भोपाल में चयनित शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, दंडवत होकर निकाली रैली

Siddhi Tamrakar | Dec 24, 2024, 10:27 IST
Share
चयनित शिक्षक प्रदर्शन 1
चयनित शिक्षक प्रदर्शन 1

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2023 के चयनित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेशभर से आए इन शिक्षकों ने सोमवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से DPI तक दंडवत करते हुए रैली निकाली।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2023 के चयनित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेशभर से आए इन शिक्षकों ने सोमवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) तक दंडवत करते हुए रैली निकाली। उनकी प्रमुख मांग है कि वर्ग-1 की सेकंड काउंसलिंग में 20 हजार पद बढ़ाए जाएं।

15 दिन का दिया था अल्टीमेटम

चयनित शिक्षकों ने 8 दिसंबर को हुए अपने प्रदर्शन के दौरान सरकार पर संवादहीनता का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि उस समय सरकार का कोई भी प्रतिनिधि उनसे बातचीत करने नहीं आया। आंदोलन के दौरान महिला शिक्षकों ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई, तो वे सामूहिक रूप से मुंडन करवाएंगी। यह अल्टीमेटम सोमवार को खत्म हो गया, लेकिन अब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

इस मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "सरकार नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ बंद करे।"

सिंघार ने आरोप लगाया कि, शिक्षक वर्ग-1 के कुल स्वीकृत 36 हजार 837 पदों में से 21 हजार 451 पद अब भी खाली हैं। इसके बावजूद सरकार केवल 8 हजार 720 पदों पर भर्ती कर रही है, जिसमें 3 हजार 668 बैकलॉग पद भी शामिल हैं। उन्होंने सरकार पर वादों से पलटने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि पदवृद्धि का फैसला जल्द नहीं लिया गया, तो महिला शिक्षिकाएं सामूहिक मुंडन कराकर अपना विरोध दर्ज कराएंगी।

चयनित शिक्षकों की प्रमुख मांग

चयनित शिक्षक वर्ग-1 के तहत 20 हजार अतिरिक्त पदों को शामिल करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षकों की भारी कमी होने के बावजूद सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उनका मानना है कि यदि पदों की संख्या नहीं बढ़ाई गई, तो कई योग्य उम्मीदवारों को नौकरी पाने का अवसर नहीं मिलेगा।

सरकार का रुख

अब तक सरकार की ओर से इस मामले में कोई ठोस कदम या बयान नहीं आया है। शिक्षकों का कहना है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो उनका आंदोलन और अधिक उग्र होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करे

Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी शिक्षक भर्ती
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • शिक्षक आंदोलन
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा