MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Apr 07, 2026, 21:47 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार,मोहन कैबिनेट : किसानों को तोहफा : राजेंद्र भारती केस में दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को नोटिस जारी, मुरैना में अवैध भ्रूण परीक्षण का भंडाफोड़, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मोहन कैबिनेट ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, SC छात्रों को मिलेंगे 10 हजार रुपए, FTRI को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में किसानों से लेकर सड़क, संस्कृति और प्रशासन तक कई बड़े फैसले हुए। सरकार ने गेहूं खरीदी की तारीख 10 अप्रैल से घटाकर 9 अप्रैल कर दी है। यानी एक दिन पहले से MSP पर गेहूं खरीदी जाएगी। इस बार 19.04 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है। यह संख्या पिछले साल से करीब साढ़े तीन लाख ज्यादा है। सबसे पहले छोटे और सीमांत किसानों से खरीदी होगी, इसके बाद बड़े किसानों की बारी आएगी। कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप ने दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजेंद्र भारती केस में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी, उधर नरोत्तम मिश्रा से मिले हेमंत खंडेलवाल

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक रहे राजेंद्र भारती के मामले में मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक नया मोड़ आया। भारती ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में अपनी दोषसिद्धि और तीन साल की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। लाइव लॉ के मुताबिक, इस पर दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति स्वर्णा कांता शर्मा की पीठ ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायाधीश डॉ. स्वर्ण कांता शर्मा ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद यह आदेश दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर सिंघार ने जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका, मंत्री ने किया पलटवार

मध्यप्रदेश के राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के नेता उमंग सिंघार ने बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई है। वहीं, मंत्री राकेश सिंह ने हार का खतरा जताते हुए इसे पार्टी के निर्णय से जोड़ दिया। आपको बता दें कि एमपी में तीन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मुरैना में अवैध भ्रूण परीक्षण का भंडाफोड़, छप्पर तोड़कर भागे आरोपी, पुलिस कर रही तलाश

मुरैना जिले के बागचीनी क्षेत्र में एक झोपड़ी से अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण (Illegal Sex Determination) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक जागरूक राहगीर युवक ने इस काले कारोबार को उजागर किया। आरोपी छप्पर तोड़कर मौके से फरार हो गए। यह मामला समाज में कन्या भ्रूण हत्या (Female Foeticide) के खिलाफ जागरूकता की जरूरत को फिर उजागर करता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे, ईरानी लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि

इंदौर नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट मंगलवार को पेश किया गया। इस दौरान भारी हंगामा हुआ। भागीरथपुरा के पीड़ित भी दर्शक दीर्घा में पहुंचे। इन्हें बाहर निकाला गया और बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेसी गुंडे बताया। उधर, कांग्रेस पार्षदों ने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि दी, जिस पर विवाद हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोजशाला परिसर के बाहर हिंदू समाज का सत्याग्रह, प्रवीण तोगड़िया ने नमाज पर उठाए सवाल

मध्यप्रदेश के धार जिले में भोजशाला परिसर विवादित हो गया है। इस विवाद में हिंदू और मुस्लिम पक्ष शामिल हैं। हिंदू समाज ने सत्याग्रह किया। प्रवीण तोगड़िया (Praveen Togadia ) ने परिसर का निरीक्षण किया। तोगड़िया ने कहा कि यहां शिवलिंग, मूर्तियां और अन्य धार्मिक चिह्न हैं। उनके अनुसार यह स्थल मंदिर है, न कि मस्जिद। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईकोर्ट का अहम फैसला: मुस्लिम शख्स की दूसरी शादी अपराध नहीं, मुस्लिम पति के खिलाफ नहीं चलेगा केस

एक मुस्लिम शख्स का दूसरी शादी करना 'द्विविवाह' (Bigamy) में अपराध नहीं माना जाएगा। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इस पर एक अहम फैसला सुनाते हुए साफ किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत यह जुर्म की श्रेणी में नहीं आता। इस फैसले के अनुसार भारतीय कानून के तहत आईपीसी की धारा 494 मुस्लिम पुरुषों पर नहीं लगाई जा सकती और इसने नई बहस को जन्म दे दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पति के सामने थाम लिया प्रेमी का हाथ : हाईकोर्ट में बोली पत्नी- 'नहीं रहना पति के साथ'

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक पत्नी ने पति के सामने ही अपने प्रेमी का हाथ पकड़ लिया। उसने जज साहब के सामने साफ कह दिया कि वह अब पति से साथ और नहीं रहेगी। यह पूरी घटना ग्वालियर की है जहां एक 'हैबियस कॉर्पस' याचिका लगी थी। पति ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी पत्नी गायब है। उसे लगा था कि उसकी पत्नी को किसी ने बंधक बना लिया है। लेकिन जब सच सामने आया तो पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छात्रों और मजदूरों को नहीं होगी LPG की किल्लत, मिल रहा पांच किलो का सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण मध्यप्रदेश में गैस और पेट्रोल डीजल की समस्या देखने मिल रही थी। इस बात को लेकर तीनों तेल कंपनियों ने राहत भरी खबर दी है। कहा है कि प्रदेश में इन चीजों की कोई समस्या नहीं है। अफवाहों के कारण दबाव काफी बढ़ गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी वित्त विभाग का चौंकाने वाला खुलासा: महिला सशक्तीकरण का पैसा सड़क और जल योजनाओं में!

एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बना जेंडर बजट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार देखा जाए तो बजट का पैसा सड़कों, भवनों और लाइटिंग पर खर्च हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शहडोल में नौकरी के नाम पर ठगी : वार्ड बॉय ने CMHO की फर्जी सील लगाकर युवाओं को लगाया लाखों का चूना

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: आजकल बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है। उस पर कोई यह कहे कि वो सरकारी नौकरी लगवा देगा तो कोई भी झांसे में आ जाएगा। सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का ताजा मामला शहडोल जिले से सामने आया है। यहां स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपए ठगे गए। आरोपी ने खुद को रसूखदार व्यक्ति बताते हुए नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं को चूना लगा दिया। आरोपी स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स पर वार्ड बॉय का काम करता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • इंदौर नगर निगम
  • मोहन कैबिनेट
  • एमपी वित्त विभाग
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • भागीरथपुरा
  • मिडिल ईस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा