एमपी बीजेपी में आरपार: अपने ही मंत्रियों पर भड़के विधायक पन्नालाल शाक्य, कह दी ये बात..
Sanjay Dhiman | May 30, 2026, 17:33 IST
Photograph: (the sootr)
गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर दिखावे की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से नाकारा मंत्री को हटाने का अनुरोध करने और अधिकारियों को अल्टीमेटम देने की बात कही।
समझें पूरा मामला...
- मंत्रियों पर हमला: गुना के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार के दो मंत्रियों पर सवाल उठाए।
- दिखावे का आरोप: शाक्य ने कहा कि ऊर्जा मंत्री सिर्फ नाली में उतरने और पोल पर चढ़ने का दिखावा करते हैं।
- हटाने की मांग: विधायक जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इन 'नाकारा' मंत्रियों को हटाने की मांग करेंगे।
- अपमान का बदला: प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह ने हवाई पट्टी पर धक्का दिया, जिससे विधायक बेहद नाराज हैं।
- अफसरों को चेतावनी: शहर में भारी बिजली कटौती को लेकर विधायक ने अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम दिया।
पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही पार्टी के दो बड़े मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक जनता की बिजली की समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे थे। वहां उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मंत्रियों की क्लास भी लगा दी।
ऊर्जा मंत्री पर तंज: नाली में उतरने से बिजली नहीं सुधरती
विधायक ने मंत्री को सीधे तौर पर 'नाकारा' तक कह दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्रियों की वजह से सरकार की छवि खराब हो रही है। पन्नालाल शाक्य यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। वह मुख्यमंत्री से ऐसे मंत्रियों को कैबिनेट से हटाने की मांग करेंगे। जो मंत्री काम नहीं कर सकते, उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
खुद को 'महाराजा' से बड़ा न समझें राजपूत
हवाई पट्टी पर प्रभारी मंत्री ने मुझे 'चलो हटो' कहकर धक्का दिया था। यह किसी भी चुने हुए जनप्रतिनिधि का बहुत बड़ा अपमान है।" - पन्नालाल शाक्य, विधायक गुना।
अफसरों को भी दे दिया अल्टीमेटम
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने अफसरों से कहा कि वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करें। जनता को परेशान करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
इधर... विपक्ष ने उठाए सवाल
यह खबरें भी पढ़ें...
जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार को घेरा, बोले-एमपी में पर्ची से चल रही सरकार
16 जून से खुलेंगे एमपी के सरकारी स्कूल, पहले दिन बच्चों को मिलेगा स्पेशल मील
कोर्ट के आदेश नहीं मानते एमपी के अफसर, 5 महीने में 3 हजार से ज्यादा अवमानना केस
लव मैरिज हो या अरेंज, एमपी में हर दिन हो रही एक ट्विशा की मौत, चौंकाएंगे ये आंकड़े
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari