मध्य प्रदेश बीजेपी का 70% वादे पूरे करने का दावा, अब वोट देकर जनता करेगी फैसला

Atul Dwivedi | Sept 03, 2026, 15:00 IST
Share
mp bjp sankalp patra promises report
mp bjp sankalp patra promises report

मध्य प्रदेश बीजेपी की ओरछा में हुई प्रदेश कार्यसमिति बैठक में दावा किया कि चुनावी संकल्प पत्र के 70% वादे पूरे हो चुके हैं। 'द सूत्र' ने संकल्प पत्र को खंगाला कि बीजेपी ने आखिर कौन-कौन से बड़े वादे जनता से किए थे।

ओरछा में मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अगस्त को खत्म हुई है। इस बैठक में एमपी बीजेपी ने दावा किया कि उसने अपने चुनावी संकल्प पत्र के 70 फीसदी वादे पूरे कर दिए हैं।

बीजेपी का कहना है कि बाकी वादे 2028 के चुनाव से पहले पूरे किए जाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई बीजेपी ने 3 साल में अपने 70 फीसदी वादे पूरे कर लिए हैं?

एमपी बीजेपी का संकल्प पत्र



45 से ज्यादा वादे किए

बीजेपी ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपने वादों की लिस्ट को संकल्प पत्र के नाम से जारी किया। इस संकल्प पत्र में समाज के हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई। सशक्त नारी, समृद्ध किसान, जनजातीय कल्याण, उत्तम शिक्षा एवं सक्षम युवा, स्वस्थ प्रदेश और सुशासन एवं कानून व्यवस्था जैसी कई कैटेगरी संकल्प पत्र में रखी गईं।

इन कैटेगरी में दर्ज वादों की बात करें तो उस वक्त बीजेपी ने टोटल 45 से ज्यादा वादे किए। ऐसे में जब बीजेपी ये दावा कर रही है कि उसने 3 सालों में 70 फीसदी वादे पूरे कर लिए हैं, तो द सूत्र ने बीजेपी के संकल्प पत्र को खंगाला। हमने बीजेपी के कुछ बड़े वादों की एक लिस्ट बनाई।

mp bjp sankalp patra
mp bjp sankalp patra


इन वादों में शामिल हैं

  • लाड़ली बहनों को आवास

  • 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाना

  • MSP पर बोनस देना। 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी।

  • एसटी बहुल जिलों मंडला, खरगोन, धार, बालाघाट, सीधी में मेडिकल कॉलेज खोलना

  • हर संभाग में इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना।

  • हर जिले में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलना

  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में मेट्रो

  • डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती

  • AIIMS की तर्ज पर मध्यप्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की स्थापना

  • मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को 7 साल में 45 लाख करोड़ करना

  • PM उज्ज्वला योजना और लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को 450 रुपए में सिलेंडर

  • बीपीएल परिवारों की छात्राओं को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा

  • तेंदूपत्ता संग्रहण दर 4000 रुपए प्रति बोरा

  • एसटी ब्लॉक में एकलव्य विद्यालय की स्थापना

  • मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता

  • हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ना

  • सीखो कमाओ योजना के तहत 10 हजार रुपए का स्टाइपेंड

  • वरिष्ठ एवं दिव्यांगजनों को 1500 रुपए मासिक पेंशन

mp bjp sankalp patra
mp bjp sankalp patra


लाड़ली बहना योजना शामिल क्यों नहीं?

दरअसल, तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लाड़ली बहना योजना की घोषणा चुनाव से पहले ही कर दी थी। इस योजना को आधिकारिक तौर पर 5 मार्च 2023 को लागू किया गया। जबकि लाड़ली बहना योजना की घोषणा 28 जनवरी 2023 को ही कर दी गई थी। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर 2023 को हुए और बीजेपी का घोषणा पत्र 11 नवंबर 2023 को जारी किया था।

यानी देखा जाए तो लाड़ली बहना योजना चुनावी घोषणा थी। इसके बाद वक्त-वक्त पर बीजेपी ने इस योजना की रकम बढ़ाने का ऐलान किया। पहले इस योजना के तहत 1 हजार रुपए प्रति महीना लाड़ली बहनों को देने का वादा किया गया था। फिलहाल इस योजना की राशि 3 हजार रुपए प्रति महीना करने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि बीजेपी सरकार कहती है कि वो 2028 तक इस रकम को बढ़ाएगी।

लेकिन अब आते हैं सबसे बड़े सवाल पर कि क्या बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र के 70 फीसदी वादे पूरे कर लिए? ये बड़ा सवाल है और इसका जवाब जनता को देना है। आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके इस सवाल का जवाब दे सकते हैं।

mp bjp sankalp patra
mp bjp sankalp patra


सवाल- क्या मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने अपने घोषणापत्र के 70 फीसदी वादे पूरे कर लिए हैं?

(जवाब देने के लिए लिंक पर क्लिक करें)

http://youtube.com/post/UgkxdHyNDxeG_UNoVYgeI4Bvwk4LuQg8qAfY?si=8qFQ_vryFl6n56zP





ये खबरें भी पढ़ें…

एमपी बीजेपी में आरपार: अपने ही मंत्रियों पर भड़के विधायक पन्नालाल शाक्य, कह दी ये बात..

निगम-मंडलों और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य एक साथ होंगे घोषित! एमपी बीजेपी की नई रणनीति

एमपी बीजेपी में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक की हर बैठक का समय फिक्स, संगठन को और मजबूत करने की तैयारी!

News Strike | MP Politics में Gen Z की एंट्री! बीजेपी-कांग्रेस दोनों की नजर अब युवाओं पर

मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार | मध्य प्रदेश बीजेपी का कार्यक्रम | मप्र बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक | 2023 विधानसभा चुनाव

Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • बीजेपी का संकल्प पत्र
  • मध्य प्रदेश बीजेपी
  • मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार
  • मप्र बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
  • AIIMS
  • शिवराज सिंह चौहान सरकार
  • 2023 विधानसभा चुनाव
  • मध्य प्रदेश बीजेपी का कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे