मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को सरकार का तोहफा, स्मार्ट मीटर वालों को डिस्काउंट
Sandeep Kumar | Jun 07, 2025, 23:38 IST
mp-smart-meter-electricity
बिजली उपयोग करने वाले लाखों उपभोक्ताओं को सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। अब स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को सोलर ऑवर्स में यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली खपत पर 20 प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सोलर ऑवर्स में 20 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट घरेलू, गैर-घरेलू, सार्वजनिक जल कार्य, स्ट्रीट लाइट उपभोक्ताओं को मिलेगी। योजना के तहत वही उपभोक्ता पात्र होंगे जिनका लोड 10 किलोवाट तक है और जिनके मीटर स्मार्ट मीटर से जुड़े हैं। कंपनी का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं और सटीक बिलिंग मिलेगी। यह योजना ऊर्जा बचत को प्रोत्साहित करेगी और आर्थिक लाभ भी देगी।
यह छूट केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी जिनके घर या संस्थान में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। साथ ही, उनका लोड 10 किलोवाट तक सीमित होना चाहिए। यह छूट घरेलू, गैर-घरेलू, सार्वजनिक जल कार्य और स्ट्रीट लाइट उपभोक्ताओं के साथ-साथ निम्नदाब औद्योगिक उपभोक्ताओं जैसे आटा चक्की संचालकों को भी मिलेगी। छूट केवल दिन के समय यानी सोलर ऑवर्स में खपत की गई बिजली पर ही लागू होगी।
ये खबर भी पढ़िए... MP के सरकारी शिक्षकों के लिए बीएड-एमएड प्रवेश का एक और मौका, जानें एडमिशन प्रोसेस
सरकार की इस पहल को रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम से जोड़ा गया है। इसके तहत प्रदेश में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को छूट मिलेगी, जिनके पास केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित स्मार्ट मीटर होंगे।
ये खबर भी पढ़िए... MP स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर नीति में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों-अधिकारियों पर होगा असर
बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को समय पर बिलिंग और सटीक रीडिंग मिल रही है। इससे उपभोक्ता अपनी बिजली खपत को बेहतर तरीके से मॉनिटर कर पा रहे हैं। इससे ऊर्जा की बचत हो रही है और अनावश्यक बिलिंग से राहत मिल रही है।
ये खबर भी पढ़िए... जिस मूंग को एमपी सरकार ने बताया था जहरीला, वो मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा
यह छूट ऑफलाइन प्रक्रिया से नहीं मिलेगी। सभी बिलिंग और रीडिंग पूरी तरह से ऑनलाइन सिस्टम से की जाएगी। सोलर ऑवर्स के आधार पर बिल में सीधे छूट दी जाएगी। कंपनी ने बताया कि सब्सिडी की गणना अलग से की जाएगी और छूट का प्रभाव उस पर नहीं पड़ेगा।
ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के खातों में 15 जून को आएगी 25वीं किस्त !
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपनी खपत रीयल-टाइम में देख सकते हैं। वे ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। इससे पारदर्शी सेवा का लाभ मिलता है। सरकार की पहल से मध्य प्रदेश ऊर्जा सुधार में आगे बढ़ता दिख रहा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
किसे मिलेगा लाभ ?
ये खबर भी पढ़िए... MP के सरकारी शिक्षकों के लिए बीएड-एमएड प्रवेश का एक और मौका, जानें एडमिशन प्रोसेस
आरडीएसएस योजना से जुड़कर मिलेगा लाभ
ये खबर भी पढ़िए... MP स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर नीति में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों-अधिकारियों पर होगा असर
बिलिंग में पारदर्शिता
ये खबर भी पढ़िए... जिस मूंग को एमपी सरकार ने बताया था जहरीला, वो मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए
ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के खातों में 15 जून को आएगी 25वीं किस्त !
उपभोक्ताओं को लाभ
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava