वर्ग-1 वालों से बात कर चुके हैं, लेकिन इनके मामले का भी अभी तक कोई हल नहीं निकला है।

वेटिंग अभ्यर्थियों का सीधा तर्क है कि जब वर्ग-1 के खाली पदों के विरुद्ध सरकार आज भी करीब 10 हजार अतिथि शिक्षकों से काम ले रही है, तो इन सिलेक्ट लोगों को नियुक्ति देने में दिक्कत क्या है? मौजूदा वक्त की बात करें तो उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-1) 2023 के वेटिंग अभ्यर्थी साल 2024 से लगातार पदवृद्धि की मांग कर रहे हैं।

अतिथियों के भरोसे शिक्षा व्यवस्था

एक तरफ नियमित शिक्षकों की नियुक्ति में हजारों अड़चने हैं। तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में, लगभग 70 हजार अतिथि शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। यानी इतना तो साफ है कि शिक्षकों की जरूरत स्कूलों को है। तो फिर समस्या कहां है इसका पता लगाना जरूरी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में आज ही मिलेंगे नियुक्ति पत्र,सात दिन में देनी होगी जॉइनिंग

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह, आंदोलन की दी चेतावनी

अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत: अब गेस्ट टीचर्स भी बन सकेंगे स्कूल प्रिंसिपल

90 हजार अतिथि शिक्षकों को राहत, अब एक साल में मिलेंगी 10 CL



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • काउंसलिंग
  • शिक्षक भर्ती
  • ईएसबी
  • शिक्षकों की भर्ती
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई

By VINAY VERMA

स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत

By Jageshwar Prasad

मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल

By Mukesh Sharma

आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल
मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल
MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर: जनवरी में पहली PSC, मई में स्पेशल PSC, 25 परीक्षाओं का शेड्यूल आया

By Sanjay Gupta

MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर: जनवरी में पहली PSC, मई में स्पेशल PSC, 25 परीक्षाओं का शेड्यूल आया