मध्यप्रदेश की चेकपोस्ट पर ट्रकों से फिर वसूली, यूपीआई और नकद ले रहे 500 रुपए
Sanjay Gupta | Jul 28, 2026, 13:00 IST
मप्र की चेकपोस्ट पर ट्रकों से फिर वसूली
मध्यप्रदेश की चेकपोस्ट पर वसूली फिर से शुरू हो चुकी है। व्यवस्थित तरीके से चेकपोस्ट के पास वसूली के लिए छोटा ऑफिस बना लिया गया है। ऑनलाइन भी राशि ली जा रही है और नकद भी। एंट्री फीस 500 रुपए है। ट्रक ड्राइवर ने फिर वीडियो बनाया है।
मध्यप्रदेश की परिवहन चेकपोस्ट पर सालों तक वसूली हुई और कांस्टेबल सौरभ शर्मा जैसे करोड़पति बन गए थे। सीएम मोहन यादव ने जुलाई 2024 में इसे बंद किया था। वहीं, अब फिर इन चेकपोस्ट पर अवैध वसूली होने लगी है। बीच-बीच में इसके वीडियो भी सामने आ चुके हैं।
अब नया वीडियो नयागांव (नीमच) बॉडर का आया है। द सूत्र को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सीएल मुकाती ने यह वीडियो भेजा है। साथ ही एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश शासन और सीएम को पत्र लिखकर इसे रोकने की मांग की है।
वीडियो में दिख रहा है कि चेकपोस्ट के पास ही एक हरे पर्दे में छिपी हुई छोटी सी गुमटी लगी है। बाहर एक कर्मचारी बैठा है और वह राशि लेकर अंदर गुमटी में दे रहा है। कोई ऑनलाइन यूपीआई से 500 रुपए दे रहा है तो कोई नकद। राशि मिलने के बाद वह वायरलेस पर गाड़ी नंबर बोलता है कि अब इसे जाने दो, यानी राशि आ गई है।
एक कर्मचारी- यह क्या है, क्या लेकर घूम रहे हो?
ट्रक ड्राइवर- यह कैमरा है मेरी सेफ्टी के लिए, यह सब छोड़ो आप तो बताओ यह क्या दुकानदारी चल रही है यहां पर?
कर्मचारी- क्या हो रहा है, परमिट और चालान हो रहे हैं, चलो मैं दिखाता हूं।
ट्रक ड्राइवर- चेकिंग नहीं हो रही है, अवैध वसूली हो रही है यहां पर, सभी ट्रक ड्राइवर आ जाओ, यहां पर अवैध वसूली हो रही है।
इस संबंध में आरटीओ व ट्रैफिक कमेटी ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस, नई दिल्ली के चेयरमैन सीएल मुकाती ने पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि हाईकोर्ट के आदेश और परिवहन विभाग की एसओपी का पालन चेकपोस्ट पर नहीं हो रहा है।
यह चेकपोस्ट मानव रहित होना चाहिए, लेकिन यहां पर झोपड़ी, टेंट लगाकर यूपीआई और नकद के जरिए 500 रुपए लिए जा रहे हैं। ऐसा पूरे मध्यप्रदेश की चेकपोस्ट पर हो रहा है और समय-समय पर हर जगह से इसके वीडियो आ रहे हैं। यदि ट्रक ड्राइवर मना करता है तो उस पर शासकीय काम में बाधा का केस कराने और भारी चालान बनाने की धमकी दी जाती है।
पत्र में कहा गया है कि यहां ड्यूटी करने वाले कहीं से भी शासकीय कर्मचारी नहीं लगते हैं। इन सभी चेकपोस्ट पर यूपीआई खातों, बैंक खातों, सीसीटीवी, बॉडी वॉर्न कैमरा, पीओएस मशीन, सभी की फॉरेंसिक ऑडिट होनी चाहिए।
मध्यप्रदेश के बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष न्यायालय ने पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा, उनकी पत्नी, मां और सहयोगियों सहित कुल 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।
महज 7 साल की नौकरी में 550 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा करने वाले सौरभ शर्मा के नेटवर्क से जुड़ी एक लावारिस कार से 11 करोड़ नकद और 52 किलो सोना बरामद हुआ था। साथ ही दुबई में 150 करोड़ के बंगले का भी खुलासा हुआ था।
ये खबरें भी पढ़िए...
पूर्व RTO सौरभ शर्मा की नई कानूनी चाल! सुप्रीम कोर्ट के सहारे ED पर पलटवार
सौरभ शर्मा को रेगुलर जमानत के बाद अब अस्थायी राहत से भी हाईकोर्ट का इनकार
आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा केस में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
सौरभ शर्मा केस: ED रिपोर्ट में लोकायुक्त पर उठे सवाल, चूक से मिली थी डिफॉल्ट जमानत
अब नया वीडियो नयागांव (नीमच) बॉडर का आया है। द सूत्र को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सीएल मुकाती ने यह वीडियो भेजा है। साथ ही एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश शासन और सीएम को पत्र लिखकर इसे रोकने की मांग की है।
यह है वीडियो में...
एक कर्मचारी- यह क्या है, क्या लेकर घूम रहे हो?
ट्रक ड्राइवर- यह कैमरा है मेरी सेफ्टी के लिए, यह सब छोड़ो आप तो बताओ यह क्या दुकानदारी चल रही है यहां पर?
कर्मचारी- क्या हो रहा है, परमिट और चालान हो रहे हैं, चलो मैं दिखाता हूं।
ट्रक ड्राइवर- चेकिंग नहीं हो रही है, अवैध वसूली हो रही है यहां पर, सभी ट्रक ड्राइवर आ जाओ, यहां पर अवैध वसूली हो रही है।
एसोसिएशन ने लिखा सीएम, शासन को पत्र
यह चेकपोस्ट मानव रहित होना चाहिए, लेकिन यहां पर झोपड़ी, टेंट लगाकर यूपीआई और नकद के जरिए 500 रुपए लिए जा रहे हैं। ऐसा पूरे मध्यप्रदेश की चेकपोस्ट पर हो रहा है और समय-समय पर हर जगह से इसके वीडियो आ रहे हैं। यदि ट्रक ड्राइवर मना करता है तो उस पर शासकीय काम में बाधा का केस कराने और भारी चालान बनाने की धमकी दी जाती है।
यूपीआई, कैमरे इनकी जांच हो
जानें क्या है कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा का केस
महज 7 साल की नौकरी में 550 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा करने वाले सौरभ शर्मा के नेटवर्क से जुड़ी एक लावारिस कार से 11 करोड़ नकद और 52 किलो सोना बरामद हुआ था। साथ ही दुबई में 150 करोड़ के बंगले का भी खुलासा हुआ था।
ये खबरें भी पढ़िए...
पूर्व RTO सौरभ शर्मा की नई कानूनी चाल! सुप्रीम कोर्ट के सहारे ED पर पलटवार
सौरभ शर्मा को रेगुलर जमानत के बाद अब अस्थायी राहत से भी हाईकोर्ट का इनकार
आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा केस में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
सौरभ शर्मा केस: ED रिपोर्ट में लोकायुक्त पर उठे सवाल, चूक से मिली थी डिफॉल्ट जमानत
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava