रामनिवास रावत ने पीसीसीएफ को भेजी चिट्ठी, लिखा- मेरी सहमति से करें एमडी की नियुक्ति

Sanjay Sharma | Jun 18, 2026, 23:02 IST
Share
वन विकास निगम अध्यक्ष की चिट्ठी से हलचल
Photograph: (thesootr)

BHOPAL. वन विकास निगम अध्यक्ष रामनिवास रावत ने एमडी पोस्टिंग अपनी सहमति से करने को कहा। इसके लिए रावत ने वन बल प्रमुख को पत्र लिखा है। निगम के एमडी एचयू खान अगले माह जुलाई 2026 में रिटायर हो रहे हैं।

ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...

  • वन विकास निगम एमडी की सेवानिवृत्ति से पहले नियुक्ति पर खींचतान।
  • निगम अध्यक्ष चाहते हैं उनकी पसंद के अफसर को बनाया जाए एमडी।
  • लंबे समय से नेपत्थ्य में बैठे रावत अब चाहते हैं पहले जैसा दबदबा।
  • निगम की कमाऊ कुर्सी पर अध्यक्ष- अफसर चाहते हैं मनपसंद पोस्टिंग।
  • वन विकास निगम अध्यक्ष की चिट्ठी के बाद अफसर खंगाल रहे नियम।
मध्य प्रदेश वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक की कुर्सी को लेकर सत्ता और अफसरशाही के बीच रस्साकशी शुरू हो गई है। हांलाकि अभी इस एमडी के रूप में एचयू खान पदस्थ हैं। जिनकी सेवानिवृत्ति जुलाई 2026 यानी अगले महीने होने वाली है।

विदाई से पहले ही वन विकास निगम अध्यक्ष की एक चिट्ठी से इस कुर्सी की खींचतान सामने आ गई है। अध्यक्ष राम निवास रावत ने चिट्ठी में अपनी सहमति के बिना एमडी की नियुक्ति न करने की बात लिखी है। वहीं अधिकारी विभागीय मैन्युअल के आधार पर नियुक्ति का तर्क दे रहे हैं।

कुर्सी के लिए चिट्ठी से सुलगी आग

रामनिवास रावत लंबे समय से राजनीतिक सक्रियता से दूर थे। विजयपुर में उपचुनाव हारने के बाद सरकार ने उन्हें वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था। महीनों तक चुप्पी साधे रहने के बाद रावत की चिट्ठी ने वन भवन में हलचल पैदा कर दी है।

निगम अध्यक्ष रावत ने वन बल प्रमुख (पीसीसीएफ) शुभरंजन सेन को पत्र भेजा है। उन्होंने लिखा है कि निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्ति उनसे चर्चा के बिना न की जाए।

इसलिए बन रही तकरार की स्थिति

वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति सरकार द्वारा की जाती है। वन बल प्रमुख की इसमें कोई भूमिका नहीं है। सरकार मैरिट कम सीनियरटी या फिर अच्छे प्रदर्शन के आधार पर भारतीय वन सेवा के अधिकारी की पोस्टिंग करती रही है।

अब अधिकारी वन विकास निगम अध्यक्ष के पत्र को अनावश्यक और तकरार बढ़ाने वाला बता रहे हैं। हांलाकि नियुक्ति का मामला पूरी तरह सरकार के हाथ में है।

चिट्ठी के बाद अफसर की चर्चा

राम निवास रावत की चिट्ठी में लिखा है वन विकास निगम मेरे अधीन है। वन विकास निगम की एमडी की कुर्सी को वन भवन में चर्चाएं गरमा गई हैं। बताया जाता है निगम के एमडी के पद पर अध्यक्ष अपने किसी चहेते अधिकारी की पोस्टिंग चाहते हैं।

रावत ने बीते दिनों भी एक आदेश कर क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत एसडीओ की पोस्टिंग डिवीजनल मैनेजर के रूप में विदिशा में कराई थी। जबकि चार माह पहले ही एमडी ने एक प्रकरण के चलते उनके विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए थे।

FAQ

  1. वन विकास निगम के एमडी की पोस्टिंग कौन करता है?
    राज्य सरकार करती है। वन विभाग आईएफएस अफसरों का पैनल बनाकर कैबिनेट से मंजूरी लेता है। निगम अध्यक्ष की सहमति प्रोसीजर का हिस्सा नहीं है।
  2. रामनिवास रावत ने पत्र में क्या मांग की है?
    रामनिवास रावत ने वन बल प्रमुख से कहा है कि नए एमडी की पोस्टिंग से पहले उनकी सहमति ली जाए। मौजूदा एमडी एचयू खान जुलाई 2026 में रिटायर हो रहे हैं।
  3. इस विवाद का हल कैसे निकलेगा?
    अगर रावत मान जाते हैं तो नियम फॉलो होंगे। नहीं मानते तो सरकार को तय करना होगा कि अध्यक्ष की मांग माने या प्रोसीजर। फाइनल फैसला कैबिनेट लेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...

अमृत 2.0 योजना : पानी के नाम पर खुदाई, शहर बेहाल... बरसात में कौन देगा जवाब?

पैगंबर मोहम्मद पर विवाद, विधायक ने की शिकायत, स्कूल बोला-ऐसी कोई किताब नहीं

चुनाव अभी दूर, लेकिन भाजपा-कांग्रेस में बज गया सियासी बिगुल!

MP ट्री पॉलिसी: हर प्रोजेक्ट में 80% पेड़ शिफ्ट करना जरूरी, जनता करेगी निगरानी

Tags:
  • वन विकास निगम
  • रामनिवास रावत
  • पीसीसीएफ
  • एसडीओ
  • वन बल प्रमुख
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा