इंदौर के पूर्व कलेक्टर आकाश त्रिपाठी, टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को 7 साल पुराने केस में राहत

Sanjay Gupta | Apr 30, 2026, 13:09 IST
Share
indore collector tripathi old case relief
indore collector tripathi old case relief

वर्तमान में केंद्र में पदस्थ इंदौर के पूर्व कलेक्टर आकाश त्रिपाठी और वर्तमान में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को जमीन विवाद के पुराने केस में राहत मिली है। कोर्ट ने कहा कि जमीन पर दखल के पुख्ता सबूत नहीं मिले, इसलिए याचिका खारिज कर दी गई।

    केंद्र में सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के एमडी पद पर तैनात 1998 बैच के आईएएस आकाश त्रिपाठी को पुराने केस में राहत मिली है। यह मामला उनके इंदौर में संभागायुक्त और इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहते हुए साल 2019 का है।

    यह केस जिला कोर्ट में चल रहा था। इसमें तत्कालीन आईडीए सीईओ और अब टीकमगढ़ कलेक्टर आईएएस विवेक श्रोत्रिय, तत्कालीन एसडीएम शाश्वत शर्मा, सोपा के प्रमुख डेविश जैन और अन्य भी पक्षकार थे। बता दें कि त्रिपाठी अक्टूबर 2022 से केंद्र में पदस्थ हैं।

    जमीन संबंधी विवाद में लगा था केस

    यह केस सुखलिया के प्रदीप देशपांडे ने सभी पक्षकारों पर लगाया था। देशपांडे का कहना था कि खजराना में उनकी जमीन है। इस पर जिला कोर्ट ने निषेधाज्ञा लगाई थी, यानी कोई भी बिना मंजूरी के इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता था।

    उनकी जमीन के पास ही सोपा (द सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की जमीन है, जो आईडीए से मिली हुई है। देशपांडे का आरोप था कि सोपा ने उनकी जमीन पर दखल दिया। इसके लिए तत्कालीन संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी के आदेश पर सीईओ विवेक श्रोत्रिय और एसडीएम शाश्वत शर्मा ने नपती कराई थी।

    देशपांडे का कहना था कि उनकी जमीन पर हस्तक्षेप किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि त्रिपाठी और तब की एसएसपी रुचि वर्धन मिश्रा ने पुलिस भेजी थी। उनका कहना था कि यह कोर्ट की अवमानना है और उनकी स्वामित्व वाली जमीन पर दखलंदाजी की गई है।

    3ced8c5e-63d
    3ced8c5e-63d

    कोर्ट के फैसले से ऐसे मिली राहत

    इस मामले में नवम जिला न्यायाधीश विवेक कुमार चंदेल ने अपना फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि जमीन पर दखल देने का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है। ना ही जमीन का कोई सीमांकन किया गया, जिससे ये साबित हो सके कि प्रशासन या आईडीए ने इसमें दखल दिया है। कोर्ट के अनुसार, जो तस्वीरें पेश की गईं, उनसे जमीन की स्थिति साफ नहीं हो रही है।

    कोर्ट ने बताया कि याचिकाकर्ता की पुलिस में दी गई शिकायतों में भी ये साफ नहीं है कि पक्षकार उस जमीन पर कैसे हस्तक्षेप कर रहे थे। इस वजह से याचिका को खारिज कर दिया गया।

    ये खबर भी पढ़िए...

    संभागायुक्त रहते आकाश त्रिपाठी ने प्रतिबंधित किए थे लोहामंडी में ट्रक, लेकिन फिर कलेक्टर से मिलती रही छूट

    केंद्र में IAS अधिकारियों के फेरबदल, MP कैडर के आकाश त्रिपाठी और पवन कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

    IAS फैज अहमद किदवई बने नागर विमानन के महानिदेशक, आकाश त्रिपाठी को विद्युत मंत्रालय का अतिरिक्त सचिव बनाया

    मध्यप्रदेश | MP News: IAS आकाश त्रिपाठी बने डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के सीईओ

    Tags:
    • MP News
    • मध्यप्रदेश
    • इंदौर
    • विवेक श्रोत्रिय
    • आईएएस आकाश त्रिपाठी
    • आईएएस विवेक श्रोत्रिय
    • टीकमगढ़ कलेक्टर
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा