एमपी विधानसभा में गुरुवार को पारित होगा 13 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

Ravi Awasthi | Dec 03, 2025, 23:47 IST
Share
mp-vidhansabha
mp-vidhansabha

एमपी सरकार का दूसरा अनुपूरक बजट गुरुवार को पारित होगा। यह बजट करीब 13 हजार करोड़ रुपए का है। इसमें 2000 करोड़ रुपए रबी फसलों की सरकारी खरीदी के लिए रखे गए हैं। 1794 करोड़ रुपए लाड़ली बहना योजना के लिए हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार का दूसरा अनुपूरक बजट गुरुवार को पारित होगा। करीब 13 हजार करोड़ के इस बजट में 2000 करोड़ रुपए फसलों की सरकारी खरीदी के लिए रखे गए हैं। बता दें वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को विधानसभा में दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया था। अब इस पर गुरुवार, 4 दिसंबर को सदन में चर्चा होगी।

खाद्य​ निगम पर 63 हजार करोड़ का कर्ज

किसानों की उपज की सरकारी खरीदी केंद्र सरकार करती है। लेकिन बीते कुछ सालों में केंद्र की सहायता राशि कम होने से मप्र खाद्य निगम करीब 63 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में है। इसके लिए उसे करीब 14 करोड़ प्रतिदिन के मान से ब्याज अदा करना पड़ रहा है। यानी हर माह करीब 425 करोड़ रुपए।

ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा में नगरपालिका संशोधन पारित, राइट टू रिकॉल और सीधी चुनाव प्रणाली पर गरमाई सियासत

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...

d9b0e431-d62
d9b0e431-d62

बजट में किसानों की फिक्र अधिक

गुरुवार को राज्य सरकार का इस साल के दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। यह करीब 13 हजार 155 करोड़ रुपए का बजट है। इसमें दो हजार करोड़ रुपए रबी फसल की सरकारी खरीदी के लिए तय किए गए हैं। यह राशि उपार्जन करने वाली संस्थाओं को मिलेगी। इसके अलावा भावांतर व फ्लैट रेट योजना में राशि जुटाने 500 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, इन मुद्दों पर गरमाएगा सदन

लाड़ली बहनों के लिए भी इंतजाम

अनुपूरक बजट में 1794 करोड़ रुपए लाड़ली बहना योजना के लिए रखे गए हैं। इस योजना के तहत सवा करोड़ से अधिक हितग्राही महिलाओं को 15 सौ रुपए मासिक दिया जाना है। योजना साल 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले लागू की गई। जो चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई। इसके बाद सरकार ने इसकी निरंतरता बनाए रखी है।

विकास कामों पर अधिक फोकस

सीएम मोहन यादव सरकार आगामी 13 नवंबर को दो साल पूरे करने जा रही है। सीएम डॉ यादव लगातार विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का फोकस अब विकास कार्यों को गति देने पर है। इसकी झलक गुरुवार को चर्चा में रहने वाले दूसरे अनुपूरक बजट में देखने को मिल सकती है। दरअसल, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने इस बजट में कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों पर फोकस किया है। बजट में अधिक जोर ग्रामीण विकास, महिला कल्याण, किसानों और सिंचाई पेयजल व्यवस्था पर है।

ये भी पढ़ें...प्रसार भारती के चेयरमैन पूर्व आईएएस नवनीत सहगल का इस्तीफा, सरकार ने किया मंजूर

अधूरे कामों को ​भी मिलेगी गति

सूत्रों के मुताबिक दूसरे अनुपूरक बजट में प्रधानमंत्री आवास देने 4 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं,स्थानीय निकायों के लिए 1633 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए भू-अर्जन, सर्वे व अन्य कामों के लिए 650 करोड़ रुपए रखे गए हैं। सिंचाई से जुड़ी बड़ी योजनाओं के लिए 894 करोड़ रुपए का इंतजाम किया जा रहा है। इनके अलावा बांधों व इनकी मरम्मत से जुड़े कामों के लिए 360 करोड़ रुपए का इंतजाम बजट में होगा।

ये भी पढ़ें...NTPC का बड़ा पावर प्लान: एमपी में 6000 करोड़ की नई यूनिट, दिल्ली में खास मुलाकात

सड़कों के लिए भी बड़ी व्यवस्था

प्रस्तावित नई सड़कों के लिए भूमि का अधिग्रहण होना है। इसके लिए सरकार ने अनुपूरक बजट में 3 सौ करोड़ की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग के लिए की गई है।

पीएम जनमन योजना के लिए 122 करोड़ रुपए और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 108 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। दोनों केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • लाड़ली बहना योजना
  • केंद्र सरकार
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • अनुपूरक बजट
  • लोक निर्माण विभाग
  • ग्रामीण विकास
  • पीएम जनमन योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग