पदोन्नति का सरकारी डेटा भगवान भरोसे! GAD की खुली स्प्रेडशीट पर कोई भी कर सकता है छेड़छाड़

Neel Tiwari | Jul 10, 2026, 16:23 IST
Share
पदोन्नति का सरकारी डेटा भगवान भरोसे
पदोन्नति का सरकारी डेटा भगवान भरोसे

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। सभी विभागों को पदोन्नति की जानकारी ऑनलाइन भरनी है। सरकारी स्प्रेडशीट में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। लिंक पाने वाला व्यक्ति रिकॉर्ड में बदलाव कर सकता है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • GAD ने सभी विभागों से ऑनलाइन पदोन्नति का डेटा मांगा।
  • मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए तैयार किए जा रहे हैं प्रमोशन के आंकड़े।
  • स्प्रेडशीट में बिना किसी सुरक्षा के कोई भी कर सकता है एडिट।
  • परीक्षण में मामूली बदलाव कर देखा, परिवर्तन तुरंत सेव हो गया।
  • डेटा सुरक्षा में बड़ी लापरवाही पर विभाग की आईटी टीम पर सवाल।

जुटाया जा रहा प्रमोशन का डेटा

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 8 जुलाई को जारी आदेश के जरिए सभी विभागों को निर्देश दिए कि अब तक की गई पदोन्नतियों की जानकारी एक ऑनलाइन लिंक पर तत्काल दर्ज की जाए।

आदेश में साफ लिखा गया कि यह जानकारी उसी दिन मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध करानी है। हालांकि लगातार अब तक विभाग इसमें पदोन्नति के आंकड़े दर्ज करते जा रहे हैं।यानी पूरे प्रदेश में हुई पदोन्नतियों का आधिकारिक रिकॉर्ड इसी डेटा के आधार पर तैयार किया जा रहा है।

पदोन्नति का सरकारी डेटा भगवान भरोसे
पदोन्नति का सरकारी डेटा भगवान भरोसे


खुली छोड़ दी पूरी स्प्रेडशीट

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्प्रेडशीट में प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े भरे जा रहे हैं, उसमें सुरक्षा का कोई इंतजाम नजर नहीं आता।

जिस किसी के पास यह लिंक पहुंच जाए, वह सीधे स्प्रेडशीट खोलकर किसी भी विभाग का डेटा बदल सकता है, नई एंट्री कर सकता है या पूरी जानकारी मिटा भी सकता है।

सामान्य तौर पर ऐसे सरकारी रिकॉर्ड केवल अधिकृत लॉगिन या सीमित अनुमति वाले यूजर ही एडिट कर सकते हैं, लेकिन यहां ऐसा कोई नियंत्रण दिखाई नहीं देता।

gad-promotion-data-security-issue
gad-promotion-data-security-issue


परीक्षण में सामने आई गंभीर चूक

डेटा सुरक्षा की स्थिति समझने के लिए स्प्रेडशीट में केवल परीक्षण स्वरूप एक सेल में छोटा-सा चिन्ह डालकर और टेक्स्ट का रंग बदलकर देखा गया। यह बदलाव तुरंत सेव हो गया।

आंकड़ों से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई, लेकिन इस परीक्षण ने यह साबित कर दिया कि यदि कोई शरारती तत्व चाहे तो पूरे प्रदेश के प्रमोशन रिकॉर्ड में मनमाना बदलाव कर सकता है और विभागों को इसकी जानकारी तक नहीं होगी।

gad-promotion-data-security-issue
gad-promotion-data-security-issue


HC में लंबित मामलों पर भी पड़ सकता है असर

प्रदेश में पदोन्नति से जुड़े कई मामले जबलपुर हाईकोर्ट में लंबित हैं। मुमकिन है कि भविष्य में सरकार इन्हीं आंकड़ों के आधार पर अपना पक्ष रख सकती है। यदि रिकॉर्ड की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं है तो ऐसे डेटा की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठेंगे। गलत या बदले हुए आंकड़े सरकारी निर्णयों और न्यायिक प्रक्रिया दोनों को प्रभावित कर सकते हैं।

gad-promotion-data-security-issue
gad-promotion-data-security-issue


लापरवाही या जिम्मेदारों की अनदेखी?

सरकारी डेटा संग्रहण जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में इतनी बड़ी तकनीकी चूक कई सवाल खड़े करती है। आखिर स्प्रेडशीट को बिना किसी एडिट नियंत्रण के क्यों छोड़ा गया?

क्या विभाग के आईटी कर्मचारियों ने बेसिक डेटा सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया, या बिना परीक्षण के ही व्यवस्था लागू कर दी गई?

अब जरूरत इस बात की है कि सामान्य प्रशासन विभाग तत्काल इस लिंक की सुरक्षा सुनिश्चित करे, एडिट अनुमति सीमित करे और अब तक दर्ज किए गए पूरे डेटा का ऑडिट कराए, ताकि सरकारी रिकॉर्ड की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके।

ये भी पढ़े...

प्रमोशन पर सीएम मोहन यादव ने मांगा अपडेट, विभागवार बताए अबतक कितनी हुई पदोन्नति

सीएम मोहन यादव के गृह विभाग में शुरू हुई पदोन्नति पर हलचल, डीपीसी तैयारी पर बैठक

एमपी पुलिस कार्यवाहक 183 डीएसपी में निराशा, सीएम के गृह विभाग में ही पदोन्नति की हलचल नहीं

MPPSC में पदोन्नति के लिए रोज डीपीसी, पांच विभागों में और 150 से ज्यादा पदोन्नत

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग
  • पदोन्नति
  • मुख्यमंत्री कार्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब