1fcf08f0-479
एमपी में पर्यटन का रिकॉर्ड: एक साल में 21 करोड़ यात्राएं, उज्जैन-इंदौर की 53% हिस्सेदारी
Aman Vaishnav | Updated:
मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग
मध्य प्रदेश में पर्यटन यात्राएं साल 2024 के 13.33 करोड़ से बढ़कर साल 2025 में 21.05 करोड़ तक पहुंच गई हैं। इनमें जिनमें आधी से ज्यादा हिस्सेदारी अकेले उज्जैन और इंदौर की रही।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में पर्यटन यात्राएं 2025 में 21.05 करोड़ तक पहुंच गईं।
- यह पिछले सात साल में सबसे ज्यादा है।
- कुल यात्राओं में आधे से ज्यादा हिस्सा उज्जैन और इंदौर का है।
- कुबेरेश्वर धाम जैसे नए धार्मिक केंद्र भी इस बढ़ोतरी में अहम रहे।
- एमपी टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि आगे अनुभव आधारित पर्यटन पर काम होगा।
उज्जैन-इंदौर का दबदबा
मप्र टूरिज्म बोर्ड के केंद्रवार आंकड़ों से एक दिलचस्प बात सामने आई है। प्रदेश की कुल यात्राओं में आधे से ज्यादा हिस्सा सिर्फ दो शहरों का है। ये शहर हैं उज्जैन और इंदौर।
उज्जैन में 2025 में 8.40 करोड़ यात्राएं दर्ज हुईं। इंदौर में यह आंकड़ा 2.81 करोड़ रहा। दोनों शहरों को मिलाकर यह 11.21 करोड़ होता है। यह प्रदेश की कुल यात्राओं का 53.3% है।
नए धार्मिक केंद्रों का असर
इन पांच केंद्रों पर मिलाकर करीब 3.51 करोड़ यात्राएं दर्ज हुईं। कुबेरेश्वर धाम में सबसे ज्यादा 1.50 करोड़ यात्राएं हुईं। रतनगढ़ माता मंदिर में यह संख्या 1 करोड़ रही।
बगलामुखी मंदिर में 51.69 लाख यात्राएं दर्ज हुईं। श्री पीतांबरा पीठ में 40 लाख और बागेश्वर धाम में 9 लाख यात्राएं हुईं। चूंकि ये केंद्र पहली बार सूची में शामिल हुए हैं, इसलिए पूरी बढ़ोतरी को पुराने केंद्रों की बढ़ी आवाजाही नहीं माना जा सकता।
5b7a6cd5-8ed
शहरवार आंकड़े क्या कहते हैं
भोपाल में भी यात्राएं बढ़ीं। यहां 17.24 लाख से बढ़कर 24.63 लाख यात्राएं दर्ज हुईं। यह 7.38 लाख की बढ़ोतरी है।
अन्य पर्यटन केंद्रों में भी सुधार दिखा। महेश्वर में यात्राएं 13.53 लाख से बढ़कर 14.68 लाख हुईं। खजुराहो में यह संख्या 4.90 लाख से 5.48 लाख पहुंची। सांची में 3.46 लाख से 3.81 लाख, पचमढ़ी में 2.88 लाख से 3.11 लाख और ओरछा में 1.70 लाख से 1.93 लाख यात्राएं दर्ज हुईं।
सात साल का सबसे ऊंचा आंकड़ा
2020 में सिर्फ 4.28 करोड़ यात्राएं दर्ज हुईं। 2021 में यह बढ़कर 5.12 करोड़ हुईं। 2022 में संख्या 3.67 करोड़ रही। इसके बाद 2023 में 11.21 करोड़, 2024 में 13.33 करोड़ और 2025 में 21.05 करोड़ यात्राएं दर्ज हुईं। यानी लगातार तीन साल से यह आंकड़ा बढ़ रहा है।
cc1dcb89-31a
आगे की क्या है योजना
बुनियादी ढांचे और नए होटल ब्रांड पर भी काम चल रहा है। बोर्ड का लक्ष्य सिर्फ यात्राओं की संख्या बढ़ाना नहीं है। इसका मकसद पर्यटन की गुणवत्ता सुधारना और पर्यटकों का खर्च बढ़ाना भी है।
FAQ
- 2025 में मध्य प्रदेश में कुल कितनी पर्यटन यात्राएं हुईं?
2025 में मध्य प्रदेश में 21.05 करोड़ पर्यटन यात्राएं दर्ज हुईं। यह पिछले सात साल में सबसे ज्यादा है। 2024 के मुकाबले यह 7.72 करोड़ ज्यादा है। - एमपी की कुल पर्यटन यात्राओं में उज्जैन-इंदौर की कितनी हिस्सेदारी है?
उज्जैन और इंदौर मिलाकर कुल यात्राओं का 53.3% हिस्सा रखते हैं। उज्जैन में 8.40 करोड़ और इंदौर में 2.81 करोड़ यात्राएं दर्ज हुईं। यह प्रदेश की आधी से ज्यादा पर्यटन गतिविधि है।
ये खबरें भी पढ़िए...
उज्जैन की वैश्य टेकरी में दबा सांची से भी बड़ा स्तूप! अब खुलेगा 2200 साल पुराना राज
महाकाल मंदिर में एक दिन में 6.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, कमाई एक करोड़ के पार
महाकाल मंदिर में पहली बार सामने आया गुप्त दान का रिकॉर्ड, खजाना 472 करोड़ के पार
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक कंटेंट! Meta ने भारत में बदले नियम
By The Sootr

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha