MP के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देखें कहां से कौन
Jitendra Shrivastava | Aug 22, 2026, 24:17 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों का चयन हुआ है। सीधी के शैलेंद्र प्रताप सिंह और भोपाल की डॉ. अर्चना शुक्ला को यह सम्मान मिलेगा। 5 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में पुरस्कार देंगी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार।
- जहां तीन बच्चे आते थे, अब पढ़ते हैं 202।
- सीधी के शैलेंद्र सिंह का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार में।
- भोपाल की डॉ. अर्चना शुक्ला को भी मिलेगा सम्मान।
- 5 सितंबर को राष्ट्रपति देंगी शिक्षकों को पुरस्कार।
शैलेंद्र सिंह ने अपने स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या तीन से बढ़ाकर 202 कर दी। दोनों शिक्षकों को 5 सितंबर को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 का ऐलान किया। देशभर से कुल 48 शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें मध्यप्रदेश से दो सरकारी शिक्षकों के नाम शामिल हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
सीधी के शैलेंद्र सिंह ने बदली स्कूल की तस्वीर
शैलेंद्र सिंह ने स्कूल की स्थिति सुधारने पर विशेष ध्यान दिया। उनके प्रयासों से जर्जर भवन का जीर्णोद्धार हुआ और धीरे-धीरे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगी। आज इस विद्यालय में 202 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता भी शिक्षक थे और उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन का संकल्प बनाया।
जनभागीदारी से मिला पांच लाख का सहयोग
इस राशि से 900 फीट बाउंड्रीवाल और पेयजल की व्यवस्था कराई गई। भवन की मरम्मत के साथ नया फर्नीचर भी तैयार कराया गया। नवीन भवन के लिए 51 लाख रुपये और विधायक निधि से 25 लाख रुपये भी स्वीकृत हुए।
विद्यार्थियों की उपलब्धियां भी बढ़ीं
इसके अलावा उन्होंने छह क्रियात्मक शोध किए और राज्य व जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर के रूप में योगदान दिया। कलेक्टर की ओर से उन्हें स्टार आफ द मंथ और विश्वामित्र आदर्श शिक्षक सम्मान भी मिल चुका है। इससे पहले राज्यपाल ने भी उन्हें राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा था।
भोपाल की डॉ. अर्चना शुक्ला को भी मिलेगा सम्मान
मध्यप्रदेश से एक साथ दो सरकारी शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। दोनों शिक्षकों ने अलग-अलग क्षेत्रों में स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
5 सितंबर को दिल्ली में होगा सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़ से भी एक शिक्षक चुने गए हैं
चयनित शिक्षकों में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय स्कूल और पीएम श्री स्कूलों के शिक्षक भी शामिल हैं। यह चयन 27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से हुआ है।
पूरे देश से 48 शिक्षकों का चयन
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से चयन
किस राज्य से कितने शिक्षक
किन-किन राज्यों के नाम शामिल
तीन चरणों में हुआ चयन
ये खबरें भी पढ़ें...
तीन साल नहीं अब एक साल वकालत से बनेंगे जज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
IAS Transfer: MP में 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
इंदौर नगर निगम में पहली बार 5 IAS की पोस्टिंग, कलेक्टोरेट को नहीं मिला अपर कलेक्टर
MP कैंपस में फिर सियासी एंट्री, कांग्रेस ने बिछाया 13 जोन का जाल
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA