नगरीय निकाय खरीदी में भ्रष्टाचार पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जिम्मेदारों को किया है सस्पेंड, ब्लैकलिस्ट

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Oct 24, 2026, 12:25 IST
Share
नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोलो- जिम्मेदार को किया सस्पेंड
नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोलो- जिम्मेदार को किया सस्पेंड

नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे का पुराना वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। एमपी के नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने शुक्रवार रात इंदौर में बताया कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जा रही है।

वायरल वीडियो में क्या था?

दरअसल नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी को लेकर एसीएस संजय दुबे का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे खरीदी में हुई गड़बड़ियों का जिक्र कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निकायों ने 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदी की है।

सही कीमतों पर सामान खरीदा जाता तो 250 करोड़ रुपए बच सकते थे। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले पर बयान दिया है। शुक्रवार रात इंदौर में उन्होंने बताया कि जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।

यह बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच हो गई है। कुछ लोगों को सस्पेंड किया गया है। जांच हो रही है और बचे हुए लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। ठेकेदारों को भी ब्लैकलिस्ट किया है।

सरकारी खरीद में बड़ा खुलासा: मध्य प्रदेश के निकायों में 250 करोड़ की संभावित बचत, कीमतों में भारी अंतर | Major Revelation in Government Procurement: Rs 250 Crore Potential Savings in Madhya Pradesh Municipalities, Huge Price Differences
2 लाख की कचरा गाड़ी 6 लाख में! 200 LED बल्ब का बिल 60 लाख रुपए, MP के 374 नगरीय निकायों की सरकारी खरीद पर उठे सवाल
21 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में सरकारी खरीद पर बड़े सवाल उठे हैं। कहीं 2 लाख की कचरा गाड़ी 6 लाख में खरीदी गई। कहीं 200 एलईडी बल्ब का बिल 60 लाख रुपए बना। तीन साल में 374 निकायों ने 1,134 करोड़ रुपए खर्च किए। अगर औसत मूल्य पर खरीदारी होती तो करीब 250 करोड़ रुपए की बचत हो सकती थी।

क्या बोले थे संजय दुबे?

यह वीडियो भोपाल के भौंरी स्थित सुंदरलाल पटवा शहरी विकास प्रशिक्षण संस्थान का है। यहां विभागीय बैठक के दौरान संजय दुबे ने सरकारी खरीदी पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने कहा वीडियो में कहा था कि एक नगर निकाय ने दो लाख रुपए में कचरा वाहन खरीदा। दूसरे निकाय ने उसी तरह के वाहन पर छह लाख रुपए खर्च कर दिए हैं। फर्क सिर्फ डस्टबिन की संख्या का था। उन्होंने सवाल उठाया कि तीन डस्टबिन बढ़ने से कीमत तीन गुना कैसे हो गई?

संजय दुबे ने बताया कि कुछ निकायों ने डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए के कचरा वाहन खरीद लिए गए। हैरानी की बात है कि उनके पास इतने वार्ड भी नहीं हैं। ऐसे में इतने महंगे वाहन खरीदने की जरूरत क्या थी?

उन्होंने साफ कहा कि विभाग के पास हर खरीदी की जानकारी है। किस निकाय ने क्या खरीदा और कितनी मात्रा में खरीदा। सामान किस कीमत पर खरीदा गया। इसका पूरा रिकॉर्ड विभाग के पास है। खरीदी में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेश के 374 नगरीय निकायों ने तीन साल में करीब एक हजार 134 करोड़ रुपए की खरीदी की है। यह खरीदी सरकारी GeM पोर्टल के जरिए हुई थी। यदि सामान औसत कीमत पर खरीदा जाता तो करीब 250 करोड़ रुपए बच सकते थे।

फिर बताया कि 146 अधिकारियों-कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

संजय दुबे का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार से सवालों के घेरे में है। सवाल था कि इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग ने क्या किया? इस मामले को लेकर मोहन सरकार भी सवालों के घेरे में आ गई है।

इसके बाद विभाग ने बताया कि आठ संभागों में कुल 62 मामलों की जांच की गई है। इन मामलों में 146 अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जानकारी दी गई है।

विभाग के मुताबिक सात कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। 76 अधिकारियों और कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोक दी गई है। 17 की पेंशन से मिलने वाली राहत में कटौती की गई है।

इसके अलावा 38 लोगों से सरकारी नुकसान की भरपाई के लिए वसूली की गई है। पांच कर्मचारियों को चेतावनी दी गई। दो मामलों में कार्रवाई समाप्त कर दी गई। जांच में 22 लोगों को दोषमुक्त पाया गया है।

इन कार्रवाइयों की जानकारी सामने आने के बाद भी सवाल बना हुआ है। आखिर इतनी महंगी खरीदी को पहले ही क्यों नहीं रोका गया?

राहुल गांधी पर क्या बोले विजयवर्गीय?

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने पहली बार इतना गैरजिम्मेदार विपक्ष देखा है।

विजयवर्गीय ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी हिंदुस्तान में आग लगवाना चाहते हैं? अगर हर संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाए जाएंगे तो लोकतंत्र कैसे बचेगा? विपक्ष लगातार नकारात्मक राजनीति करेगा तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हों या कोई दूसरा नेता हो। सभी से मेरी अपील है कि देश सबसे पहले होना चाहिए। कुर्सी देश से बड़ी नहीं हो सकती है। नेताओं को नकारात्मक राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

MP नगरीय निकायों में खरीद घोटालों का खुलासा: पत्नी के नाम से संस्था बनाकर की खरीदी, घटिया सामान से लाखों का नुकसान | MP Urban Bodies Purchase Scams Revealed: Purchases Made Through Organizations in Wife's Name, Millions Lost Due to Substandard Goods
MP के नगरीय निकायों में किसी ने पत्नी के नाम की खरीदी, तो किसी ने लिया घटिया सामान, पुराने मामलों में क्या हुई कार्रवाई?
22 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी पर सवाल उठ रहे हैं। एसीएस संजय दुबे के वायरल वीडियो से मामला चर्चा में आया है। इसी बीच विभागीय जांच का पुराना रिकॉर्ड सामने आया है। आठ संभागों के 62 मामलों में 146 अधिकारी-कर्मचारी जांच के दायरे में थे। रिकॉर्ड के मुताबिक सात को बर्खास्त किया गया था।

जलसंकट की आशंका, अभी से रहें तैयार

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आने वाले समय में जलसंकट को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस बार पानी की कमी हो सकती है। इसलिए सभी को अभी से मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।

विजयवर्गीय ने बताया कि नर्मदा का जलस्तर बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। अगर पानी एक तय स्तर से नीचे चला गया तो पंपिंग नहीं हो पाएगी। इससे पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

मंत्री ने कहा कि जलसंकट की आहट है और इस बार सभी को मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। हमारी कोशिश है कि नर्मदा का जलस्तर नीचे नहीं गिरे। यह एक स्तर से नीचे जाता है तो पंपिंग नहीं हो पाती है। जल्द ही भोपाल में एक मीटिंग करूंगा। यह हम सभी का काम है कि लोगों को जलसंकट के लिए जागरूक करें। मैं लगातार इसके लिए प्रयास कर रहा हूं और सभी को यह करना चाहिए।
By: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
उन्होंने कहा कि जल्द ही भोपाल में इस मुद्दे पर बैठक करेंगे। लोगों को जलसंकट के बारे में जागरूक करना भी जरूरी है। यह सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। विजयवर्गीय ने कहा कि वह लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। सभी को इस दिशा में मिलकर काम करना चाहिए।

FAQ

  1. संजय दुबे के वायरल वीडियो में क्या कहा गया है?
    संजय दुबे ने वीडियो में नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी की गड़बड़ियों का जिक्र किया है, जहाँ उन्होंने बताया कि अगर सामान सही कीमतों पर खरीदा जाता तो 250 करोड़ रुपए बचाए जा सकते थे।
  2. इस घटनाक्रम पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा?
    कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच हुई है, कुछ लोगों को सस्पेंड किया गया है और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया गया है।
  3. क्या सरकार ने इस मामले में औपचारिक कार्रवाई की है?
    हां, सरकार ने 146 अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की है, जिसमें कुछ को सस्पेंड किया गया और दूसरों की वेतनवृद्धि रोक दी गई है।
Tags:
  • नगरीय निकाय खरीदी में भ्रष्टाचार
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • नगरीय प्रशासन विभाग
  • एसीएस संजय दुबे
  • सरकारी खरीदी पर सवाल
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
  • MP Nagar Nigam Scam
  • नगरीय निकाय खरीदी गड़बड़ी
  • संजय दुबे वायरल वीडियो
  • MP Urban Administration Department
रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला: 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर 4% छूट, बड़े बकायादारों पर होगी कार्रवाई

By Harrison Masih

रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला: 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर 4% छूट, बड़े बकायादारों पर होगी कार्रवाई
जोधपुर में पेंशन के नाम पर 15 लाख की ठगी, बुजुर्ग के फोन में ऐप इंस्टॉल करवाकर खाते से निकाले रुपए

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में पेंशन के नाम पर 15 लाख की ठगी, बुजुर्ग के फोन में ऐप इंस्टॉल करवाकर खाते से निकाले रुपए
एमपी विधानसभा में पेपरलेस सिस्टम की तैयारी, 230 विधायकों को मिलेगी डिजिटल ट्रेनिंग, दिसंबर से टैबलेट पर होंगे सवाल-जवाब

By Kaushiki

एमपी विधानसभा में पेपरलेस सिस्टम की तैयारी, 230 विधायकों को मिलेगी डिजिटल ट्रेनिंग, दिसंबर से टैबलेट पर होंगे सवाल-जवाब
सूचना के अधिकार में हुए चौंकाने वाले खुलासे, ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में फेल पाए गए उत्तर पश्चिम रेलवे के लोको पायलट

By Jageshwar Prasad

सूचना के अधिकार में हुए चौंकाने वाले खुलासे, ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में फेल पाए गए उत्तर पश्चिम रेलवे के लोको पायलट
MP छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का नोटिस: 9 साल से छात्रसंघ चुनाव बंद, हाईकोर्ट ने पूछा- सितंबर में क्यों नहीं कराए चुनाव?

By Manya Jain

MP छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का नोटिस: 9 साल से छात्रसंघ चुनाव बंद, हाईकोर्ट ने पूछा- सितंबर में क्यों नहीं कराए चुनाव?
एक साल में 54 विधायक अपने शहर का मास्टर प्लान फाइनल करा चुके, यूडीएच मंत्री का मास्टर प्लान दूसरी बार भी रद्द

By Jageshwar Prasad

एक साल में 54 विधायक अपने शहर का मास्टर प्लान फाइनल करा चुके, यूडीएच मंत्री का मास्टर प्लान दूसरी बार भी रद्द
डिप्टी CM के पूर्व OSD दीपम रायपुरा की चार्जशीट पर सवाल! एक करोड़ की कथित रिश्वत का जिक्र नहीं, लोकायुक्त ने मांगी रिपोर्ट

By Kaushiki

डिप्टी CM के पूर्व OSD दीपम रायपुरा की चार्जशीट पर सवाल! एक करोड़ की कथित रिश्वत का जिक्र नहीं, लोकायुक्त ने मांगी रिपोर्ट