इंदौर एडीजे कोर्ट के फैसलों पर संदेह, हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू

Sanjay Gupta | Sept 03, 2026, 12:35 IST
Share
ADJ के फैसले ही कठघरे में
ADJ के फैसले ही कठघरे में

इंदौर जिला कोर्ट में पदस्थ रहे एडीजे उमेश पटेल के फैसलों को लेकर हाईकोर्ट में शिकायत हुई है। इसके बाद फैसलों की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए प्रिंसिपल रजिस्ट्रार इंदौर पहुंचे और कंप्यूटर सिस्टम को खंगाला गया है।

इंदौर एडीजे उमेश पटेल द्वारा अंग्रेजी में टाइप कर दिए गए कुछ फैसलों को लेकर संदेह जताया जा रहा है। इसे लेकर हाईकोर्ट जबलपुर में शिकायत हुई। इसके बाद प्रिंसिपल रजिस्ट्रार इंदौर पहुंचे और कोर्ट के कंप्यूटर व अन्य सिस्टम को जांच में लिया गया है। खासकर 12 फैसलों को लेकर संदेह जताया गया है।

जांच में यह भी सामने आया

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एडीजे के फैसलों के अंग्रेजी में टाइप होने की जांच हो रही है। इसमें साइबर एक्सपर्ट को और जिला जज (विजिलेंस) राजीव अयाची को भी साथ में लिया गया है। तकनीकी जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट भी हैं। टीम ने कोर्ट में पहुंचकर कंप्यूटर सिस्टम की जांच कर ली है।

इस तरह अंग्रेजी में टाइप हुए आदेश के कारण संदेह-

adec03d6-cc0
adec03d6-cc0

97463cde-a43
97463cde-a43

इन फैसलों पर नजरें

जांच में मुख्य रूप से कंपनियों से जुड़े कुछ फैसले हैं। इसमें मेसर्स अंबर विरुद्ध न्यूटन, वेल्मिक इंडिया विरुद्ध किशोर, वेल्मिक इंडिया विरुद्ध अशोक कुमार, अंबर विरुद्ध मीना, किशन विरुद्ध कोहीनूर, प्रताप स्नैक्स विरुद्ध मालती इंडस्ट्रीज, दमानी ब्रदर्स विरुद्ध सुरेश गुल्वानी, प्रताप स्नैक्स विरुद्ध अभिनव फूड, संपत इंटरनेशनल विरुद्ध सत्यम टी कंपनी, सांघी ब्रदर्स विरुद्ध चंदा प्रोटेको, डीपी भूषण विरुद्ध हेमंत कटारिया केस हैं।

जांच हाईकोर्ट पहुंचाई गई

वहीं जांच से जुड़े एक व्यक्ति से बात करने पर उन्होंने कहा कि जांच कर हमने हाईकोर्ट को दे दी है। इस मामले में जो भी फैसला होना है वहीं से होना है। हमने तथ्य उच्च स्तर पर बता दिए हैं। उधर जांच के बीच में एडीजे पटेल का ट्रांसफर हो गया है।

इंदौर में संतोष वर्मा केस में पहले दो उलझे

इसके पहले इंदौर में ही आईएएस संतोष वर्मा के फर्जी आदेश में पूर्व जज उलझ चुके हैं। पुलिस ने जांच कर तत्कालीन स्पेशल जज विजेंद्र सिंह रावत और अमन सिंह भूरिया की भूमिका पाते हुए कोर्ट में रिपोर्ट भी पेश की हुई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

कस्टम ड्यूटी की 4.18 करोड़ चोरी, DRI ने किया गिरफ्तार, इंदौर जिला कोर्ट ने भेजा 14 दिन जेल

इंदौर में युवक ने घर पर लगाई IAS-District Collector की नेमप्लेट, रौब झाड़ा

राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला, यह रही वजह, अब इस तारीख को आने की संभावना

आरक्षक की पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मुआवजा देने का इंदौर जिला कोर्ट आदेश

Tags:
  • इंदौर
  • इंदौर जिला कोर्ट
  • हाईकोर्ट जबलपुर
  • आईएएस संतोष वर्मा
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार