दिवाली तक MP में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, मानसून सत्र में आएगा बिल

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
दिवाली तक MP में लागू होगा UCC
दिवाली तक MP में लागू होगा UCC

मध्यप्रदेश सरकार मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल विधानसभा में लाएगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि इसी सत्र में बिल पारित होगा और दिवाली तक पूरी तरह लागू करने की तैयारी है। 6 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी ड्राफ्ट को अंतिम रूप दे रही है।

समझें क्या है पूरा मामला

  1. मध्यप्रदेश सरकार मानसून सत्र में UCC बिल लाने की तैयारी में है।
  2. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद इसकी पुष्टि की है।
  3. मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है।
  4. 6 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी ड्राफ्ट बिल तैयार कर रही है।
  5. सरकार का लक्ष्य है कि दिवाली तक UCC पूरी तरह लागू हो जाए।

MP में UCC की तैयारी पूरी

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी (UCC - Uniform Civil Code) को लागू करने की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कह दिया है कि आगामी मानसून सत्र (एमपी विधानसभा का मानसून सत्र) में यूसीसी का प्रस्ताव विधानसभा में रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महाकाल की कृपा रही तो इसी सत्र में यह बिल पारित भी हो जाएगा। मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है।

7a37ccc5-930
7a37ccc5-930


उत्तराखंड और गुजरात के बाद मध्य प्रदेश इस दिशा में कदम बढ़ाने वाला अगला राज्य बन सकता है। सरकार का लक्ष्य है कि इस साल दिवाली तक यूसीसी को पूरी तरह लागू कर दिया जाए।

BJP विधायक का समर्थन

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी सरकार के इस कदम का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यूसीसी पूरे हिंदुस्तान की मांग है और यह कानून देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

c4182707-34c
c4182707-34c


शर्मा ने यह भी कहा कि इस कानून (uniform civil code in mp) के लागू होने से जनसंख्या नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। उनके मुताबिक कई राज्य पहले ही इस दिशा में आगे बढ़ चुके हैं और अब मध्य प्रदेश भी पूरी तरह तैयार है।

6 सदस्यीय कमेटी ने तैयार किया ड्राफ्ट

मध्यप्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता ( UCC )का मसौदा तैयार करने के लिए इसी साल 27 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। यह काम विधि और विधायी कार्य विभाग को सौंपा गया था। समिति में कुल 6 सदस्य हैं।

इस समिति (Committee in MP for uniform civil code) की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। समिति में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह, कानूनी विशेषज्ञ अनूप नायर, शिक्षाविद् गोपाल शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धपाल सिंह भी शामिल हैं। कमेटी को गठन के 60 दिनों के भीतर ड्राफ्ट बिल सरकार को सौंपने का निर्देश दिया गया था।

a16aa742-234
a16aa742-234


जनता से भी मांगे गए सुझाव

कमेटी ने केवल दिल्ली या भोपाल में बैठकर काम नहीं किया। इसके सदस्यों ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया और समाज के सभी वर्गों से उनकी राय ली। आम नागरिकों (समान नागरिक संहिता का असर क्या) के लिए एक आधिकारिक वेब पोर्टल भी शुरू किया गया था, जहां लोग ऑनलाइन सुझाव दे सकते थे।

सुझाव लेने की अवधि 15 मई से 15 जून तक तय की गई थी। हालांकि अभी भी एसएमएस के जरिए ऑनलाइन सुझाव मंगाए जा रहे हैं। इन सभी सुझावों को समेटकर अब ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

दिवाली तक लागू करने का लक्ष्य

सरकार की पूरी कोशिश है कि मानसून सत्र में बिल पास हो और उसके बाद इसे तेजी से लागू किया जाए। दिवाली तक मध्यप्रदेश में यूसीसी को जमीन पर उतारने की तैयारी है। अगर ऐसा हुआ तो मध्यप्रदेश देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा जहां यह कानून लागू है।

यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि यूसीसी का सीधा असर विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे व्यक्तिगत कानूनों पर पड़ेगा। यह बदलाव हर धर्म और समुदाय के नागरिकों को प्रभावित करेगा।

