एमपी वाणिज्यक कर विभाग में तबादले: उपायुक्त से लेकर सहायक अधिकारी तक शामिल
Amresh Kushwaha | Jun 17, 2026, 11:08 IST
वाणिज्यक कर विभाग में फेरबदल
मध्य प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। उपायुक्त, सहायक आयुक्त, वाणिज्यिक कर अधिकारी और सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी स्तर के 62 अधिकारी बदले गए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है।
- राज्य सरकार ने 12 अलग तबादला आदेश जारी किए हैं।
- उपायुक्त से लेकर सहायक अधिकारी तक सभी स्तर शामिल हैं।
- इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में सबसे ज्यादा बदलाव हुए हैं।
- सभी आदेश 16 जून 2026 को एक साथ निकाले गए हैं।
इन आदेशों में उपायुक्त, सहायक आयुक्त, वाणिज्यिक कर अधिकारी और सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी जैसे चार अलग-अलग स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कुल मिलाकर 62 अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इस विभाग की यह अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है।
उपायुक्त के तबादले- पहला आदेश
उपायुक्त के तबादले - दूसरा आदेश
अनुराग जैन टैक्स ऑडिट विंग इंदौर-1 से इंदौर संभाग-3 भेजे गए हैं। नीरज श्रीवास्तव भोपाल संभाग-2 से भोपाल संभाग-1 गए हैं। सीमा मिश्रा पांडेय भोपाल संभाग-1 से भोपाल संभाग-2 भेजी गई हैं। यह तबादला प्रशासकीय सुविधा के लिए स्थानीय परिवर्तन के तौर पर किया गया है।
उपायुक्त के तबादले- तीसरा आदेश
मधुलिका सिंह को इंदौर मुख्यालय से ग्वालियर संभाग-1 भेजा गया है, साथ ही उन्हें ग्वालियर संभाग-2 का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। दीपमाला ठाकुर इंदौर संभाग-3 से अपील उज्जैन गई हैं। यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है।
सहायक आयुक्तों के तबादले- पहला आदेश
अलका डामोर रतलाम संभाग से खंडवा संभाग गई हैं। वैष्णवी पटेल सतना संभाग से एंटी एवेजन ब्यूरो जबलपुर भेजी गई हैं। धनेंद्र सिंह उईके टैक्स ऑडिट विंग ग्वालियर से कटनी वृत्त-1 गए हैं।
सहायक आयुक्तों के तबादले- दूसरा आदेश
धीरज कुमार वानखेड़े इंदौर वृत्त-10 से इंदौर संभाग-3 भेजे गए हैं। सुरेंद्र सिंह बघेल इंदौर संभाग-3 से इंदौर वृत्त-9 गए हैं। रेवा डावर इंदौर संभाग-3 से एलटीयू इंदौर भेजी गई हैं। कुंभकरन मोर्य इंदौर वृत्त-9 से इंदौर वृत्त-10 गए हैं। सुनील बांगर भोपाल संभाग-2 से भोपाल वृत्त-6 भेजे गए हैं। रिंकी बामनिया इंदौर वृत्त-14 से एलटीयू इंदौर गई हैं।
इन्हें मिला कार्यवाहक उच्च प्रभार
वाणिज्यिक कर अधिकारी के तबादले- पहला आदेश
वाणिज्यिक कर अधिकारी के तबादले- दूसरा आदेश
शैलेंद्र बुंदेला एंटी एवेजन ब्यूरो इंदौर ए से मुख्यालय इंदौर गए हैं। आलोक जैन एंटी एवेजन ब्यूरो इंदौर बी से मुख्यालय इंदौर भेजे गए हैं। श्वेता साठे भोपाल संभाग-1 से टैक्स ऑडिट विंग भोपाल गई हैं। पल्लवी मालपानी टैक्स ऑडिट विंग भोपाल से वृत्तिकर वृत्त भोपाल भेजी गई हैं।
वाणिज्यिक कर अधिकारी के तबादले- तीसरा आदेश
शिव प्रताप सिंह टीकमगढ़ वृत्त से कटनी वृत्त-2 गए हैं। सरिता भगत मंडला वृत्त से दमोह वृत्त भेजी गई हैं। कमल सिंह गुजर शाजापुर वृत्त से शिवपुरी वृत्त गए हैं। राजेश राठोड इंदौर वृत्त-4 से ग्वालियर वृत्त-1 भेजे गए हैं।
सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी के तबादले
महोब्बत सिंह बघेल खरगौन से धार वृत्त गए हैं। अमित कुमार व्यास शाजापुर वृत्त से परिक्षेत्र इंदौर-2 भेजे गए हैं। श्वेता भदोरिया टैक्स ऑडिट विंग इंदौर-2 से खंडवा वृत्त गई हैं। मंगलम सिंह देवास वृत्त से इंदौर वृत्त-9 भेजे गए हैं। कविता पंद्रे सिवनी वृत्त से छिंदवाड़ा वृत्त-2 गई हैं। राम कुमार सिंह हरदा वृत्त से विदिशा वृत्त भेजे गए हैं।
सभी आदेशों की खास बात
कार्यवाहक प्रभार के दौरान नए पद की वरिष्ठता का लाभ भी नहीं मिलेगा। कुछ अधिकारियों को अपने खर्च पर तबादला करने को कहा गया है, जबकि कुछ का तबादला सरकारी खर्च पर स्थानीय परिवर्तन के तौर पर हुआ है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी वाणिज्यक कर विभाग में तबादले: उपायुक्त से लेकर सहायक अधिकारी तक शामिल
MP News: मोहन कैबिनेट से 48 लाख परिवारों को मिला बड़ा तोहफा, मुफ्त होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री
मध्यप्रदेश कैबिनेट से किसानों को मिली राहत भरी सौगात, 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी
मोहन कैबिनेट ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, SC छात्रों को मिलेंगे 10 हजार रुपए, FTRI को मंजूरी
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari