MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, BJP के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Sandeep Kumar | Jun 11, 2026, 21:28 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, एमपी में BJP के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते, मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, MP में खत्म होंगे 6 पुराने श्रम कानून। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

MP में राज्यसभा का रण: मीनाक्षी की उम्मीदवारी पर फैसला अटका, इधर... BJP के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते

मध्य प्रदेश की 3 सीटों से BJP के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। रिटर्निंग ऑफिसर ने तीनों उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट दिए। इसके बाद तरुण चुघ, महेश केवट, रजनीश अग्रवाल राज्यसभा के लिए चुन लिए गए हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। कल, 12 जून को मामले में सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मीनाक्षी नामांकन विवाद पर सुप्रीम सुनवाई कल, कांग्रेस बोली- रिजल्ट घोषित न करें

मध्य प्रदेश की राज्यसभा राजनीति में इस समय कानूनी और राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर तुरंत कोई अंतरिम आदेश देने के बजाय सुनवाई को कल यानी शुक्रवार के लिए टाल दिया है।आज यानी 11 जून को कोर्ट में कांग्रेस और चुनाव आयोग दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर यह कानूनी जंग अब किस मोड़ पर खड़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में खत्म होंगे 6 पुराने श्रम कानून, रातभर खुल सकेंगे थिएटर और रेस्टोरेंट

मध्यप्रदेश में 6 पुराने श्रम कानून जल्द ही खत्म होने जा रहे हैं। सरकार सिंगल एक्ट लाने की तैयारी में है। इससे अब रेस्टोरेंट और थिएटर रातभर खुल सकेंगे और व्यापार करना आसान होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

टाइगर स्टेट में चार दशकों से फाइनल नोटिफिकेशन के इंतजार में संकटग्रस्त अभयारण्य

टाइगर, चीता, तेंदुआ और भेड़िया स्टेट का रुतबा रखने वाले मध्य प्रदेश के वन्य जीव अभयारण्य अब भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। अभयारण्य की सीमाओं का निर्धारण अब भी अंतिम नोटिफिकेशन के इंतजार में अटका हुआ है।
इस वजह से संरक्षित बताए जाने वाले इन अभयारण्यों में अब भी बाहरी दखल पर रोक नहीं लग पा रही है। प्रदेश के 22 अभयारण्यों को जमीनी विवाद के निपटारे और फाइनल नोटिफिकेशन का इंतजार है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में खाद की कालाबाजारी: शिकायत करने पर मिलेगा 1000 रुपए का इनाम

मध्य प्रदेश के लिए प्रदर्शन कला के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। प्रदेश के पांच कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इंदौर के कथक गुरु पुरु दाधीच को अकादमी रत्न से नवाजा जाएगा।उज्जैन के सतीश दवे और जबलपुर की स्वाति दुबे भी सम्मानित होंगे। भोपाल के प्रसन्न सोनी को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार मिलेगा। यह सम्मान देश की शीर्ष सांस्कृतिक संस्था द्वारा दिया जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनें अब रेगुलर, यात्रियों को मिलेगा फायदा

भारतीय रेलवे बोर्ड ने भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों को नियमित श्रेणी में शामिल कर लिया है। इससे इन ट्रेनों का अतिरिक्त स्पेशल किराया खत्म हो जाएगा। अब तक इन ट्रेनों में सामान्य किराये से ज्यादा पैसे देने पड़ते थे। नियमित होने के बाद यात्री स्लीपर से लेकर फर्स्ट एसी तक हर श्रेणी में कम पैसे में सफर कर सकेंगे। भोपाल मंडल रेल मंडल के पीआरओ नवल अग्रवाल ने कहा कि इस फैसले से यात्रियों को किराये में बड़ा लाभ मिलेगा और लंबी दूरी का सफर सुविधाजनक बनेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी शिक्षा विभाग का नया नियम: अब परीक्षा से पहले लगेगी सरकारी गुरुजी की क्लास

मध्यप्रदेश में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने तय किया है कि परीक्षा से पहले शिक्षकों को पूरा सिलेबस ऑनलाइन दिया जाएगा। उसी सिलेबस के आधार पर उनके लिए ऑनलाइन क्लास भी लगाई जाएंगी। यह पहली बार होगा जब प्रदेश में नौकरी में आ चुके शिक्षकों को फिर से परीक्षा की तैयारी करनी होगी। यह निर्णय TET (Teacher Eligibility Test) के विरोध के बाद सामने आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: सीबीआई की जांच हुई तेज, गर्भपात करने वाली डॉक्टर से की पूछताछ

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने मनोरोग चिकित्सक और गर्भपात करने वाली डॉक्टर के बयान दर्ज किए हैं। वहीं जेल में बंद पूर्व जज गिरिबाला सिंह द प्रेग्नेंट किंग किताब पढ़ते हुए पाई गईं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

BU में अब CBSE पैटर्न पर होगा कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन, 20 दिन में आएगा रिजल्ट

भोपाल के लाखों छात्र हर साल एक ही समस्या से परेशान होते थे। इसका कारण रिजल्ट देर से आना था। कभी कॉपियां खो जाती थीं, कभी पन्ने जांचे बिना छूट जाते थे, तो कभी नंबरों के जोड़ में भी गलतियां होती थीं। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) करवाने में महीनों लग जाते थे। उनका पूरा अगला सत्र इसी इंतजार में बर्बाद हो जाता था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एक घर में दो LPG कनेक्शन अब गैर‑कानूनी, PNG लेना जरूरी, जानें नए नियम

मध्य प्रदेश में बीते तीन‑चार महीनों से घरेलू गैस की किल्लत है। राजधानी भोपाल में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग मुश्किल हो गई है। इस संकट से निपटने के लिए सरकार अब पीएनजी को बढ़ावा दे रही है। नई गाइडलाइन के तहत एक घर में दो LPG कनेक्शन रखना गैर‑कानूनी होगा। पीएनजी आने पर एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी जाएगी। भोपाल पीएनजी कनेक्शन के लिए 90 दिन की समय सीमा तय की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ESB ने जेल प्रहरी परीक्षा में 800 किमी दूर दिए सेंटर, उम्मीदवारों के मांगे केंद्र किए खारिज

एमपी टॉप न्यूज:मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( ESB ) की चल रही जेल प्रहरी, वन रक्षक परीक्षा में एक पाली का पेपर रद्द हो चुका है। इससे उम्मीदवारों में भारी नाराजगी है। वह दागी कंपनी एप्टेक को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं इसमें दूर-दूर मिल रहे परीक्षा केंद्रों को लेकर उम्मीदवारों ने नाराजगी जताई है। यह सेंटर 800 से 1000 किमी दूर मिले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दूसरे राज्यों से भी सस्ता होगा एमपी सुगम बस सेवा का सफर, 400 रुपए तक की होगी बचत

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्य प्रदेश के लिए प्रदर्शन कला के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। प्रदेश के पांच कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इंदौर के कथक गुरु पुरु दाधीच को अकादमी रत्न से नवाजा जाएगा।उज्जैन के सतीश दवे और जबलपुर की स्वाति दुबे भी सम्मानित होंगे। भोपाल के प्रसन्न सोनी को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार मिलेगा। यह सम्मान देश की शीर्ष सांस्कृतिक संस्था द्वारा दिया जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • एमपी शिक्षा विभाग
  • रेलवे बोर्ड
  • ESB
  • भोपाल मंडल
  • भारतीय रेलवे बोर्ड
  • जेल प्रहरी
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
  • तरुण चुघ
  • मीनाक्षी नटराजन
  • रजनीश अग्रवाल
  • महेश केवट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज