MP NEWS : बाबा महाकाल की सवारी के दौरान भगदड़ जैसे हालात , बैरिकेड्स खुलते ही एक-दूसरे पर गिरे लोग
Vikram Jain | Jul 23, 2024, 17:28 IST
Stampede like situation during MP Ujjain Mahakal ride
उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए। यहां बैरिकेड्स पार करने के चक्कर में लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। मौके पर तैनात पुलिस जवानों ने स्थिति को संभाला।
BHOPAL. सावन के पहले सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। महाकाल की सवारी में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस बेकाबू भीड़ के बीच भगदड़ जैसे हालात बन गए। यहां बैरिकेड्स पार करने के चक्कर में लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। पुजारी भी भीड़ में दब गए। जिसके बाद तैनात पुलिस ने स्थिति को संभाला। गनीमत रही कि हताहत नहीं हुआ। कलेक्टर का कहना है कि डीजे वाले के कारण यह स्थिति बनी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महाकाल की सवारी के दौरान हुई घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। पुलिस ने भगवान महाकाल की सवारी निकाले जाने को लेकर रास्ते में बैरिकेडिंग की थी। पुलिस प्रशासन ने शिप्रा नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेड लगाए गए थे। शाम को पालकी, भजन मंडली और डीजे को रास्ता देने के लिए बैरिकेडिंग को खोला गया।
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : नकली टीआई गिरफ्तार , थ्री-स्टार वाली वर्दी में चला रहा था कार, जानें पूरा मामला
बैरिकेड खुलते हुए लोग नदी की ओर भागने लगे, इस दौरान मची अफरा तफरी मच गई, लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए। इसमें कई पंडे-पुजारी भी दब गए। भगदड़ की स्थिति बनते ही मौके पर तैनात पुलिस जवानों ने लोगों को उठाकर बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस को भीड़ को तिरर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। इसके बाद रास्ते पर फिर से बैरिकेड्स लगा दिए गए।
मामले में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का कहना है कि इस घटना में डीजे वाले की गलती सामने आई है। वह अनाधिकृत रूप से सवारी के बीच घुसा था। इस कारण ऐसी स्थिति बनी। डीजे को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। आगे जिन जगह भीड़ बढ़ने की आशंका है, वहां सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी।
बैरिकेडिंग खोलते ही नदी की तरफ भागने लगे लोग
ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : नकली टीआई गिरफ्तार , थ्री-स्टार वाली वर्दी में चला रहा था कार, जानें पूरा मामला
एक-दूसरे पर गिरते चले गए लोग
घटना के पीछे डीजे वाले की गलती
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari