एमपी के कई खेल संघों पर नेताओं और अफसरों का कब्जा, जानें कैसे हुआ खुलासा
Sandeep Kumar | Feb 15, 2026, 19:38 IST
mp sports associations
मध्य प्रदेश के खेल संघों में नेताओं और सरकारी कर्मचारियों का कब्जा है। खिलाड़ियों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। नेताओं और परिवारवाद का प्रभाव संघों पर बढ़ चुका है।
News in Short
15 संघों के अध्यक्ष सरकारी कर्मचारी हैं, 5 में ही खिलाड़ी अध्यक्ष हैं।
खिलाड़ी पदों से हाशिए पर हैं, राजनीति और परिवारवाद का प्रभाव है।
MPCA में सिंधिया परिवार का दबदबा, परिवारवाद टेबल टेनिस में भी।
एथलेटिक्स एसोसिएशन में राजनीतिक लड़ाई का असर खिलाड़ियों पर है।
News in Detail
कोर्ट के बाद मध्य प्रदेश के खेल संघों की जांच की गई। पाया गया कि कई खेलों की कमान ऐसे लोगों के पास है, जिनका खेल से कोई लेना-देना नहीं। फिटनेस वाले खेलों के अध्यक्ष हाई बीपी और शुगर के मरीज हैं। जिन्होंने शूटिंग नहीं की, वे शूटिंग एसोसिएशन में पद पर हैं।
बांग्लादेश पीएम शपथ: तारिक रहमान की ताजपोशी में मोदी की जगह कौन? सामने आए नाम
MPCA पर सिंधिया परिवार का कब्जा
मुल्क से मोहब्बत जरूरी, लेकिन इबादत सिर्फ अल्लाह की: जमीअत का वंदे मातरम् पर बयान
टेबल टेनिस एसोसिएशन में परिवारवाद
रेलवे में 22 हजार पदों पर भर्ती, 10वीं पास जल्दी करें अप्लाई
खेल संघों पर इनका कब्जा
- हर खेल संघ में राजनीति से जुड़े व्यक्ति पदाधिकारी हैं। मुख्यमंत्री, विधायक और स्थानीय नेता संघों पर अपना प्रभाव बनाए रखते हैं।
- कई खेल संघ परिवार की जागीर बन गए हैं। पिता के बाद बेटा, पत्नी या परिवार का सदस्य पद पर काबिज होता है। यह सिलसिला सालों से चलता आ रहा है।
- अधिकांश संघों में खिलाड़ी या तो नहीं हैं या उन्हें मामूली पद दिए जाते हैं। उनके पास नीतिगत और निर्णायक भूमिका नहीं होती।
- राज्य स्तरीय संघों की तरह, जिला संघों में भी स्थानीय नेताओं का वर्चस्व है। इससे प्रतिभाओं को निखारने का काम ठप हो गया है।
- कई संघों में पदाधिकारी दशकों से काबिज हैं। नियमों की अनदेखी कर बार-बार चुने जाते हैं। इससे नई सोच और ऊर्जा का प्रवेश रुक गया है।
राजनीतिक लड़ाई का असर खिलाड़ियों पर
टी-20 वर्ल्ड कप 2026: महामुकाबला आज, रुकावट डालेगी बारिश! देखें दोनों टीमों के संभावित 11 खिलाड़ी
इन खेल संघों पर नेताओं का दबदबा...
बैडमिंटन एसोसिएशन: सचिव अनिल चौगुले 26 साल से पद पर हैं। नियम के मुताबिक तीन कार्यकाल की इजाजत है। भोपाल संघ में जय सिंह मथारू 40 साल से सचिव हैं।
कराटे एसोसिएशन: यह संघ बीजेपी नेताओं का गढ़ है। मुख्य संरक्षक कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला हैं। डायरेक्टर विक्रम सिंह पवार हैं, जिनकी मां बीजेपी विधायक हैं। कार्यकारी अध्यक्ष बीजेपी खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं।
बॉक्सिंग एसोसिएशन: अध्यक्ष संजय सेठ (बीजेपी) और सचिव दिग्विजय सिंह (बीजेपी नेता) हैं।
तैराकी एसोसिएशन: अध्यक्ष पीयूष शर्मा (बीजेपी नेता) हैं।
सॉफ्टबॉल एसोसिएशन: अध्यक्ष रमेश मेंदोला (बीजेपी विधायक) और सचिव समीर गुप्ते (बीजेपी नेता) हैं।
राइफल एसोसिएशन: अध्यक्ष रमेश मेंदोला (बीजेपी विधायक) हैं।
हॉकी, बास्केटबॉल, जूडो, घुड़सवारी में नेता, व्यापारी या रिटायर्ड कर्मचारी अध्यक्ष या सचिव हैं। इनका खेल से कोई संबंध नहीं है। खिलाड़ियों को सलाहकार या संयुक्त सचिव जैसे पदों पर रखा गया है। इन पदों पर उनकी कोई सुनवाई नहीं होती।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari