जबलपुर हाईकोर्ट और जिला बार चुनाव पर दायर हुई याचिका, नोटिस जारी
Neel Tiwari | Jul 10, 2026, 16:13 IST
mp high court obc advocates association
ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कार्यकाल खत्म होने पर हाईकोर्ट और जिला अधिवक्ता संघ में एडहॉक समिति बनाने की मांग की। हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
समझें क्या है पूरा मामला
- ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका।
- हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ और जिला अधिवक्ता संघ में एडहॉक समिति बनाने की मांग।
- याचिका में कहा गया कि दोनों संघों का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है।
- मॉडल बायलॉज का हवाला देते हुए पुरानी कार्यकारिणी से चुनाव कराने पर सवाल उठाए गए।
- जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बी.पी. शर्मा की बेंच ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
कार्यकाल खत्म, फिर भी चुनाव कराने की तैयारी पर सवाल
ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने याचिका दायर कर मांग की है कि दोनों अधिवक्ता संघों में तत्काल एडहॉक (भारसाधक) समिति नियुक्त की जाए।
एसोसिएशन का कहना है कि हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ का कार्यकाल 23 मई 2026 और जिला अधिवक्ता संघ का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद पुरानी कार्यकारिणी ही चुनाव कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।
मॉडल बायलॉज का हवाला देकर निष्पक्ष चुनाव की मांग
ऐसे में पुरानी कार्यकारिणी द्वारा चुनाव प्रक्रिया संचालित करना नियमों के विपरीत बताया गया है। एसोसिएशन ने यह भी मांग की है कि एडहॉक समिति का गठन करते समय विविधता (डाइवर्सिटी) का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।
पहले दिए गए ज्ञापन, फिर पहुंचा मामला हाईकोर्ट
संगठन का कहना है कि कई बार मौखिक अनुरोध भी किए गए, लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसके बाद मजबूर होकर हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
प्रारंभिक सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब इस मामले पर सभी की नजरें टिकी हैं क्योंकि इसका असर हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ और जिला अधिवक्ता संघ, दोनों के चुनाव पर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें...
आउटसोर्स कर्मचारियों के भरोसे बिजली कंपनियां, 50 हजार कर्मी, वेतन सिर्फ 12 हजार
WhatsApp Privacy Settings: यूजरनेम अपडेट तो अटका, पर काम आएंगे ये 7 धांसू फीचर्स
AICTE रिपोर्ट: देशभर में बंद हुए 58 इंजीनियरिंग कॉलेज, एमपी में 8 पर असर
निलंबित सब इंजीनियर बोला, वसूली एजेंट बनकर रह गए हम, भोपाल तक बंटता है कमीशन
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj