मोहन सरकार का 97 हजार छात्रों को तोहफा, टॉपर्स को स्कूटी और लैपटॉप देने की घोषणा
Siddhi Tamrakar | Feb 04, 2025, 11:26 IST
scooty laptop for toppers in mp
मध्यप्रदेश सरकार ने टॉपर्स को स्कूटी और मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा की है। भोपाल में 5 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में स्कूटी वितरण कार्यक्रम होगा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टॉपर्स को स्कूटी और लैपटॉप देने की घोषणा की है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भोपाल में 5 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में स्कूटी वितरण कार्यक्रम होगा। इसके बाद 15 फरवरी से पहले लैपटॉप की राशि स्टूडेंट्स के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
खबर यह भी- मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान से लाए खुशखबरी, MP में होगा बड़ा निवेश
खबर यह भी-सीएम मोहन यादव ने जापान में ऐतिहासिक मंदिरों और कैसल का किया भ्रमण
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत, माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा में सरकारी स्कूलों में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को स्कूटी दी जाएगी। को-एड स्कूल में एक छात्र टॉपर और एक छात्रा टॉपर को स्कूटी मिलेगी।
‘मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना’ के तहत, 12वीं में 75% से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्रों को ₹25 हजार की राशि दी जाएगी। 2022-23 में 78 हजार 641 छात्रों को फायदा मिला था, लेकिन इस बार यह संख्या 90 हजार के पार पहुंच चुकी है। सरकार इस योजना पर ₹225 करोड़ से ज्यादा खर्च करेगी।
https://www.youtube.com/watch?v=G6B6600ECzY
खबर यह भी- सीधे सीएम मोहन यादव को रिपोर्ट करेगी भोपाल-इंदौर की मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी, ACS लेवल के अफसर बनेंगे चेयरमैन
इस बार योजना में 9 महीने की देरी हुई क्योंकि राज्य सरकार ने 33 विभागों की 73 से ज्यादा योजनाओं पर रोक लगा दी थी। वित्त विभाग ने 23 अगस्त को एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि इन योजनाओं के लिए वित्त विभाग की मंजूरी जरूरी होगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले कहा था कि यह योजना सिर्फ एक साल के लिए थी, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया कि योजना जारी रहेगी। उनके बयान के बाद योजना को हरी झंडी मिल गई और छात्रों की लिस्ट तैयार कर ली गई है।
खबर यह भी- मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान से लाए खुशखबरी, MP में होगा बड़ा निवेश
पिछले साल से टॉपर्स कर रहे थे इंतजार
शैक्षणिक सत्र 2023-24 के 12वीं के टॉपर्स पिछले एक साल से इस योजना के अमल होने का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विभाग ने छात्रों की लिस्ट तैयार कर ली है। 12वीं में टॉप करने वाले 7 हजार 900 छात्रों को स्कूटी दी जाएगी, जबकि 75% से ज्यादा नंबर लाने वाले 90 हजार स्टूडेंट्स को लैपटॉप की राशि मिलेगी
कैसे मिलेगी स्कूटी?
- ई-स्कूटी खरीदने के लिए ₹1 लाख 25 हजार दिए जाएंगे।
- पेट्रोल स्कूटी के लिए ₹90 हजार -₹1 लाख की राशि मिलेगी।
- स्कूटी खरीदने के बाद स्टूडेंट को उसका बिल स्कूल प्रिंसिपल को देना होगा।
- पहले ₹15 हजार की राशि किश्त में दी जाएगी।
- बिल मिलने के बाद पूरी राशि छात्र के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
15 फरवरी से पहले मिलेगा लैपटॉप
https://www.youtube.com/watch?v=G6B6600ECzY
खबर यह भी- सीधे सीएम मोहन यादव को रिपोर्ट करेगी भोपाल-इंदौर की मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी, ACS लेवल के अफसर बनेंगे चेयरमैन
9 महीने की देरी क्यों हुई?
पहले मुख्यमंत्री का बयान क्या था?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कुमावत समाज ने भाजपा कांग्रेस का किया सामाजिक बहिष्कार, निर्दलीय प्रत्याशी उतारनें की तैयारी
By Ashish Bhardwaj
अजमेर जेल में प्रहरियों के साथ गश्त करती हैं बिल्लियां, बचा चुकी हैं कोबरा से कैदी की जान
By Jageshwar prasad
कोटा किडनी फेलियर मामले में गहलोत ने उठाए सवाल, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
By Jyoti Mahender Bhardwaj
Sugam Parivahan Bus Fire: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की इंदौर-उज्जैन बस में लगी आग, जलकर हुई खाक
By Sanjay Gupta
राजस्थान में बस टैक्स पर विवाद: 2022 के आदेश में अतिरिक्त कर नहीं, अब रोज 600 रुपए वसूली का आरोप
By Raghvendra Singh Rathore
व्यापारी नेता की बढ़ीं मुश्किलें: यौन शोषण पीड़िता के चरित्र पर उठाए थे सवाल, अब थाने में दर्ज हुआ संगीन धाराओं में केस
By Umeshwari Baghel
गुप्तवार्ता के अफसर परिवहन विभाग में, रोहित झा बने संयुक्त परिवहन आयुक्त, प्रतिनियुक्ति पर मिली नई जिम्मेदारी
By VINAY VERMA