MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, राजेंद्र भारती की याचिका खारिज

Sandeep Kumar | Jul 10, 2026, 20:53 IST
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
नमस्कार, बैंक FD घोटाला: राजेंद्र भारती की याचिका HC से खारिज, दतिया उपचुनाव : BJP ने आशुतोष तिवारी को दी टिकट । साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

बैंक FD घोटाला: राजेंद्र भारती की याचिका खारिज, सजा बरकरार

बैंक FD घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार किया। इससे दतिया उपचुनाव लड़ने की राह और मुश्किल हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अतिथि विद्वानों को बड़ी उम्मीद! CM बोले- फिक्स सैलरी और नियमितीकरण पर बनेगी कमेटी

भोपाल में भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। उन्होंने अतिथि विद्वानों को बड़ी राहत का संकेत दिया। सीएम ने फिक्स सैलरी और नियमितीकरण की मांगों पर कमेटी बनाने का ऐलान किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



दतिया उपचुनाव : प्रचार में जुटे नरोत्तम को झटका, BJP ने आशुतोष को दिया टिकट

भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। यह फैसला उन कयासों से अलग है, जिनमें नरोत्तम मिश्रा को दावेदार माना जा रहा था। राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्ति के बाद यह सीट खाली हुई थी। अब कांग्रेस की घोषणा का इंतजार है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भोपाल मास्टर प्लान में हंगामा, विधायक आरिफ मसूद और जनपद अध्यक्ष में तू-तू, मैं-मैं

भोपाल कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को दिशा की बैठक हुई। इसमें मास्टर प्लान लागू न होने का मुद्दा उठा। बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील की फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत से तीखी बहस हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- दिग्विजय सिंह 80 साल के युवा, उनसे सीखें कांग्रेसी

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक पेड़ मां के नाम का अभियान इस साल फिर शुरू कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने 21 लाख पौधे लगाने का अह्वान किया। वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या यात्रा पर कहा कि वह 80 साल के युवा हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पदोन्नति का सरकारी डेटा भगवान भरोसे! GAD की खुली स्प्रेडशीट पर कोई भी कर सकता है छेड़छाड़

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 8 जुलाई को जारी आदेश के जरिए सभी विभागों को निर्देश दिए कि अब तक की गई पदोन्नतियों की जानकारी एक ऑनलाइन लिंक पर तत्काल दर्ज की जाए। आदेश में साफ लिखा गया कि यह जानकारी उसी दिन मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध करानी है। हालांकि लगातार अब तक विभाग इसमें पदोन्नति के आंकड़े दर्ज करते जा रहे हैं।यानी पूरे प्रदेश में हुई पदोन्नतियों का आधिकारिक रिकॉर्ड इसी डेटा के आधार पर तैयार किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जबलपुर हाईकोर्ट और जिला बार चुनाव पर दायर हुई याचिका, नोटिस जारी

जबलपुर में हाईकोर्ट और जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर नया विवाद सामने आया है। ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद पुरानी कार्यकारिणी चुनाव करा रही है। हाईकोर्ट ने मामले में मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल सहित अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




इंदौर कलेक्टोरेट का बाबू IAS से सीआर लिखवाने फ्लाइट से गया रीवा

इंदौर कलेक्टोरेट का एक सहायक ग्रेड बाबू शुक्रवार को ताबड़तोड़ अपनी सीआर (गोपनीय चरित्रावली) लिखवाने के लिए फ्लाइट से रीवा गया। यह है पूरी कहानी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी बोले उज्जैन ट्रस्ट घोटाले में जीतू के आरोप सही, दिग्विजय के विचार निजी

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने राम मंदिर ट्रस्ट में हुए दान राशि घोटाले पर सीधे पीएम नरेंद्र मोदी और पीएमओ को घेरा। चौधरी ने कहा कि यह धार्मिक ट्रस्ट बनाने के आदेश सुप्रीम कोर्ट से हुए थे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने इसमें अपने लोगों की नियुक्ति की। हरीश चौधरी ने कहा कि इसमें शंकराचार्य या किसी अखाड़े के उस व्यक्ति को नहीं लिया गया, जो हमारी सनातनी व्यवस्था के अंतर्गत आते हैं। अब पीएम इस मुद्दे पर चुप हैं, जबकि ट्रस्ट गठन, शिलान्यास, उद्घाटन से लेकर सभी काम उनके द्वारा ही हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के रिजल्ट के पहले फंसा यह पेंच, ले रहे विधिक सलाह

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:MPPSC के असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास विषय के रिजल्ट के पहले नया पेंच फंस गया है। हाईकोर्ट जबलपुर के एक आदेश के चलते रिजल्ट अभी होल्ड कर दिया है। आयोग इसे लेकर अब विधिक सलाह ले रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले सब फर्जी केस, नाना बोले तीन साल पहले लेता था ड्रग, अभी फंसाया गया

एमपी टॉप न्यूज:ड्रग केस में पुलिस हिरासत में 12 घंटे से ज्यादा रहने के बाद गुरुवार देर रात पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी बाहर आ गए। शुक्रवार 10 जुलाई को सुबह जीतू और नाना दोनों ने प्रेस कांफ्रेंस की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • दिग्विजय सिंह
  • MPPSC
  • हरीश चौधरी
  • मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग
  • राजेंद्र भारती
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • दतिया उपचुनाव
  • नाना पटवारी
  • अतिथि विद्वानों