FAQ

  1. प्रश्न 1: मध्य प्रदेश में UCC बिल कब विधानसभा में आएगा?
    उत्तर: मध्यप्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि आगामी मानसून सत्र में यूसीसी बिल विधानसभा में पेश किया जाएगा। यह सत्र 20 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इसी सत्र में बिल पारित कराने की पूरी कोशिश की जाएगी।
  2. प्रश्न 2: मध्य प्रदेश में UCC ड्राफ्ट तैयार करने के लिए किस कमेटी का गठन हुआ?
    उत्तर: मध्यप्रदेश सरकार ने 27 अप्रैल 2025 को 6 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी बनाई। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। कमेटी को 60 दिनों में ड्राफ्ट बिल सौंपने का निर्देश था। इसने राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर जनता से सुझाव लिए।
  3. प्रश्न 3: मध्य प्रदेश में UCC लागू होने से आम नागरिकों पर क्या असर पड़ेगा?
    उत्तर: मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू होने के बाद विवाह, तलाक, गोद लेने और संपत्ति के उत्तराधिकार जैसे मामलों में सभी धर्मों के नागरिकों के लिए एक समान कानून होगा। अभी अलग-अलग धर्मों के लिए अलग पर्सनल लॉ लागू हैं। यूसीसी इन सभी को एक कानून के दायरे में लाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

UCC पर आमने-सामने आए रामेश्वर शर्मा और आरिफ मसूद, 5 बीवी 25 बच्चों वाले बयान पर गरमाई सियासत

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, UCC विधेयक पर टिकीं निगाहें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टीनेज लिव-इन कपल को UCC रजिस्ट्रेशन का आदेश

पूर्व जस्टिस रंजना देसाई के नेतृत्व में बनेगा UCC ड्राफ्ट, उत्तराखंड-गुजरात के बाद छत्तीसगढ़ में मिली जिम्मेदारी

Tags:
  • मोहन यादव
  • Uniform Civil Code
  • समान नागरिक संहिता
  • समान नागरिक संहिता का असर क्या
  • रामेश्वर शर्मा
  • Committee in MP for uniform civil code
  • समान नागरिक संहिता ( UCC )
  • एमपी विधानसभा का मानसून सत्र
  • uniform civil code in mp
  • जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर

By VINAY VERMA

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट

By Jageshwar Prasad

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट
शहपुरा ओवरब्रिज ने विधायक को रुलाया! एक घंटे जाम में फंसे अजय विश्नोई, सरकार पर भड़के

By Neel Tiwari

शहपुरा ओवरब्रिज ने विधायक को रुलाया! एक घंटे जाम में फंसे अजय विश्नोई, सरकार पर भड़के
इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज बने चूहों का शिकार, पैरों की अंगुलियां कुतरीं: पाली के सरकारी अस्पताल का हाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज बने चूहों का शिकार, पैरों की अंगुलियां कुतरीं: पाली के सरकारी अस्पताल का हाल
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में पोस्टिंग का सौदा! होटल में 50 लाख से 1 करोड़ की डील, ओएसडी के ट्रांसफर की कहानी

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में पोस्टिंग का सौदा! होटल में 50 लाख से 1 करोड़ की डील, ओएसडी के ट्रांसफर की कहानी
जय विलास पैलेस के शून्य बिजली बिलों पर जिम्मेदारों की चुप्पी, एक माह बीता, न मेल का जवाब आया, न ही खंडन

By Sourabh Bhatnagar

जय विलास पैलेस के शून्य बिजली बिलों पर जिम्मेदारों की चुप्पी, एक माह बीता, न मेल का जवाब आया, न ही खंडन
रायपुर के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी गोरी क्रीम : 18 महिलाओं को हो चुका है गंभीर साइड इफेक्ट

By Umeshwari Baghel

रायपुर के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी गोरी क्रीम : 18 महिलाओं को हो चुका है गंभीर साइड इफेक्ट