इंदौर कलेक्टर ने खनिज शाखा आईएएस पवार को दी, एडीएम रोशन के काम बांटे
Sanjay Gupta | Sept 03, 2026, 17:41 IST
IAS पवार की बढ़ी पॉवर
इंदौर कलेक्टोरेट में एडीएम पद से रोशन राय के रिलीव होने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने कार्यविभाजन किया है। इसमें अपर कलेक्टर पवार नवजीवन विजय और रिंकेश वैश्य के बीच काम बांटे गए हैं।
Indore. इंदौर कलेक्टोरेट में पांच अपर कलेक्टर के पद हैं। लेकिन इस समय संकट चल रहा है, केवल तीन ही अपर कलेक्टर पदस्थ हैं। इसमें से एक स्वास्थ्य कारणों से लंबी छुट्टी पर है। वहीं हाल ही में रोशन राय के रिलीव होने और उनकी जगह किसी के नहीं आने पर केवल दो ही अपर कलेक्टर कार्यरत है। इसमें एक अपर कलेक्टर आईएएस पवार नवजीवन विजय हैं और दूसरे रिंकेश वैश्य है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने रोशन राय के काम इन दोनों के बीच बांट दिए हैं।
नए कार्य विभाजन में उनके पूर्व कामों के साथ नए काम जोड़े गए हैं। इसमें खनिज शाखा और अवैध माइनिंग का काम पवार को दिया गया है। यह पहले रिंकेश वैश्य के पास था। इसके साथ ही परिवहन, सोसायटी, पेट्रोलियम एनओसी, भारतीय नागरिकता, हिंदू मैरिज काम और जोड़े गए हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति व खाद्य औषधि प्रशासन भी उनके पास रहेगा।
वहीं रिंकेश वैश्य के पास कॉलोनी सेल का अहम जिम्मा बना हुआ है। इसके साथ ही प्रोटोकाल का जिम्मा भी दिया गया है। साथ ही लोक सेवा गारंटी, विभागीय जांच, भारसाधक कृषि उपज मंडी, आपदा प्रबंधन, प्रेस रजिस्ट्रेशन शाखा का काम भी रिंकेश वैश्य संभालेंगे।
उधर इंदौर कलेक्टोरेट में तहसीलदारों की भरमार हो गई है। खासकर भू अभिलेख शाखा और राजस्व अधिकारियों के मर्जर होने के चलते अधिकारियों की संख्या बहुत हो गई है। इसके चलते 21 नायब तहसीदार, तहसीलदारों को ऐसे काम दिए गए हैं जो पहले नहीं दिए जाते थे। इन्हें अब खाद्य व औषधि शाखा, शिकायत शाखा, स्थापना शाखा, प्रोटोकाल शाखा, ज्यूडिशियल शाखा में भी पदस्थ किया गया है।
राजस्व कामों में संगीता गोलिया को हातोद तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही अजय अहिरवाल को अपर तहसीलदार भिचौली, सहदेव मोरे को देपालपुर तहसीलदार. राकेश यादव को राऊ अपर तहसीलदार, हर्षा वर्मा को नायब तहसीलदार राऊ, नीरज प्रजापति को नायब तहसीलदार हातोद, आनंद जायसवाल को नायब तहसीलादर देपालपुर पदस्थ किया गया है। सभी राजस्व तहसीलदारों को सुबह 10 से 6 बजे तक राजस्व काम करने के आदेश दिए गए हैं।
इसके साथ ही कलेक्टर ने ट्रांसफर होकर इंदौर आए 22 पटवारियों की भी नियुक्ति की है। साथ ही तीन राजस्व निरीक्षक (आरआई) को भी कनाडिया, देपालपुर और महू में पदस्थ किया गया है। इसके भी आदेश कर दिए गए हैं।
इंदौर से 5 रूट पर चलेंगी 26 ग्रीन ई-बसें, धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान
चींटियां, सड़े आलू और घटिया खाना... विवादों में इंदौर PTC की 3 करोड़ के टेंडर वाली मेस
इंदौर एडीजे कोर्ट के फैसलों पर संदेह, हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू
इंदौर में भारत vs वेस्टइंडीज मैच के टिकट रेट जारी, मात्र एक हजार में देख सकेंगे अपने फेवरेट स्टार्स
पवार नवजीवन यह देखेंगे
रिंकेश वैश्य के पास यह काम
तहसीलदारों की भरमार, अब ये काम भी करेंगे
इन्हें मिली जिम्मेदारी
पटवारी को भी पदस्थापना
ये भी पढ़ें...
चींटियां, सड़े आलू और घटिया खाना... विवादों में इंदौर PTC की 3 करोड़ के टेंडर वाली मेस
इंदौर एडीजे कोर्ट के फैसलों पर संदेह, हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू
इंदौर में भारत vs वेस्टइंडीज मैच के टिकट रेट जारी, मात्र एक हजार में देख सकेंगे अपने फेवरेट स्टार्स
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, नौ जिलों का पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad