खंडवा में पशुओं की चर्बी से घी बनाने वाली अवैध फैक्ट्री ध्वस्त, निगम के दो अफसर सस्पेंड
Amresh Kushwaha | Published:
khandwa charbi kand factory dhwast do afsar suspend
खंडवा में पशुओं की चर्बी से घी बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ था। इस फैक्ट्री का लाइसेंस 2023 में ही खत्म हो गया था। तीन साल बाद जिला प्रशासन ने फैक्ट्री जमींदोज की है। साथ ही, दो निगम अफसरों को सस्पेंड किया गया है।
मुश्ताक मंसूरी @ खंडवा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। परेशीपुरा बेगम पार्क के पास एक फैक्ट्री में पशुओं की चर्बी से घी बनाया जा रहा था। यह घी बाजार में बेचा जाता था। जब मामला सामने आया तो पूरे शहर में हड़कंप मच गया।
जांच में पता चला कि इस फैक्ट्री का ट्रेड लाइसेंस 31 मार्च 2023 को ही खत्म हो गया था। इसके बाद भी फैक्ट्री धड़ल्ले से चलती रही। यानी करीब तीन साल तक यह धंधा पूरी तरह अवैध तरीके से जारी रहा। खंडवा नगर निगम के जिम्मेदार अफसर आंखें मूंदे बैठे रहे।
गुरुवार, 30 अप्रैल को जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ फैक्ट्री पर हथौड़ा चलाया। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। सीएमओ यानी सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह और निगम आयुक्त प्रियंका राजावत खुद मौके पर पहुंचे।
फैक्ट्री तक पहुंचना आसान नहीं था। गली बेहद संकरी थी, इसलिए जेसीबी (JCB) अंदर नहीं जा सकती थी। ऐसे में निगम कर्मचारियों ने हाथ में हथौड़े उठाए और करीब 5 हजार वर्ग फुट में फैली फैक्ट्री को धीरे-धीरे जमींदोज कर दिया।
इस मामले में दो अफसरों को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक अमित अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने फैक्ट्री को बंद कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया और अपने वरिष्ठ अफसरों को भी जानकारी नहीं दी।
प्रभारी अधिकारी पशुवध गृह जाकिर अहमद पर आरोप हैं कि उन्होंने पशुवध गृह में अवैध काम होने दिया, गंदगी फैलने दी और रिपोर्टिंग में लापरवाही बरती। दोनों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम के तहत हटा दिया गया है।
अब अमित अग्रवाल को जनगणना कार्यालय जोन-04 में तैनात किया गया है, जबकि जाकिर अहमद का नया विभाग जलप्रदाय होगा।
निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने इस कार्रवाई के बाद साफ संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
पशुओं की चर्बी से बना घी खाना गंभीर बीमारियों को न्योता देता है। यह मिलावट न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, बल्कि लीवर, पेट और अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। खंडवा जैसे शहर में यह घी किन-किन दुकानों या घरों तक पहुंचा, यह अभी जांच का विषय है।
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) के नियमों के तहत इस तरह की मिलावट एक संज्ञेय अपराध है। इसमें भारी जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है।
ये खबर भी पढ़िए...
खंडवा न्यूज: पशुओं की हड्डियों और चर्बी से खंडवा में बन रहा था नकली घी, खुलासा होते ही मच गया हड़कंप
MP News: खंडवा अनाज मंडी में हंगामा, MSP से कम भाव मिलने पर भड़के किसान, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
खंडवा में सेल्स टैक्स दफ्तर में लगी आग, सरकारी रिकॉर्ड खाक, जानें एमपी के सरकारी दफ्तर में कब-कब लगी आग
सिवनी हवाला लूटकांड में DSP को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने कहा - सिर्फ कॉल रिकॉर्ड से नहीं बनता अपराध
News In Short
- खंडवा में पशुओं की चर्बी से नकली घी बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ था।
- फैक्ट्री का लाइसेंस मार्च 2023 में ही खत्म हो चुका था।
- तीन साल तक यह अवैध धंधा बिना रोकटोक के चलता रहा है।
- जिला प्रशासन ने फैक्ट्री को जमींदोज कर दिया है।
- दो निगम अफसरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
News In Detail
जांच में पता चला कि इस फैक्ट्री का ट्रेड लाइसेंस 31 मार्च 2023 को ही खत्म हो गया था। इसके बाद भी फैक्ट्री धड़ल्ले से चलती रही। यानी करीब तीन साल तक यह धंधा पूरी तरह अवैध तरीके से जारी रहा। खंडवा नगर निगम के जिम्मेदार अफसर आंखें मूंदे बैठे रहे।
कैसे हुई बड़ी कार्रवाई?
फैक्ट्री तक पहुंचना आसान नहीं था। गली बेहद संकरी थी, इसलिए जेसीबी (JCB) अंदर नहीं जा सकती थी। ऐसे में निगम कर्मचारियों ने हाथ में हथौड़े उठाए और करीब 5 हजार वर्ग फुट में फैली फैक्ट्री को धीरे-धीरे जमींदोज कर दिया।
किन अफसरों पर गिरी गाज?
प्रभारी अधिकारी पशुवध गृह जाकिर अहमद पर आरोप हैं कि उन्होंने पशुवध गृह में अवैध काम होने दिया, गंदगी फैलने दी और रिपोर्टिंग में लापरवाही बरती। दोनों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम के तहत हटा दिया गया है।
अब अमित अग्रवाल को जनगणना कार्यालय जोन-04 में तैनात किया गया है, जबकि जाकिर अहमद का नया विभाग जलप्रदाय होगा।
जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ सहन नहीं होगा: निगम आयुक्त
जनस्वास्थ्य को कितना खतरा?
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) के नियमों के तहत इस तरह की मिलावट एक संज्ञेय अपराध है। इसमें भारी जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है।
ये खबर भी पढ़िए...
खंडवा न्यूज: पशुओं की हड्डियों और चर्बी से खंडवा में बन रहा था नकली घी, खुलासा होते ही मच गया हड़कंप
MP News: खंडवा अनाज मंडी में हंगामा, MSP से कम भाव मिलने पर भड़के किसान, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
खंडवा में सेल्स टैक्स दफ्तर में लगी आग, सरकारी रिकॉर्ड खाक, जानें एमपी के सरकारी दफ्तर में कब-कब लगी आग
सिवनी हवाला लूटकांड में DSP को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने कहा - सिर्फ कॉल रिकॉर्ड से नहीं बनता अपराध
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari