एमपी वाणिज्यक कर विभाग में तबादले: उपायुक्त से लेकर सहायक अधिकारी तक शामिल

Amresh Kushwaha | Jun 17, 2026, 11:08 IST
Share
वाणिज्यक कर विभाग में फेरबदल
वाणिज्यक कर विभाग में फेरबदल

मध्य प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। उपायुक्त, सहायक आयुक्त, वाणिज्यिक कर अधिकारी और सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी स्तर के 62 अधिकारी बदले गए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है।
  • राज्य सरकार ने 12 अलग तबादला आदेश जारी किए हैं।
  • उपायुक्त से लेकर सहायक अधिकारी तक सभी स्तर शामिल हैं।
  • इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में सबसे ज्यादा बदलाव हुए हैं।
  • सभी आदेश 16 जून 2026 को एक साथ निकाले गए हैं।
मध्य प्रदेश सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग (Commercial Tax Department) ने 16 जून 2026 को एक साथ 12 तबादला आदेश जारी किए हैं। यह विभाग राज्य जीएसटी और कर वसूली का काम देखता है।

इन आदेशों में उपायुक्त, सहायक आयुक्त, वाणिज्यिक कर अधिकारी और सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी जैसे चार अलग-अलग स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कुल मिलाकर 62 अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इस विभाग की यह अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है।

उपायुक्त के तबादले- पहला आदेश

पहला आदेश उन सहायक आयुक्तों से जुड़ा है, जिन्हें उपायुक्त (Deputy Commissioner) पद का कार्यवाहक उच्च प्रभार मिला हुआ है। इसमें अनुराग पाठक को ग्वालियर संभाग-2 से इंदौर मुख्यालय भेजा गया है। अतुल श्रीवास्तव ग्वालियर संभाग-1 से इंदौर मुख्यालय गए हैं।



उपायुक्त के तबादले - दूसरा आदेश

दूसरे आदेश में सात अधिकारियों के नाम हैं। राखी कसेरा को इंदौर मुख्यालय से अपील इंदौर-1 भेजा गया है। बबिता पटेल इंदौर मुख्यालय से टैक्स ऑडिट विंग इंदौर-1 गई हैं। प्रीती श्रीवास्तव इंदौर संभाग-2 से टैक्स ऑडिट विंग इंदौर-2 भेजी गई हैं। दीपक श्रीवास्तव टैक्स ऑडिट विंग इंदौर-2 से इंदौर संभाग-2 गए हैं।

अनुराग जैन टैक्स ऑडिट विंग इंदौर-1 से इंदौर संभाग-3 भेजे गए हैं। नीरज श्रीवास्तव भोपाल संभाग-2 से भोपाल संभाग-1 गए हैं। सीमा मिश्रा पांडेय भोपाल संभाग-1 से भोपाल संभाग-2 भेजी गई हैं। यह तबादला प्रशासकीय सुविधा के लिए स्थानीय परिवर्तन के तौर पर किया गया है।



उपायुक्त के तबादले- तीसरा आदेश

तीसरे आदेश में पांच और सहायक आयुक्तों के नाम हैं। रूबी रघुवंशी अपील इंदौर-1 से रतलाम संभाग गई हैं। राजेंद्र कुमार वास्केल अपील उज्जैन से सागर संभाग भेजे गए हैं। अनुपमा शर्मा सागर संभाग से टैक्स ऑडिट विंग ग्वालियर गई हैं।

मधुलिका सिंह को इंदौर मुख्यालय से ग्वालियर संभाग-1 भेजा गया है, साथ ही उन्हें ग्वालियर संभाग-2 का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। दीपमाला ठाकुर इंदौर संभाग-3 से अपील उज्जैन गई हैं। यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है।



सहायक आयुक्तों के तबादले- पहला आदेश

सहायक आयुक्त स्तर पर भी दो आदेश जारी हुए हैं, जो वाणिज्यिक कर अधिकारियों को कार्यवाहक उच्च प्रभार देने से जुड़े हैं। पहले आदेश में कमलकांत मणी एलटीयू (Large Taxpayer Unit) इंदौर से भोपाल परिक्षेत्र भेजे गए हैं। कुमार अभिषेक खरे ग्वालियर वृत्त-2 से इंदौर संभाग-3 गए हैं। राजू सिंह मरकाम टैक्स ऑडिट विंग ग्वालियर से इंदौर संभाग-2 भेजे गए हैं।

अलका डामोर रतलाम संभाग से खंडवा संभाग गई हैं। वैष्णवी पटेल सतना संभाग से एंटी एवेजन ब्यूरो जबलपुर भेजी गई हैं। धनेंद्र सिंह उईके टैक्स ऑडिट विंग ग्वालियर से कटनी वृत्त-1 गए हैं।



सहायक आयुक्तों के तबादले- दूसरा आदेश

दूसरे आदेश में सिम्मी जैन भोपाल परिक्षेत्र से भोपाल वृत्त-3 भेजी गई हैं। मनीष महारनवर एलटीयू इंदौर से इंदौर संभाग-1 गए हैं। निशांकी सिंघई इंदौर संभाग-1 से टैक्स ऑडिट विंग इंदौर-1 भेजी गई हैं। राजेश कुमार सोधा इंदौर संभाग-2 से इंदौर वृत्त-14 गए हैं।

धीरज कुमार वानखेड़े इंदौर वृत्त-10 से इंदौर संभाग-3 भेजे गए हैं। सुरेंद्र सिंह बघेल इंदौर संभाग-3 से इंदौर वृत्त-9 गए हैं। रेवा डावर इंदौर संभाग-3 से एलटीयू इंदौर भेजी गई हैं। कुंभकरन मोर्य इंदौर वृत्त-9 से इंदौर वृत्त-10 गए हैं। सुनील बांगर भोपाल संभाग-2 से भोपाल वृत्त-6 भेजे गए हैं। रिंकी बामनिया इंदौर वृत्त-14 से एलटीयू इंदौर गई हैं।



इन्हें मिला कार्यवाहक उच्च प्रभार

एक अलग आदेश में उपायुक्त प्रहलाद कुमार पांडेय को टैक्स ऑडिट विंग ग्वालियर से इंदौर मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें परिक्षेत्र इंदौर-1 और परिक्षेत्र इंदौर-2 के अपर आयुक्त पद का अतिरिक्त कार्यवाहक उच्च प्रभार भी दिया गया है। इसी तरह सपन कुमार सोनटके को अपर आयुक्त का कार्यवाहक उच्च प्रभार परिक्षेत्र इंदौर-2 से परिक्षेत्र जबलपुर के लिए मिला है।





वाणिज्यिक कर अधिकारी के तबादले- पहला आदेश

वाणिज्यिक कर अधिकारी स्तर पर भी तीन बड़े आदेश आए हैं। एक आदेश में शिवनंदन तिवारी एंटी एवेजन ब्यूरो इंदौर बी से देवास वृत्त भेजे गए हैं। चंद्र कुंवर सिंह कटनी वृत्त-2 से जबलपुर संभाग-1 गई हैं। सोनम रावत इंदौर वृत्त-9 से खंडवा संभाग भेजी गई हैं। सुमन बघेल जबलपुर वृत्त-1 से मंडला वृत्त गई हैं। आकाश गुप्त दमोह वृत्त से भोपाल वृत्त-2 भेजे गए हैं।



वाणिज्यिक कर अधिकारी के तबादले- दूसरा आदेश

दूसरे आदेश में रितु तावत भोपाल संभाग-1 से भोपाल वृत्त-6 गई हैं। अजय मुजाल्दे इंदौर वृत्त-15 से इंदौर वृत्त-4 भेजे गए हैं। स्वाति जैन इंदौर वृत्त-10 से इंदौर वृत्त-4 गई हैं। चित्रांशी डामोर इंदौर वृत्त-9 से मुख्यालय इंदौर भेजी गई हैं।

शैलेंद्र बुंदेला एंटी एवेजन ब्यूरो इंदौर ए से मुख्यालय इंदौर गए हैं। आलोक जैन एंटी एवेजन ब्यूरो इंदौर बी से मुख्यालय इंदौर भेजे गए हैं। श्वेता साठे भोपाल संभाग-1 से टैक्स ऑडिट विंग भोपाल गई हैं। पल्लवी मालपानी टैक्स ऑडिट विंग भोपाल से वृत्तिकर वृत्त भोपाल भेजी गई हैं।



वाणिज्यिक कर अधिकारी के तबादले- तीसरा आदेश

तीसरे आदेश में विवेक दुबे एंटी एवेजन ब्यूरो सतना से इंदौर वृत्त-3 गए हैं। योगेश जाटवा देवास वृत्त से इंदौर वृत्त-6 भेजे गए हैं। राजीव गोयल एंटी एवेजन ब्यूरो सतना से इंदौर वृत्त-7 गए हैं। ब्रजेंद्र सिंह मरावी एंटी एवेजन ब्यूरो जबलपुर से कटनी वृत्त-1 भेजे गए हैं।

शिव प्रताप सिंह टीकमगढ़ वृत्त से कटनी वृत्त-2 गए हैं। सरिता भगत मंडला वृत्त से दमोह वृत्त भेजी गई हैं। कमल सिंह गुजर शाजापुर वृत्त से शिवपुरी वृत्त गए हैं। राजेश राठोड इंदौर वृत्त-4 से ग्वालियर वृत्त-1 भेजे गए हैं।



सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी के तबादले

सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी स्तर पर भी दो आदेश जारी हुए हैं। एक आदेश में रामवीर सिंह राजपूत का ग्वालियर वृत्त-1 से वृत्तिकर वृत्त ग्वालियर तबादला हुआ है। दूसरे आदेश में आठ अधिकारी शामिल हैं। प्रहलाद सिंह दांगी छतरपुर वृत्त से सागर वृत्त गए हैं। सचिन भिलवारे राजगढ़ वृत्त से इंदौर वृत्त-13 भेजे गए हैं।

महोब्बत सिंह बघेल खरगौन से धार वृत्त गए हैं। अमित कुमार व्यास शाजापुर वृत्त से परिक्षेत्र इंदौर-2 भेजे गए हैं। श्वेता भदोरिया टैक्स ऑडिट विंग इंदौर-2 से खंडवा वृत्त गई हैं। मंगलम सिंह देवास वृत्त से इंदौर वृत्त-9 भेजे गए हैं। कविता पंद्रे सिवनी वृत्त से छिंदवाड़ा वृत्त-2 गई हैं। राम कुमार सिंह हरदा वृत्त से विदिशा वृत्त भेजे गए हैं।





सभी आदेशों की खास बात

विभाग के सभी आदेशों में एक बात साफ लिखी है। कार्यवाहक उच्च प्रभार किसी भी समय बिना सूचना दिए वापस लिया जा सकता है। इसे पदोन्नति या स्थायी पदस्थापना नहीं माना जाएगा। अधिकारी का वेतनमान वही रहेगा, जो उसे मूल पद पर मिल रहा था।

कार्यवाहक प्रभार के दौरान नए पद की वरिष्ठता का लाभ भी नहीं मिलेगा। कुछ अधिकारियों को अपने खर्च पर तबादला करने को कहा गया है, जबकि कुछ का तबादला सरकारी खर्च पर स्थानीय परिवर्तन के तौर पर हुआ है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी वाणिज्यक कर विभाग में तबादले: उपायुक्त से लेकर सहायक अधिकारी तक शामिल

MP News: मोहन कैबिनेट से 48 लाख परिवारों को मिला बड़ा तोहफा, मुफ्त होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री

मध्यप्रदेश कैबिनेट से किसानों को मिली राहत भरी सौगात, 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी

मोहन कैबिनेट ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, SC छात्रों को मिलेंगे 10 हजार रुपए, FTRI को मंजूरी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी वाणिज्यक कर विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा