व्हिसलब्लोअर आशीष चतुर्वेदी और पुलिस के बीच खूनी झड़प, MP व्यापमं घोटाले से जुड़ा है मामला
Rohit Sahu | Mar 30, 2025, 13:48 IST
ashish
ग्वालियर पुलिस ने व्यापमं कांड के व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए दीवार पर सिर मारा और पुलिस पर हमला किया। वहीं, चतुर्वेदी ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
ग्वालियर पुलिस ने व्यापमं कांड (Vyapam Scam) को उजागर करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता (RTI Activist) आशीष चतुर्वेदी को उनके नाका चन्द्रबदनी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को गिरफ्तारी के दौरान विवाद की स्थिति बन गई, जिसमें आशीष चतुर्वेदी और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, कोर्ट ने चतुर्वेदी के खिलाफ एक गिरफ्तारी वारंट (Arrest Warrant) जारी किया था, जिसे तामील कराने पुलिस उनके घर पहुंची थी। लेकिन उन्होंने वारंट लेने से इनकार कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया।
व्यापमं घोटाले के व्हिसलब्लोअर आशीष चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के लिए घर गए पुलिस टीम के साथ हाथापाई में घायल हो गए। आशीष चतुर्वेदी और एसआई आशीष शर्मा दोनों को सिर में चोटें आईं। झांसी रोड थाने के निरीक्षक मंगल सिंह पपोला ने बताया कि चतुर्वेदी ने अपना सिर दीवार पर दे मारा और शर्मा के साथ हाथापाई हुई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब चतुर्वेदी को अदालत में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी के बाद आशीष चतुर्वेदी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एसपी (SP) धर्मवीर यादव पर गैरकानूनी गतिविधियों को छिपाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। चतुर्वेदी का कहना है कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने व्यापमं घोटाले से जुड़े बड़े नामों का खुलासा किया था। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि गिरफ्तारी केवल कोर्ट के आदेश के तहत की गई है और इसमें किसी भी तरह की साजिश नहीं है।
यह भी पढ़ें: व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती समेत कई मामलों पर जबलपुर हाईकोर्ट में आज सुनवाई
व्यापमं घोटाला (Vyapam Scam) मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा परीक्षा घोटाला रहा है, जिसमें कई उच्च अधिकारियों, राजनेताओं और शिक्षा माफियाओं की संलिप्तता उजागर हुई थी। आशीष चतुर्वेदी इस घोटाले के महत्वपूर्ण व्हिसल ब्लोअर रहे हैं, जिन्होंने घोटाले की परतें खोलने में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें: अब सागर में महिलाओं ने किया पुलिस पर हमला, कई घायल, 1 महीने में 5वीं घटना
यह भी पढ़ें: लापरवाह व्यापम , 11 महीने से अटका असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम का रिजल्ट
thesootr links
गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला
ग्वालियर पुलिस का कहना है कि शनिवार को जब पुलिस टीम आशीष चतुर्वेदी को हिरासत में लेने पहुंची, तब उन्होंने एसआई (SI) आशीष शर्मा और अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस झड़प में एसआई शर्मा घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चतुर्वेदी का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया।
आशीष ने खुद दीवार में सिर मारा
पुलिस कर रही है उत्पीड़न:चतुर्वेदी
यह भी पढ़ें: व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती समेत कई मामलों पर जबलपुर हाईकोर्ट में आज सुनवाई
व्यापमं घोटाले को लेकर चर्चा में चतुर्वेदी
यह भी पढ़ें: अब सागर में महिलाओं ने किया पुलिस पर हमला, कई घायल, 1 महीने में 5वीं घटना
यह भी पढ़ें: लापरवाह व्यापम , 11 महीने से अटका असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम का रिजल्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava