MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...27 फीसदी OBC आरक्षण मामले में SC पहुंची सरकार, विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन पर सवाल!

Sandeep Kumar | Oct 16, 2026, 21:58 IST
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें...27 फीसदी OBC आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, दतिया विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन पर सवाल, HC ने भेजा नोटिस, आंदोलन की चेतावनी, इंदौर में RSS का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, भागवत समेत 450 से ज्यादा पदाधिकारी आएंगे, MP के 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर संकट...

MP OBC Reservation: ओबीसी महासभा का सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम, 28 अक्टूबर को प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/mp-obc-reservation-mahasabha-issues-ultimatum-government-on-27-reservation-demand/articleshow/134991188.html



मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। ओबीसी महासभा ने सरकार को दो से तीन दिन का समय देते हुए 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर भर्ती और लंबित नियुक्तियों को लेकर ठोस निर्णय लेने की मांग की है। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी। पूरी खबर पढ़ें...



इंदौर में पुलिस इंस्पेक्टर के जांच आदेश में अधिकारियों की बड़ी चूक, पूर्व टीआई सुजीत श्रीवास्तव भी पहुंचे हाईकोर्ट

इंदौर में पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी विभागीय जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हैं। हाल ही में खजराना थाने के पूर्व टीआई ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। कोर्ट ने उनकी विभागीय जांच पर रोक लगा दी थी। अब क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर और पूर्व टीआई सुजीत श्रीवास्तव ने भी जांच के आदेश को चुनौती दी है। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने भी अहम निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें...



27 फीसदी OBC आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची मध्य प्रदेश सरकार, स्पेशल लीव पिटिशन दायर

मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण के मामले में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने आशिता दुबे से जुड़े मुख्य प्रकरण में स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) दायर की है। ओबीसी महासभा के साथ बैठक और सर्वदलीय बैठक के बाद देर शाम सुप्रीम कोर्ट की सूची में यह याचिका नजर आई। पूरी खबर पढ़ें...



इंदौर में RSS का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक, भागवत समेत 450 से ज्यादा पदाधिकारी आएंगे

इंदौर में 28 अक्टूबर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की बड़ी बैठक होने जा रही है। डेली कॉलेज में होने वाली इस बैठक के पहले दिन संघ बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगा। इसके लिए एक लाख स्वयंसेवकों को अनिवार्य रूप से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी शामिल होंगे। उनके साथ देशभर के 46 प्रांतों से साढ़े चार सौ से ज्यादा पदाधिकारी इंदौर पहुंचेंगे। पूरी खबर पढ़ें...



ट्विशा केस: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर लगाई रोक, गिरिबाला की जमानत पर 26 अक्टूबर को सुनवाई

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले के ट्रायल पर रोक लगा दी है। साथ ही नोटिस भी जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को जमानत आवेदन पर दो हफ्ते के भीतर फैसला लेने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट का आदेश अपलोड नहीं होने के कारण जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई। अब मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे होगी। पूरी खबर पढ़ें...



MP के 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर संकट, सिर्फ 4 हजार ने भरे TET फॉर्म, दिसंबर के बाद भी बढ़ सकता है इंतजार

मध्य प्रदेश के 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति एक बार फिर अटक सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास किए बिना प्रमोशन नहीं मिलेगा। परीक्षा के लिए अब तक 36 हजार आवेदन आए हैं। इनमें सरकारी स्कूलों के केवल 4 हजार शिक्षक शामिल हैं। ऐसे में दिसंबर के बाद भी सभी शिक्षकों की पदोन्नति होना मुश्किल माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें...



पुलिस विभाग के ड्राइवर फिरोज खान की संपत्ति 35 करोड़ के पार, महिला मित्र के नाम भी मिल रहीं जमीनें

इंदौर और उज्जैन लोकायुक्त की संयुक्त छापेमारी में पुलिस विभाग के ड्राइवर फिरोज खान की अकूत संपत्तियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। दरअसल बुधवार यानी 14 अक्टूबर को छापेमारी में 29.73 करोड़ रुपए की संपत्तियां मिली थीं। शुक्रवार तक इनकी बाजार कीमत बढ़कर 35 करोड़ 46 लाख रुपए के पार पहुंच गई है।पूरी खबर पढ़ें...



भाजपा विधायक संजय पाठक की पार्टनरशिप फर्म पर 81.73 करोड़ रुपए की वसूली का मामला, हाई कोर्ट से राहत नहीं

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: भाजपा विधायक संजय पाठक की पार्टनरशिप फर्म पैसिफिक मिनरल्स एक्सपोर्ट से जुड़े खनन मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है। करीब 81.73 करोड़ रुपए की वसूली से जुड़ी कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी गई है। हालांकि, अंतिम देनदारी अभी तय नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें...



27% OBC आरक्षण पर भाजपा के विधायक नहीं कर सकते अपील? अधिवक्ता आदित्य सांघी ने बताया कानून

MP Top News:मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा विधायकों के सुप्रीम कोर्ट जाने की खबरों पर वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य सांघी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अपील का अधिकार राजनीतिक दल नहीं, कानून तय करता है। उनके मुताबिक, मामले में पक्ष नहीं होने वालों को अपील करने का अधिकार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें...



दतिया विधायक घनश्याम सिंह के चुनाव पर सवाल, हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, FIR की जानकारी छिपाने का आरोप

एमपी टॉप न्यूज: मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके चुनाव को ग्वालियर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी शपथ पत्र में पुराने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई थी। शुक्रवार को जस्टिस अमित सेठ की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने विधायक घनश्याम सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ें...

Tags:
  • MP Top News
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • दतिया विधायक घनश्याम सिंह
  • 27% OBC आरक्षण
  • भाजपा विधायक संजय पाठक
  • एमपी टॉप न्यूज
  • सुप्रीम कोर्ट
  • ओबीसी आरक्षण
  • ओबीसी महासभा
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस