MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
बरगी डैम में क्रूज पलटा, 2 महिलाओं समेत 4 की मौत, रेस्क्यू जारी
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बरगी बांध में करीब 29 यात्रियों से भरा एक क्रूज अचानक पलट गया। बांध का पानी गहरा है, इसलिए हादसा और भी घातक साबित हुआ। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को HC ने दी बड़ी राहत, 48 महीने का एरियर्स, 6% ब्याज के साथ भुगतान के आदेश
मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी कार्यकर्ताओं को जबलपुर हाईकोर्ट से बहुत बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 2019 से 2023 तक का बकाया मानदेय 6% ब्याज के साथ 90 दिनों में देने और ग्रेच्युटी का भुगतान कानून के तय फार्मूले के अनुसार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्रमोशन रुका, लेकिन उच्च पद का प्रभार देने पर कोई रोक नहीं
मध्य प्रदेश में पदोन्नति को लेकर जारी विवाद के बीच हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। इस फैसले से प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि भले ही नए प्रमोशन नियमों पर रोक लगी हो, लेकिन उच्च पद का प्रभार देने पर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है। इस आदेश से अभी पुलिस विभाग के अधिकारियों को राहत मिली है। यदि अन्य विभाग भी हाईकोर्ट पहुंचते हैं तो इस फैसले के हवाले से उन्हें भी राहत मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
2 मई से शुरू एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती 2026 प्रक्रिया, डिजिटल स्कोर कार्ड से होगा चयन, जानें डिटेल
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए MP अतिथि शिक्षक भर्ती (Guest Teacher Recruitment) की प्रक्रिया का बिगुल फूंक दिया है। इस बार विभाग ने पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0 शुरू किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड लॉन्च, सीएम मोहन यादव ने खुद फोन कर परखी व्यवस्था
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार 30 अप्रैल को सीएम किसान हेल्पलाइन का शुभारंभ किया। रवीन्द्र भवन में आयोजित इस कार्यक्रम को "कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला" का नाम दिया गया। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश के कृषि क्षेत्र को मजबूत करना और किसानों को बेहतर सुविधाएं देना था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में 1000 के करीब पहुंची बाघों की संख्या, सरकार ने WII से पूछा- जंगल कितने बाघों के लिए पर्याप्त
टाइगर स्टेट का तमगा हासिल करने के बाद मध्यप्रदेश एक नई चुनौती से जूझ रहा है। क्या यहां बाघ बहुत ज्यादा हो गए हैं? पिछले एक दशक में राष्ट्रीय औसत से तेज रिकवरी के चलते एमपी में बाघों की संख्या 1000 के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। 2014 में 308 से 2022 में बाघों की संख्या 785 तक पहुंच गई है। यह वृद्धि 155% से ज्यादा है। अब टाइगर रिजर्व और वन क्षेत्रों में बाघों के बीच टेरेटरी फाइट और मानव संघर्ष के हालत बन रहे हैं। लोगों पर हमले और पशु धन के नुकसान को देखते हुए सरकार भी चिंता में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MPPSC में फिर रह गए केवल 3 सदस्य, इंटरव्यू की कतार, असिस्टेंट प्रोफेसर उम्मीदवारों का लंबा इंतजार
मध्य प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक नियुक्तियों की लहर चल रही है, लेकिन भर्ती की सबसे बड़ी एजेंसी मप्र लोक सेवा आयोग के हाल खराब हैं। हाल ही में आयोग से डॉक्टर कृष्णकांत शर्मा का कार्यकाल पूरा हुआ है। अब आयोग में चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा के साथ ही सदस्य प्रोफेसर नरेंद्र कोष्ठी और हाल ही में आयोग में नियुक्त हुई प्रोफेसर पिंकेश लता रघुवंशी ही बचे हैं। अभी दो सदस्यों के पद खाली हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश में सुस्त रेरा का एक्शन, केस की सुनवाई की रफ्तार देश में सबसे धीमी
मध्य प्रदेश में आवासीय कॉलोनियों और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का तेजी से विस्तार हुआ है। आवासीय प्रोजेक्ट्स के साथ ही होम बायर्स की शिकायतें भी बढ़ रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई की गति बेहद धीमी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर के पूर्व कलेक्टर आकाश त्रिपाठी, टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को 7 साल पुराने केस में राहत
केंद्र में सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के एमडी पद पर तैनात 1998 बैच के IAS आकाश त्रिपाठी को पुराने केस में राहत मिली है। यह मामला उनके इंदौर में संभागायुक्त और इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहते हुए साल 2019 का है।
यह केस जिला कोर्ट में चल रहा था। इसमें तत्कालीन आईडीए सीईओ और अब टीकमगढ़ कलेक्टर आईएएस विवेक श्रोत्रिय, तत्कालीन एसडीएम शाश्वत शर्मा, सोपा के प्रमुख डेविश जैन और अन्य भी पक्षकार थे। बता दें कि त्रिपाठी अक्टूबर 2022 से केंद्र में पदस्थ हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सिवनी हवाला कांड में DSP को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने कहा - सिर्फ कॉल रिकॉर्ड से नहीं बनता अपराध
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: पुलिस के द्वारा हवाला की रकम लूटने के आरोपों से चर्चा में आए तत्कालीन हॉक फोर्स डीएसपी पंकज मिश्रा को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। इस बहुचर्चित मामले को सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में 09 अक्टूबर 2025 को दर्ज किया गया था। इसमें आरोप था कि महाराष्ट्र के जालना से आ रही एक क्रेटा कार को पुलिस ने रोका था। शिकायतकर्ता के मुताबिक करीब 2.96 करोड़ रुपए में से 1.45 करोड़ रुपए पुलिस अधिकारियों ने अपने पास रख लिए थे। इस कथित लूट में तत्कालीन एसडीओपी पूजा पांडे को मुख्य आरोपी बनाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
खंडवा में पशुओं की चर्बी से घी बनाने वाली अवैध फैक्ट्री ध्वस्त, निगम के दो अफसर सस्पेंड
एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। परेशीपुरा बेगम पार्क के पास एक फैक्ट्री में पशुओं की चर्बी से घी बनाया जा रहा था। यह घी बाजार में बेचा जाता था। जब मामला सामने आया तो पूरे शहर में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि इस फैक्ट्री का ट्रेड लाइसेंस 31 मार्च 2023 को ही खत्म हो गया था। इसके बाद भी फैक्ट्री धड़ल्ले से चलती रही। यानी करीब तीन साल तक यह धंधा पूरी तरह अवैध तरीके से जारी रहा। खंडवा नगर निगम के जिम्मेदार अफसर आंखें मूंदे बैठे रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...