MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...स्कूल शिक्षा विभाग में होंगी 20 हजार नई भर्तियां और MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले...

Sandeep Kumar | Oct 21, 2026, 21:46 IST
Share
एमपी टॉप न्यूज, मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
एमपी टॉप न्यूज, मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, आइए पढ़ते हैं मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें...स्कूल शिक्षा विभाग में होंगी 20 हजार नई भर्तियां, MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल नगर निगम को मिले नए अपर आयुक्त, शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी को ही नहीं, माता-पिता को भी मिलेंगे 50 लाख, MP सरकार का नया जेट भोपाल पहुंचा...

स्कूल शिक्षा विभाग में होंगी 20 हजार नई भर्तियां, CM मोहन यादव का ऐलान, 200 से ज्यादा नए स्कूल भी खुलेंगे

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार नई भर्तियां करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही प्रदेश में 200 से ज्यादा नए सांदीपनि विद्यालय भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में 950 से ज्यादा लोगों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी बांटे। पूरी खबर पढ़ें...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल नगर निगम को मिले नए अपर आयुक्त, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया है। इसमें 2018 और 2020 बैच के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 2021 बैच के अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तीनों अधिकारियों की पदस्थापना भोपाल में ही की गई है। पूरी खबर पढ़ें...

शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी को ही नहीं, माता-पिता को भी मिलेंगे 50 लाख, मध्यप्रदेश सरकार ने बदला नियम

मध्यप्रदेश सरकार ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दो हिस्सों में बांटी जाएगी। शहीद की पत्नी को 50 लाख रुपए मिलेंगे। बाकी 50 लाख रुपए उनके माता-पिता को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। पूरी खबर पढ़ें...

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ने वाले अक्षय बम को बीजेपी ने दी लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बने अक्षय कांति बम ने ऐन वक्त पर बीजेपी का दामन थाम लिया। अब बीजेपी ने अक्षय बम को लोकतंत्र बचाओ टोली में जिम्मेदारी दी है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसा है। सांसद, महापौर, विधायक भी इस टोली में हैं। पूरी खबर पढ़ें...

MP के दो कलाकारों को राष्ट्रीय सम्मान: राष्ट्रपति ने निधि चोपड़ा और रवींद्र रॉय को किया सम्मानित

मध्यप्रदेश के दो कलाकारों ने राष्ट्रीय कला मंच पर अपनी पहचान बनाई है। भोपाल की निधि चोपड़ा को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार मिला है। उन्हें यह सम्मान 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में दिया गया। रवींद्र रॉय की कलाकृति ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को ग्रैंड प्राइज मिला। यह पुरस्कार थर्ड प्रिंट बिनाले इंडिया-2026 में दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नई दिल्ली में कलाकारों को सम्मानित किया। पूरी खबर पढ़ें...

भोपाल पहुंचा एमपी सरकार का नया बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 जेट, 268 करोड़ की थी कीमत, राजधानी पहुंचते-पहुंचते 82 करोड़ और हुए खर्च

मध्यप्रदेश सरकार का नया और अत्याधुनिक जेट विमान बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंच गया है। इस विमान की मूल कीमत 268 करोड़ रुपए थी, लेकिन टैक्स, बीमा और इंटीरियर का खर्च जोड़ने के बाद इसकी कुल कीमत 350 करोड़ रुपए हो गई है। हालांकि इसकी नियमित उड़ानें शुरू होने में अभी करीब 45 दिन और लगेंगे। पूरी खबर पढ़ें...

एमपी में सरकारी नौकरियों की हकीकत: दो विभागों में हजारों पद, बाकी विभागों में वैकेंसी का इंतजार!

मध्यप्रदेश शासन के प्रशासनिक ढांचे में लगभग 54 विभाग हैं। इनमें से केवल एक-दो विभाग ही लगातार सरकारी भर्तियां निकाल रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार एक लाख पदों पर भर्ती की बात कर रहे हैं। ऐसे में द सूत्र ने सरकारी भर्तियों की पड़ताल की। हमने कर्मचारी चयन मंडल के जरिए निकाली गई भर्तियों के आंकड़े जुटाए। कर्मचारी चयन मंडल प्रदेश की प्रमुख भर्ती परीक्षा एजेंसी है। पूरी खबर पढ़ें...

कन्या भोज करने गईं बच्चियों के कपड़े उतरवाए, रिटायर्ड शिक्षिका ने 4 घंटे कमरे में बंद रख कर की मारपीट

एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश के इंदौर में सात बच्चियों से मारपीट का मामला सामने आया है। बच्चियां कन्या भोज के लिए एक अपार्टमेंट में गई थीं। परिजनों का आरोप है कि रिटायर्ड शिक्षिका ने बच्चियों को घर बुलाया था। इसके बाद उन पर पैसे चोरी करने का आरोप लगाया। महिला पर बच्चियों के कपड़े उतरवाने और मारपीट करने का भी आरोप है। पूरी खबर पढ़ें...

एमपी में कर्मचारियों के वेतन पर सवाल, हेल्थ वर्कर्स ने की शिकायत, गुरुजियों के मानदेय पर हाईकोर्ट सख्त

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्य प्रदेश में कम वेतन पर काम कर रहे कर्मचारियों का मुद्दा फिर चर्चा में है। ग्वालियर हाईकोर्ट ने गुरुजियों को 5 हजार रुपए मानदेय देने पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने सरकार को मानदेय की समीक्षा करने का आदेश दिया है। दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों के आउटसोर्स कर्मचारियों ने भी वेतन में गड़बड़ी की शिकायत की है। पूरी खबर पढ़ें...

भोपाल और उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन में नए स्टाफ की तैयारी तेज, डेपुटेशन, सीधी भर्ती और आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे इतने पद

MP Top News: भोपाल और उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में काम तेजी से पूरा करने के लिए 250 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर डेपुटेशन, सीधी भर्ती और आउटसोर्सिंग के जरिए नियुक्तियां करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा, दोनों रीजन में सीईओ के पद पर अलग आईएएस अधिकारियों को तैनात करने पर भी विचार किया जा रहा है।पूरी खबर पढ़ें...
Tags:
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • MP Top News
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन
  • ग्वालियर हाईकोर्ट
  • अक्षय बम
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी में कर्मचारियों के वेतन पर सवाल
CG Top News : चंडीगढ़ के ताज होटल में रायपुर के कारोबारी की संदिग्ध मौत समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : चंडीगढ़ के ताज होटल में रायपुर के कारोबारी की संदिग्ध मौत समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर बड़ी खबरें
जयपुर में 100 दिन में 100 करोड़ के काम का लक्ष्य, सफाईकर्मियों की तैनाती में देरी, मेयर को खुद मिले कचरे के ढेर

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर में 100 दिन में 100 करोड़ के काम का लक्ष्य, सफाईकर्मियों की तैनाती में देरी, मेयर को खुद मिले कचरे के ढेर
साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व सैन्य अधिकारी ने क्यों बताया खतरनाक?

By Umeshwari Baghel

साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व सैन्य अधिकारी ने क्यों बताया खतरनाक?
टीईटी पास नहीं तो नौकरी और प्रमोशन पर असर! शिक्षकों के लिए विशेष परीक्षा कराएगी सरकार

By Arun Tiwari

टीईटी पास नहीं तो नौकरी और प्रमोशन पर असर! शिक्षकों के लिए विशेष परीक्षा कराएगी सरकार
MP में डॉक्टरों की नौकरी पर हाईकोर्ट का फैसला, 65 साल की उम्र तक सेवा में कर सकेंगे, 20 साल की क्लिनिकल सेवा पूरी करने वाले को लाभ

By Arohi Raj

MP में डॉक्टरों की नौकरी पर हाईकोर्ट का फैसला, 65 साल की उम्र तक सेवा में कर सकेंगे, 20 साल की क्लिनिकल सेवा पूरी करने वाले को लाभ
Rajasthan Top News: कोटा नहर हादसे में 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव

By Jageshwar prasad

Rajasthan Top News: कोटा नहर हादसे में 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव
पोषण माह 2026 में राजस्थान का राष्ट्रीय स्तर पर परचम, पूरे भारत में हासिल किया द्वितीय स्थान; जोधपुर रहा प्रदेश में अव्वल

By Jageshwar prasad

पोषण माह 2026 में राजस्थान का राष्ट्रीय स्तर पर परचम, पूरे भारत में हासिल किया द्वितीय स्थान; जोधपुर रहा प्रदेश में अव्वल