MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के मुख्य आरोपी अरेस्ट

Sandeep Kumar | May 21, 2026, 21:58 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा, MP में शुरू होगी शिक्षा घर योजना, MPPSC भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

MP में UCC लागू करने की कवायद, 23 मई को इंदौर जाएगी कमेटी, उज्जैन का भी दौरा

मध्य प्रदेश में यूसीसी (Uniform Civil Code) यानी समान नागरिक संहिता लागू करने की कोशिशें अब तेज हो गई हैं। इसके लिए बनाई गई 6 सदस्यीय कमेटी शनिवार 23 मई को इंदौर का दौरा करेगी। यहां कमेटी के सामने शहर के तमाम जनप्रतिनिधि, सभी धर्मगुरु और आम नागरिक अपनी बात रखेंगे। इंदौर के बाद कमेटी उज्जैन का भी दौरा करने वाली है। इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रसाद देसाई कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की चमकेगी किस्मत? शुरू होने जा रही शिक्षा घर योजना

मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए एक बहुत अच्छी और बड़ी खबर आई है। राज्य सरकार उन बच्चों को दोबारा स्कूल बुलाने की तैयारी में जुट गई है। जिन बच्चों ने किसी वजह से बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक नई और खास योजना को हरी झंडी दे दी है। इस योजना का नाम शिक्षा घर योजना रखा गया है। सरकार का यह फैसला राज्य के शिक्षा स्तर को काफी बेहतर बनाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चीन से लौटते ही पुलिस ने एयरपोर्ट पर दबोचा

देवास जिले के टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के मुख्य आरोपी मुकेश विज को पुलिस ने गुरुवार, 21 मई को गिरफ्तार कर लिया। वह ग्वांग्झू (चीन) से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी और उन्हें खबर मिली कि मुकेश चीन में है और भारत लौट रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एयरपोर्ट पर घेराबंदी की और जैसे ही वह देश में उतरा उसे दबोच लिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की मुख्य किरदार बीजेपी से जुड़ी रेशू चौधरी गिरफ्तार, नेताओं के साथ अधिकारियों के भी वीडियो

एमपी की राजनीति और सत्ता के गलियारों को फिर से हिलाने वाला हनी ट्रैप पार्ट टू सामने आ चुका है। पहला हनी ट्रैप पार्ट वन सितंबर 2019 में सामने आया था। अब यह पार्ट टू मई 2026 में आया है। दोनों में दो बातें कॉमन हैं। पहले रसूखदार लोगों के वीडियो बनाना और दूसरा श्वेता विजय जैन। हनी ट्रैप पार्ट वन की मुख्य किरदार श्वेता जैन से ही हनी ट्रैप की चालें सीखने वाली उसकी चेली रेशू चौधरी इसकी मुख्य किरदार है। यह पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, नया ड्राफ्ट जारी, जानिए क्या-क्या बदलने वाला है

मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 मई 2026 को एक सार्वजनिक सूचना जारी की। इसमें बताया गया कि राज्य शासन "मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा नियम, 2026 अधिसूचित करने जा रहा है। यह नियम मध्यप्रदेश के सभी सरकारी विभागों में एमपीपीएससी (Madhya Pradesh Public Service Commission) के जरिए होने वाली भर्तियों पर लागू होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में आए तो मैं इस्तीफा दे दूंगा

एमपी विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह इंदौर दौरे पर रहे और गुरुवार शाम को वह भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान गांधीभवन पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें एक कार्यकर्ता ने उनसे बीजेपी में गए नेताओं को लेकर सवाल कर लिए और बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक चली गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

PACL ठगी केस में एजेंट को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, रकम दोगुना करने का लालच देकर हुई थी ठगी

ग्वालियर में PACL चिटफंड ठगी मामले में आरोपी एजेंट मुकेश अग्रवाल को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत नहीं मिली। कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि जांच में सहयोग करने पर गिरफ्तारी से बचा जा सकता है, लेकिन पुलिस जरूरत पड़ने पर कार्रवाई कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में जलसंकट दूर करने महापौर, सांसद, विधायकों ने ACS से मांगा 50 करोड़ का पैकेज

इंदौर के जलसंकट ने बवाल कर दिया है। जनता त्राहिमाम कर रही है। नेता व अधिकारी हलाकान है। नेताओं के यहां लगातार धरने हो रहे हैं। टैंकर बढ़ाने की मांग हो रही है। इन सभी को देखते हुए भोपाल से एसीएस अनुपम राजन गुरुवार को इंदौर पहुंचे। यहां रेसीडेंसी कोठी पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी गौड़, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला भी मौजूद थे। कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त आशीष पाठक व अन्य भी बैठक में मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिंहस्थ 2028: सदावल हेलीपैड पर दरारें, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन सदावल हेलीपैड में निर्माणाधीन कंक्रीट पर गहरी दरारें उभर आई हैं। लगभग 10.45 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में गुणवत्ता और समयसीमा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीवीआईपी सुरक्षा और शहर का ट्रैफिक प्रभावित होने का खतरा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस : फरार पति हाईकोर्ट पहुंचा, सास गिरबाला पर एक्शन की तैयारी

एमपी टॉप न्यूज: भोपाल पुलिस ने ट्विशा शर्मा की मौत मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस ने उसके फरार पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए इनाम राशि पहले ₹10,000 से बढ़ाकर ₹30,000 कर दी है। समर्थ के खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। इस मामले में दहेज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डाक सेवा में एमपी का जलवा: यूपी-महाराष्ट्र को पछाड़कर मध्य प्रदेश बना नंबर वन

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: आजकल हर कोई डिजिटल इंडिया और 5G स्पीड की बातें कर रहा है। लेकिन इस शोर के बीच एक सरकारी विभाग ने सबको चौंका दिया है। हमारे मध्य प्रदेश के डाकघरों ने देश में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को देखकर बड़े-बड़े राज्यों के पसीने छूट गए हैं। चिट्ठियों का दौर भले ही आज काफी कम हो गया है। लेकिन सरकारी भरोसे की दौड़ में मध्य प्रदेश सबसे आगे निकल गया है। डाक विभाग की नई सालाना रिपोर्ट (वर्ष 2025-26) सामने आ चुकी है। इस रिपोर्ट के आंकड़े देखकर विरोधी भी एमपी की तारीफ कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश
  • सिंहस्थ 2028
  • mppsc
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • देवास पटाखा फैक्ट्री
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
  • एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग