MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, डेढ़ लाख शिक्षकों की जाएगी नौकरी!
MP में उद्योग लगाना होगा आसान, नया कारोबार कानून लागू
मध्यप्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026 लागू हुआ है। नए कानून से उद्योग लगाने की प्रक्रिया आसान होगी। निवेशकों को सिंगल विंडो सुविधा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में वार्ड 60 पर नहीं होंगे उपचुनाव, कांग्रेस पार्षद अंसारी को स्टे
नगर निगम के खाली वार्ड में उपचुनाव होने है, इसकी सूचना जारी हो चुकी है। इंदौर में वार्ड 58 व 60 पर भी पद रिक्त हुए हैं और चुनाव तय हुए थे। लेकिन अब वार्ड 60 पर चुनाव नहीं होंगे। पार्षदी से हटाई गई सुनहरा अंसारी को स्टे मिल गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश पुलिस में बंपर प्रमोशन, 157 ASI पदोन्नत होकर बने SI, आदेश जारी
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने बड़ा आदेश जारी किया है। भोपाल पीएचक्यू ने 157 सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नत किया है। इन्हें अब उपनिरीक्षक (SI) के पद पर तैनात किया गया है। वरिष्ठता सूची के क्रम अनुसार रिक्त पदों पर यह प्रोन्नति हुई है। सिर्फ जिला बल संवर्ग के अधिकारियों को ही इसका लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल सीलिंग विवाद: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जल्द निकलेगा हल
भोपाल सीलिंग कार्रवाई के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहत के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चर्चा होगी और समाधान निकाला जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर कलेक्टर ने खनिज शाखा आईएएस पवार को दी, एडीएम रोशन के काम बांटे
इंदौर कलेक्टोरेट में एडीएम पद से रोशन राय के रिलीव होने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने कार्यविभाजन किया है। इसमें अपर कलेक्टर आईएएस पवार नवजीवन विजय और रिंकेश वैश्य के बीच काम बांटे गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
डेढ़ लाख शिक्षकों की जाएगी नौकरी! सिर्फ 25 सौ ही TET आवेदन, शुक्रवार अंतिम दिन
एमपी में टीईटी आवेदन का आखिरी दिन शुक्रवार है। डेढ़ लाख शिक्षकों में से सिर्फ 2575 ने आवेदन किया। शिक्षक संगठन विरोध में हैं, फीस और अनिवार्यता पर सवाल उठा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राहुल गांधी को स्टेडियम देने पर चुप्पी, विधायक गोलू के पुत्र रूद्राक्ष कर चुके यूथ वॉक
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम स्टेडियम नहीं मिलने से आगे बढ़ गया है। अब यह 19 सितंबर को होगा। लेकिन जगह को लेकर अभी भी अनिश्चितता है। उधर स्टेडियम में हुए बीते आयोजन ने निगम पर सवाल उठा दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नेहा पच्चीसिया ने पुलिस विभाग पर ही लगाए आरोप, सह आरोपी को पहचानने से किया इनकार
कटनी की पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत खारिज हो गई थी। इस मामले में अब कोर्ट का विस्तृत आदेश सामने आया है। आदेश में नेहा की ओर से रखी गई दलीलें भी दर्ज हैं। इन दलीलों में पुलिस जांच पर ही सवाल उठाए गए हैं। नेहा ने जांच को दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताया। साथ ही खुद को कुठला पुलिस द्वारा मामले में गलत तरीके से फंसाने की बात कही। जमीन सौदे में अपनी कोई भूमिका भी नहीं मानी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह का एक और कांड उजागर, होटल लीज के नाम पर ठगे 50 लाख
एमपी टॉप न्यूज:खुद को IAS और आयकर अधिकारी बताने वाली तृप्ति सिंह पर भोपाल में 50 लाख की ठगी का नया केस दर्ज हुआ है। होटल लीज के नाम पर कारोबारी को चूना लगाने वाली तृप्ति पर यह चौथी FIR है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश बीजेपी का 70% वादे पूरे करने का दावा, अब वोट देकर जनता करेगी फैसला
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:ओरछा में मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अगस्त को खत्म हुई है। इस बैठक में एमपी बीजेपी ने दावा किया कि उसने अपने चुनावी संकल्प पत्र के 70 फीसदी वादे पूरे कर दिए हैं। बीजेपी का कहना है कि बाकी वादे 2028 के चुनाव से पहले पूरे किए जाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई बीजेपी ने 3 साल में अपने 70 फीसदी वादे पूरे कर लिए हैं? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में तहसीलदारों के काम की अब संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने खोली दी पोल
इंदौर कलेक्टोरेट में राजस्व काम को लेकर जो हाल है उसकी पोल अब खुद संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने खोल दी है। वह गुरुवार को अचानक निरीक्षण पर पहुंचे। इसमें तहसीलदारों के काम खुलकर सामने आ गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...