548fd02e-1c8
MP में UCC सर्वे: 93% जनता का समर्थन, 71% मुस्लिम महिलाएं पक्ष में
Amresh Kushwaha | Published:
MP में UCC सर्वे
मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने से पहले हुए सार्वजनिक परामर्श में साढ़े नौ लाख सुझाव मिले हैं। इसमें 93% लोग समर्थन में हैं। खास बात यह है कि 71% मुस्लिम महिलाओं ने यूसीसी के पक्ष में राय दी है।
समझें क्या है पूरा मामला...
राज्य स्तरीय समिति को कुल साढ़े नौ लाख से ज्यादा सुझाव मिले हैं।
इनमें से 93 फीसदी यानी 8.9 लाख लोगों ने यूसीसी का समर्थन किया है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 71% मुस्लिम महिलाओं ने यूसीसी के पक्ष में राय दी है।
मुस्लिम पुरुषों में यह आंकड़ा सिर्फ 38% रहा, जो महिलाओं से बहुत कम है।
MP में UCC की तैयारी
मंगलवार, 23 जून तक समिति को व्यक्तिगत श्रेणी में नौ लाख 50 हजार से ज्यादा सुझाव मिले हैं। इनमें से आठ लाख 90 हजार यानी करीब 93% लोगों ने यूसीसी के समर्थन में राय दी। इसके अलावा करीब दो हजार संस्थाओं ने भी संगठनात्मक और तकनीकी सुझाव दिए हैं।
कौन कितने लोग हुए शामिल
हिंदू समाज का जबरदस्त समर्थन
सभी धर्मों की कुल चार लाख महिलाओं में से तीन लाख 80 हजार यानी 95% महिलाएं यूसीसी के साथ हैं। यह आंकड़ा बताता है कि महिलाएं कानूनी सुरक्षा और बराबरी की हिमायती हैं।
मुस्लिम महिला-पुरुष में बड़ा फर्क
29 हजार मुस्लिम पुरुषों में से सिर्फ 11 हजार यानी 38% ने यूसीसी का समर्थन किया है। वहीं 15 हजार मुस्लिम महिलाओं में से 10 हजार 500 यानी 71% ने यूसीसी के पक्ष में अपना सुझाव दिया है। यह फर्क बहुत बड़ा है और बहुत कुछ कह देता है।
महिलाएं क्यों चाहती हैं यूसीसी
यूसीसी क्या होता है
सर्वे में पूछे गए बड़े सवाल
FAQ
- समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी क्या है?
यूसीसी यानी समान नागरिक संहिता एक ऐसा कानून है जो देश के सभी नागरिकों पर उनके धर्म से ऊपर उठकर समान रूप से लागू होगा। इसके तहत शादी की उम्र, तलाक, गोद लेना, संपत्ति में हक और विरासत जैसे पारिवारिक मामलों में सभी के लिए एक ही नियम होगा। - मुस्लिम महिलाओं ने यूसीसी को इतना समर्थन क्यों दिया?
मुस्लिम महिलाएं कई मुद्दों पर कानूनी सुरक्षा चाहती हैं जो उन्हें अभी पर्सनल लॉ के तहत नहीं मिलती। पैतृक संपत्ति में बेटियों को बराबर हक, बहुविवाह पर पूरी तरह रोक, तीन तलाक की समाप्ति और तलाक के बाद गुजारा भत्ता जैसे मुद्दे उनके लिए बेहद अहम हैं। यूसीसी इन सभी मामलों में उन्हें कानूनी बराबरी दे सकता है।
मोहन कैबिनेट का फैसला: UCC का ड्राफ्ट 5 जुलाई तक होगा तैयार, 529 स्कूलों का होगा विस्तार
MP NEWS: UCC पर भाजपा का बड़ा ब्लूप्रिंट: भाजपा ने सौंपे 9 अहम सुझाव
भोपाल में UCC की बड़ी बैठक, कांग्रेस सहित 4 पार्टियां गायब, BJP और CPM में जोरदार बहस
एमपी विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, बजट से लेकर UCC तक कई बड़े फैसलों की तैयारी
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
By Umeshwari Baghel
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
By Amresh Kushwaha
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
By Umeshwari Baghel
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
By Umeshwari Baghel
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
By Amresh Kushwaha