MP में कोर्ट के कहने पर ससुराल आई पत्नी के साथ पति ने कर दिया ये कांड , जानें हैरान करने वाला मामला

Vikram Jain | Jun 01, 2024, 23:20 IST
Share
MP Shivpuri Pichor husband beats wife fiercely
MP Shivpuri Pichor husband beats wife fiercely

मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी में कोर्ट के कहने पर ससुराल में रहने आई पत्नी की पति ने जमकर पिटाई कर दी। पति ने पत्नी पर सीसीटीवी कैमरे के सामने संबंध बनाने का दबाव डाला था। पत्नी के इनकार करने पर पति ने उसकी पिटाई की और लहूलुहान कर दिया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित महिला ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ FIR दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि पति ने सीसीटीवी कैमरे के सामने उसके साथ संबंध बनाने की जिद की थी। जिसको लेकर इनकार करने पर पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं महिला ने पिछोर पुलिस पर भी अभद्रता का आरोप लगाया है।

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार पीड़ित विशाखा की शादी पिछोर निवासी शरद से आठ साल पहले हुई थी। दोनों के बीच संबंध शादी के बाद से ही अच्छे नहीं रहे। इस कारण एक ओर जहां कोर्ट में केस चल रहा है, वहीं दूसरी ओर महिला ने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण का केस भी लगाया हुआ है। इसी क्रम में 13 मई 2024 को विशाखा कोर्ट में पेश हुई, तब कोर्ट के कहने पर वह पति के घर रहने आ गई।

सीसीटीवी के सामने संबंध बनाने का डाला दबाव

महिला के अनुसार, पति ने घर में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। वह शुक्रवार की रात सीसीटीवी कैमरे के सामने उस पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। जब वह कैमरे के सामने संबंध बनाने को तैयार नहीं हुई, तो उसके साथ निर्ममता से मारपीट की गई और चेहरे व सिर पर पत्थर पटका गया। महिला का आरोप है कि जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी एफआईआर तो दर्ज की, लेकिन उसके साथ अभद्रता भी की। महिला शनिवार को मामले की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें... भाई की गुंडागर्डी पर धीरेंद्र शास्त्री बोले, कानून कठोर कार्रवाई करे

महिला के आरोप निराधार

मामले में पिछोर थाना प्रभारी रत्नेश यादव का कहना है कि महिला और उसके पति के बीच रात को थाने में काफी झगड़ा हुआ था। विवाद निजी रिश्ते को लेकर है। हमने महिला की शिकायत पर अपराध के अनुसार लगने वाली धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है। महिला द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

पति ने पत्नी को पीटा, शिवपुरी न्यूज, पिछोर पुलिस, सीसीटीवी के सामने संबंध बनाने की शर्त

Tags:
  • शिवपुरी न्यूज
  • पति ने पत्नी को पीटा
  • पिछोर पुलिस
  • सीसीटीवी के सामने संबंध बनाने की शर्त
रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया

By VINAY VERMA

रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी

By Ashish Bhardwaj

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी
MP के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने का प्लान अटका! मॉनिटरिंग ऐसी होगी तो परफॉर्मेंस कब सुधरेगी?

By Atul Dwivedi

MP के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने का प्लान अटका! मॉनिटरिंग ऐसी होगी तो परफॉर्मेंस कब सुधरेगी?
अनुकंपा नौकरी में अब नई शैक्षणिक शर्त, अब सीधी भर्ती की योग्यता जरूरी, 14 सितंबर से लागू हुआ नया नियम

By VINAY VERMA

अनुकंपा नौकरी में अब नई शैक्षणिक शर्त, अब सीधी भर्ती की योग्यता जरूरी, 14 सितंबर से लागू हुआ नया नियम
1812 पद, हजारों युवाओं को मौका, 1 अक्टूबर से आवेदन, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म, अधिकतम छूट 45 साल तक

By VINAY VERMA

1812 पद, हजारों युवाओं को मौका, 1 अक्टूबर से आवेदन, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म, अधिकतम छूट 45 साल तक
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा अस्पतालों पर छापा, मचा हड़कंप

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा अस्पतालों पर छापा, मचा हड़कंप
जीडीएस भर्ती फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज से नौकरी के 8 आरोपियों को सीबीआई ने किया अरेस्ट

By Sandeep Kumar

जीडीएस भर्ती फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज से नौकरी के 8 आरोपियों को सीबीआई ने किया अरेस्ट