MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Mar 12, 2026, 21:27 IST
Share
mp top news  (31)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, MP में सरसों के भावांतर को मंजूरी, तुअर की खरीदी पर सहमति; कर्मचारियों की विभागीय जांच भी होगी अब ‘ई-कोर्ट’ प्रणाली से। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

दिल्ली में बड़ी बैठक: एमपी में सरसों के भावांतर को मंजूरी, तुअर की पूरी खरीदी पर बनी सहमति

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज:मध्य प्रदेश के किसानों के लिए गुरुवार को दिल्ली में हुई एक अहम बैठक से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की, जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ अब विभागीय जांच भी होगी ई-कोर्ट प्रणाली से

BHOPAL. सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ होने वाली विभागीय जांच अब पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए नया ऑनलाइन विभागीय जांच पोर्टल बनाने का फैसला किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी ने बढ़ाया टेंशन, गैस की कालाबाजारी रोकने सरकार सख्त

BHOPAL. मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (domestic lpg cylinder) की जमाखोरी ने सरकार का टेंशन बढ़ा दिया है। खाघ विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए है कि जहां भी शिकायत मिले जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

‘लापता प्रभारी मंत्री और बेहाल प्रदेश’: उमंग सिंघार का सरकार पर सीधा हमला

BHOPAL.मध्य प्रदेश की सियासत में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के प्रभारी मंत्री जिलों से गायब हैं, जबकि जनता गैस की किल्लत, जुआ कांड और प्रशासनिक अव्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

व्यापमं घोटाले के आरोपी जगदीश सगर की ED से ही 15 करोड़ की चालबाजी

INDORE. साल 2012-13 के दौरान हुए पीएमटी व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपी डॉ. जगदीश सगर ईडी में भी आरोपी है। उसके खिलाफ ईडी में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज है। ईडी ने इस मामले में सगर की 2015-16 के दौरान संपत्ति अटैच की थी। इसकी तब कीमत तीन करोड़ 16 लाख आंकी गई थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में दूध बेचने वालों के लिए लाइसेंस जरूरी: मिलावट रोकने के लिए बड़ा कदम

मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार अब दूध की शुद्धता को लेकर 'एक्शन मोड' में आ गई है। प्रदेश में अब डेयरी सहकारी समितियों को छोड़कर बाकी सभी दूध उत्पादकों और विक्रेताओं को सरकारी लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में दिव्यांग कर्मचारियों का इंतजार, प्रमोशन नहीं दिला पा रहे विशेष प्रावधान

मध्यप्रदेश में पिछले लगभग 9 सालों से सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन रुके हुए हैं। सात लाख सरकारी कर्मचारी सिर्फ हाईकोर्ट के भरोसे हैं। मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला आना बाकी है, लेकिन फैसले से पहले 1 लाख सरकारी कर्मचारी पदोन्नति के बिना ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी और ट्रांसफर का डेटा होगा ऑनलाइन, सिंगल क्लिक से मिलेगी पूरी जानकारी

अब दफ्तर में कौन कर्मचारी छुट्टी पर गया है, कितने लोग ड्यूटी पर हैं और किसने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है? यह सब जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम ने एक नया पोर्टल तैयार किया है। इसका नाम ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRIS) है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए हेल्थ कार्ड की तैयारी, 3 ACS की कमेटी बनाएगी कैशलेस इलाज का खाका

मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात देने की तैयारी पूरी कर ली है। सरकार इसी वित्तीय वर्ष (Financial Year) में समग्र स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की तैयारी में है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आईएएस वंदना वैद्य फार्महाउस जुआ कांड: TI, SI सस्पेंड, सरगना कूबड़ा से सांठगांठ की आशंका

INDORE. मध्यप्रदेश वित्त निगम की एमडी आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति, पूर्व सहकारिता उपायुक्त अंबरीश वैद्य के फार्महाउस पर हुए जुआ कांड की गाज पुलिस पर गिरी है। इस मामले का मुख्य सरगना जगदीश राठौड़ उर्फ जगदीश कूबड़ा फिलहाल फरार है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • उमंग सिंघार
  • Domestic LPG Cylinder
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • ई-कोर्ट प्रणाली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा