MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, एमपी पुलिस में 150 टीआई बने डीएसपी

Sandeep Kumar | Sept 10, 2026, 21:20 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, आइए एक नजर डालते हैं मध्‍य प्रदेश की आज की बड़ी खबरों पर... एमपी पुलिस में 150 टीआई बने डीएसपी, हायर एजुकेशन कमिश्नर प्रबल सिपाहा हाईकोर्ट में तलब...

एमपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 150 टीआई बने डीएसपी, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने 150 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत कर नई पोस्टिंग दी है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित कई जिलों में तैनाती हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हायर एजुकेशन कमिश्नर प्रबल सिपाहा हाईकोर्ट में तलब, नहीं तो दंडात्मक कार्यवाही

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा आयुक्त आईएएस प्रबल सिपाहा को तलब किया है। जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह की पीठ सुनवाई कर रही थी। मामला रिट याचिका क्रमांक 31783/2026 से जुड़ा है। यह याचिका एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन और एमए कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने लगाई है। दोनों कॉलेज सीहोर में हैं और बीएड की पढ़ाई कराते हैं। दोनों कॉलेज बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सागर शराबकांड-आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर: CM के निर्देश के बाद एक्शन

सागर के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपियों चंद्रभान सिंह उर्फ चंदू, आशीष साहू और मनीष लोधी के अवैध मकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। 3 जेसीबी और भारी पुलिस फोर्स के साथ यह कार्रवाई सीएम के निर्देश पर हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

500 समर्थकों के साथ विधायक नागेंद्र सिंह की बहू रश्मि राजा सिंह ने थामा बीजेपी का दामन

रीवा भाजपा (Rewa BJP) में गुरुवार को नया राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह की बहू रश्मि राजा सिंह मयूरी सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रश्मि राजा सिंह करीब 500 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खड़े हनुमान विवाद पर उमा भारती की एंट्री, CM मोहन यादव को लिखा खत

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर विवाद में अब भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती भी उतर गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर समाधान का सुझाव दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

NPS पेंशन में भेदभाव पर हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

NPS में नौकरी के दौरान कर्मचारी की मौत बड़ा सवाल बन गई है। सवाल पेंशन व्यवस्था के भीतर बराबरी का है। मामला मध्यप्रदेश हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। याचिका में केंद्र सरकार की नीति को चुनौती दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

श्रीराम मंदिर की जमीन से हटेगी शराब दुकान, द सूत्र के खुलासे के बाद विधायक रिश्तेदार को झटका

इंदौर के सिरपुर गांव में पिछले 20 साल से जिला प्रशासन की नाक के नीचे सरकारी शराब दुकान चल रही है। यह जमीन श्रीराम मंदिर के नाम दर्ज है और इसके व्यवस्थापक कलेक्टर हैं। इसके बावजूद यहां से मिलने वाला किराया विधायक मालिनी गौड़ के रिश्तेदार दिलीप गौड़ ले रहे थे। किराया भी कोई मामूली नहीं, हर साल 36 लाख रुपए था। द सूत्र के खुलासे के बाद प्रशासन हरकत में आया है। अब दुकान खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, दुकान संचालकों को दिखाने होंगे अनुमति पत्र

भोपाल के लो-डेंसिटी और आवासीय इलाकों में अवैध निर्माण का मामला गहराता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मॉल, होटल और व्यावसायिक संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। इन्हें अपने वैधानिक अनुमति पत्र नगर निगम को दिखाने होंगे। इसके बाद निगम कानून के मुताबिक इनकी जांच करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राहुल गांधी की छात्रों की गूंज की NOC पर पुलिस की अभी NO, कांग्रेस के दावे से ही फंसा पेंच

एमपी टॉप न्यूज:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आयोजन पर इंदौर में पेंच फंस गया है। छात्रों की गूंज को लेकर जगह अभी तक तय नहीं है, भले ही कांग्रेस पोस्टर में रीजनल पार्क के सामने की जगह बता रही है। कांग्रेस ने प्रशासन और इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) को पत्र लिखकर जगह की मांग की है। आईडीए ने इस आयोजन को लेकर पुलिस डीसीपी को पत्र लिखकर अनापत्ति (एनओसी) मांगी थी, लेकिन अब एनओसी को फिलहाल पुलिस ने नो कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

साल खत्म होने पर, लेकिन नहीं निकला फ्री कोचिंग का टेंडर ! और कितने दिन चाहिए ?

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्यप्रदेश में विशेष वर्गों के छात्रों के लिए फ्री कोचिंग स्कीम चलती है। लेकिन इस स्कीम का हाल इतना बेहाल है कि क्या ही कहें। आलम ये है कि 2026 खत्म होने में सिर्फ 4 महीने बचे हैं, लेकिन सरकार कोचिंग के लिए टेंडर ही नहीं निकाल पाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • श्रीराम मंदिर
  • द सूत्र
  • फ्री कोचिंग
  • अवैध निर्माण
  • आईएएस प्रबल सिपाहा
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू