MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन बोले-राहुल गांधी से कुनबा नहीं संभल रहा

Sandeep Kumar | Sept 27, 2026, 21:45 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, आइए पढ़ते हैं मध्‍य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें... SIR विवाद पर बोले सीएम मोहन यादव, राहुल गांधी से कुनबा नहीं संभल रहा, 3 अक्टूबर को एमपी आएंगे अमित शाह! अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर...

SIR विवाद पर बोले सीएम मोहन यादव, राहुल गांधी से कुनबा नहीं संभल रहा

मध्यप्रदेश में एसआईआर को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। रविवार को भाजपा कार्यालय में सीएम मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से अपना कुनबा नहीं संभल रहा। मोहन यादव ने राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग की। भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

3 अक्टूबर को एमपी आ सकते हैं अमित शाह, भोपाल में जुटेंगे 4 राज्यों के मंत्री और पशुपालक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल के भेल दशहरा मैदान में एक बड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यह आयोजन शनिवार, 3 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इसमें पशुपालकों का सम्मेलन बुलाया जाना है। ज्यादातर दुग्ध उत्पादक इस सम्मेलन में भाग लेंगे। बता दें कि सरकार साल 2026 को किसान कल्याण एवं कृषि विकास वर्ष के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सरकार का फोकस किसानों और पशुपालकों को आगे बढ़ाना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी बिल्डर बंटी नागर ने अपने ऑफिस में कर लिया सुसाइड

इंदौर के बिल्डर बंटी नागर ने रविवार को ऑफिस में आत्महत्या कर ली। सांवेर रोड पर उनके कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। मौत की वजह अभी साफ नहीं, जमीन विवाद की चर्चा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वर्षों का इंतजार 5 दिन में खत्म: स्कूल शिक्षा विभाग में 851 की हुई अनुकंपा नियुक्ति

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने महज पांच दिन में 851 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दे दी है। इनमें 651 लोगों को तृतीय श्रेणी कर्मचारी के पद पर रखा गया है। बाकी 200 लोगों को भृत्य यानी चतुर्थ श्रेणी पद पर पोस्टिंग मिली है। इस तेज कार्रवाई से जिलों और संभागों को सीधा फायदा हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रिटायर्ड IAS अफसरों को मिलेगी दोगुनी फीस! IAS जांच के लिए केंद्र सरकार ने बदले नियम

मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में आईएएस अफसरों की जांच करने वाले रिटायर्ड अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने डीओपीटी (Department of Personnel and Training) के पुराने नियमों में बदलाव किया है। अब हर जांच केस में पहले से डेढ़ से दो गुना ज्यादा रकम मिलेगी। साथ ही पैनल में शामिल होने के लिए उम्र सीमा भी तय कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीएम मोहन यादव ने खुद के पैतृक घर पर चलाई गैंती, कहा- नियम सब के लिए समान

उज्जैन सड़क चौड़ीकरण के लिए सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने पैतृक घर पर खुद गैंती चलाई। सिंहस्थ 2028 प्रोजेक्ट के तहत 272 भवनों के साथ उनके मकान का 12 फीट हिस्सा भी हटाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


एमपी पुलिस बैंड आरक्षक भर्ती रिजल्ट जारी, 560 उम्मीदवार हुए चयनित, ऐसे करें चेक

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती परीक्षा-2026 का अंतिम परिणाम जारी हो गया है। 39 हजार 468 आवेदकों में से 560 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। 27% ओबीसी आरक्षण के चलते 13% पदों का परिणाम अभी रोका गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में आज खुले बैंक, कल से तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे 40 हजार से ज्यादा कर्मचारी

एमपी टॉप न्यूज:अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका हुआ है, तो उसे तुरंत निपटा लीजिए। 5 डे वीक की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के करीब 40 हजार बैंक कर्मचारी 28 सितंबर से हड़ताल पर जा रहे हैं। यह हड़ताल 28, 29 और 30 सितंबर यानी पूरे तीन दिन चलेगी। इन तीन दिनों में बैंकों की शाखाओं में ताले लटक सकते हैं। आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

1 अक्टूबर से AC-टीवी-फ्रिज के बढ़ेंगे रेट: त्योहारी सीजन में महंगाई की जानें वजह

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:एक अक्टूबर से AC, टीवी और फ्रिज महंगे होने जा रहे हैं। कंपनियां कीमतों में 5 से 8% तक बढ़ोतरी करेंगी। यह इस साल की तीसरी बढ़ोतरी है। तांबे, स्टील और प्लास्टिक के दाम बढ़ने से यह फैसला लिया गया है। त्योहारी सीजन में इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। त्योहारी सीजन ठीक सामने है। लेकिन इससे पहले ही आम आदमी को महंगाई का झटका लगने वाला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • राहुल गांधी
  • एमपी पुलिस
  • अमित शाह
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

By Umeshwari Baghel

डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...

By Jitendra Shrivastava

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस

By Mukesh Sharma

जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस
एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग

By Jitendra Shrivastava

एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग
संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अनुभव की शर्त खत्म,बिना अनुभव वाले भी कर सकेंगे आवेदन

By Mukesh Sharma

संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अनुभव की शर्त खत्म,बिना अनुभव वाले भी कर सकेंगे आवेदन