MP में तबादला एक्सप्रेस फिर रफ्तार पकड़ने को तैयार, IAS के बाद अब IPS अफसरों की बारी

Sourabh Bhatnagar | Mar 16, 2025, 13:41 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशासन में जल्द ही बड़ा फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जल्दी ही कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की जा सकती है।

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक हलचल एक बार फिर तेज होने वाली है। हाल ही में सरकार ने बड़ी संख्या में IAS अफसरों के तबादले किए थे, और अब पुलिस महकमे में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ये तबादले पहले ही तय हो चुके थे, लेकिन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कारण इन्हें कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

अब जब इन्वेस्टर्स समिट सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है, तबादला सूची पर जमी धूल हटने लगी है। सूत्रों की मानें तो कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) से लेकर रेंज IG तक के तबादले तय माने जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में भी इन तबादलों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। विपक्ष इसे प्रशासनिक अस्थिरता करार दे रहा है, जबकि सरकार इसे सुशासन की दिशा में लिया गया कदम बता रही है।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या ये तबादले सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं या इसके पीछे कोई राजनीतिक गणित काम कर रहा है? अब नजरें इस पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में किस स्तर पर बदलाव देखने को मिलेंगे।

खबर यह भी...मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, तीन IAS अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार

बड़े अधिकारी हो सकते हैं इधर से उधर

इस सूची में कई जिलों के एसपी (सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) और संभागीय आईजी (इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) के नाम शामिल हो सकते हैं, जिन्हें स्थानांतरित किया जा सकता है। इसके साथ ही कई एडिशनल एसपी और डीएसपी (डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) के भी तबादले किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस फेरबदल के बाद, पुलिस महकमे में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

लंबे समय से एक ही जगह जमे IPS अफसरों की भूमिका बदलेगी

मोहन सरकार ने अब एक और बड़ा कदम उठाने का मन बना लिया है – राज्य में लंबे समय से एक ही जगह जमे आईपीएस अफसरों की भूमिका को बदलने का! अब वह वक्त आ गया है जब पुलिस महकमे में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, और यह बदलाव निश्चित रूप से सत्ता के गलियारों से लेकर आम जनता तक की नजरों में सुर्खियों में होगा। जब प्रशासन में बदलाव की बात हो, तो पुलिस महकमे की स्थिति सबसे अहम होती है।

खबर यह भी...IAS की लव स्टोरी, शिकायत करने आई महिला से साहब को हुआ इश्क और फिर...

42 आईएएस अफसरों के हुए थे तबादले

इससे पहले जनवरी में राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए थे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 42 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए थे। इस आदेश में मुख्यमंत्री के दो सचिवों को भी इधर से उधर किया गया था। इसके साथ ही 12 जिलों के कलेक्टरों के भी तबादले किए गए थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा पर जाने से पहले इन तबादलों को मंजूरी दी थी।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला किया गया था। मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को हटाकर उन्हें एमपी सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया था। इसी तरह, अपर सचिव से प्रमोट होकर पिछले महीने सीएम सचिवालय में सचिव बने अविनाश लवानिया को भी वहां से हटाकर एमडी पावर मैनेजमेंट कंपनी का जिम्मा सौंपा गया था। सिबि चक्रवर्ती एम को मुख्यमंत्री का सचिव और आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई थी।

वहीं, गुना, खरगोन, डिंडौरी, सीहोर, सतना, बड़वानी, टीकमगढ़, रायसेन, खंडवा, श्योपुर, देवास और बुरहानपुर जिलों के कलेक्टर बदले गए थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP Government
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • IAS
  • प्रशासनिक सेवा
  • ips
  • IAS IPS Transfers
  • IAS IPS TRANSFER
  • IAS IPS Transfer News
  • ias ips transfer madhya pradesh
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज