व्यापमं घोटाले के आरोपी जगदीश सगर की ED से ही 15 करोड़ की चालबाजी
Sanjay Gupta | Mar 12, 2026, 14:21 IST
vyapam scam jagdish sagar
व्यापमं के पीएमटी घोटाले के मुख्य आरोपी डॉ. जगदीश सगर ने ईडी से ही अब चालबाजी की है। सगर ईडी में जब्त तीन किलो सोने के साथ ही करोड़ों की संपत्ति छुड़ाने में लगा है।
INDORE. साल 2012-13 के दौरान हुए पीएमटी व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपी डॉ. जगदीश सगर ईडी में भी आरोपी है। उसके खिलाफ ईडी में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज है।
ईडी ने इस मामले में सगर की 2015-16 के दौरान संपत्ति अटैच की थी। इसकी तब कीमत तीन करोड़ 16 लाख आंकी गई थी।
इसमें जमीन, प्लॉट के साथ ही तीन किलो 100 ग्राम सोना भी था। इसे छुड़ाने के लिए सगर ने नई चालबाजी की, जो अब कोर्ट में जाकर फेल हो गई।
सगर ने ईडी से अपनी संपत्ति छुड़ाने के लिए हाईकोर्ट इंदौर में केस लगाया है। इसमें पुराने केस का उदाहरण देकर कहा कि ईडी ने जो संपत्ति अटैच की है, उसकी कीमत तीन करोड़ 16 लाख आंकी गई थी।
वह इस कीमत के बराबर एफडी देने के लिए तैयार है। यह एफडी रखकर उनकी संपत्ति को अटैचमेंट से मुक्त कर दिया जाए।
चालाकी इसलिए क्योंकि जब ईडी ने सगर का तीन किलो 100 ग्राम सोना जब्त किया था तब वह मात्र 28.47 लाख रुपए प्रति किलो (28470 रुपये प्रति तोला) के भाव पर था।
इसकी उस समय कीमत 88 लाख रुपए करीब थी। आज सोना 1.68 करोड़ रुपए प्रति किलो (1 लाख 68 हजार प्रति तोला) है।
आज की कीमत से इस सोना करीब 5 करोड़ रुपए का होता है। यानी सगर 88 लाख की एफडी से 5 करोड़ का सोना मुक्त कराना चाहता था।
सगर के नाम पर 18 संपत्तियां, सगर की पत्नी सुनीता के नाम पर दो और सगर व पत्नी के नाम पर पांच संपत्तियां हैं।
इसमें भिंड में कई हेक्टेयर जमीन होने के साथ ही स्कीम 94 सेक्टर ए इंदौर पॉश एरिया में करीब चार प्लॉट हैं।
इसकी कीमत ही आज 8 करोड़ से ज्यादा की है। वहीं अन्य संपत्तियों की कीमत मिलाकर कुल 15 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति होती है।
![Untitled design 1]()
![Untitled design 2]()
इस तरह सगर (व्यापमं घोटाले का आरोपी जगदीश सगर) ने केवल तीन करोड़ 16 लाख की एफडी जमा कराने के नाम पर 20 करोड़ की संपत्ति ईडी से मुक्त कराने की चालबाजी की थी। इसमें 15 करोड़ की अचल संपत्ति और पांच करोड़ कीमत का सोना है। यह सभी ईडी के अटैचमेंट में हैं।
इस मामले में एमपी हाईकोर्ट (Indore News) में जब सगर और उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई हुई तो ईडी ने पोल खोल दी। ईडी ने बता दिया कि इस मामले में हाईकोर्ट को अंधेरे में रखा गया है।
यह केस पहले ही ट्रिब्यूनल में चल रहा है, ऐसे में अन्य जगह याचिका नहीं हो सकती है। इस पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता सगर दंपत्ति को फटकार लगाई, जिसके बाद उन्होंने याचिका वापस ले ली।
व्यापमं घोटाले के आरोपी जगदीश सगर और उसकी पत्नी सुनीता को हाईकोर्ट की फटकार
अमित शाह की सख्ती के बाद एक्शन में सीबीआई, व्यापमं घोटाले के छह भगोड़े पकड़े
MP व्यापमं घोटाले में अदालत ने 11 लोगों को पाया दोषी, सॉल्वर गैंग को सुनाई 3-3 साल की सजा
व्हिसलब्लोअर आशीष चतुर्वेदी और पुलिस के बीच खूनी झड़प, MP व्यापमं घोटाले से जुड़ा है मामला
ईडी ने इस मामले में सगर की 2015-16 के दौरान संपत्ति अटैच की थी। इसकी तब कीमत तीन करोड़ 16 लाख आंकी गई थी।
इसमें जमीन, प्लॉट के साथ ही तीन किलो 100 ग्राम सोना भी था। इसे छुड़ाने के लिए सगर ने नई चालबाजी की, जो अब कोर्ट में जाकर फेल हो गई।
सगर ने यह दिखाई चालाकी
वह इस कीमत के बराबर एफडी देने के लिए तैयार है। यह एफडी रखकर उनकी संपत्ति को अटैचमेंट से मुक्त कर दिया जाए।
सोना पहले जो 88 लाख का वो अब 5 करोड़ का
इसकी उस समय कीमत 88 लाख रुपए करीब थी। आज सोना 1.68 करोड़ रुपए प्रति किलो (1 लाख 68 हजार प्रति तोला) है।
आज की कीमत से इस सोना करीब 5 करोड़ रुपए का होता है। यानी सगर 88 लाख की एफडी से 5 करोड़ का सोना मुक्त कराना चाहता था।
इसी तरह संपत्ति भी 15 करोड़ से ज्यादा कीमत की
इसमें भिंड में कई हेक्टेयर जमीन होने के साथ ही स्कीम 94 सेक्टर ए इंदौर पॉश एरिया में करीब चार प्लॉट हैं।
इसकी कीमत ही आज 8 करोड़ से ज्यादा की है। वहीं अन्य संपत्तियों की कीमत मिलाकर कुल 15 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति होती है।
संपत्ति की लिस्ट
Untitled design 1
Untitled design 2
20 करोड़ की संपत्ति छुड़ाने की कवायद
हाईकोर्ट में ऐसे खुल गई पोल
यह केस पहले ही ट्रिब्यूनल में चल रहा है, ऐसे में अन्य जगह याचिका नहीं हो सकती है। इस पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता सगर दंपत्ति को फटकार लगाई, जिसके बाद उन्होंने याचिका वापस ले ली।
ये खबर भी पढ़ें...
अमित शाह की सख्ती के बाद एक्शन में सीबीआई, व्यापमं घोटाले के छह भगोड़े पकड़े
MP व्यापमं घोटाले में अदालत ने 11 लोगों को पाया दोषी, सॉल्वर गैंग को सुनाई 3-3 साल की सजा
व्हिसलब्लोअर आशीष चतुर्वेदी और पुलिस के बीच खूनी झड़प, MP व्यापमं घोटाले से जुड़ा है मामला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman