पूरे मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, बदनावर की ब्रह्मोस मिसाइल ने खींचा सबका ध्यान

Kaushiki | Oct 03, 2025, 09:23 IST
Share
Ravan Dahan MP
Ravan Dahan MP

पूरे मध्यप्रदेश में 2 अक्टूबर, 2025 को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें भोपाल में 105 फीट के सबसे ऊंचे रावण दहन के साथ ही इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और नर्मदापुरम समेत अन्य शहरों में भी पुतलों का दहन और शानदार आतिशबाजी हुई।

Vijayadashami, Ravan Dahan: देश के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश में कल ( 2 अक्टूबर, 2025) विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और नर्मदापुरम समेत प्रदेश के गांव-गांव और शहर-शहर में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।

राजधानी भोपाल में दिखा सबसे ऊंचा रावण

भोपाल इस वर्ष विजयादशमी के जश्न का प्रमुख केंद्र रहा, जहां कोलार के बंजारी दशहरा मैदान में प्रदेश का सबसे ऊंचा, 105 फीट का रावण का पुतला बनाया गया था।

कोलार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे। पुतले के दहन से पहले जमकर रंगारंग आतिशबाजी भी की गई, जिसने आसमान को जगमग कर दिया।

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा रावण दहन भोपाल में, 105 फीट लंबा होगा रावण का  पुतला | madhya pradesh biggest ravana dahan in bhopal effigy of ravana will  be 105 fee - MP Breaking News
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा रावण दहन भोपाल में, 105 फीट लंबा होगा रावण का पुतला | madhya pradesh biggest ravana dahan in bhopal effigy of ravana will be 105 fee - MP Breaking News

इसके अलावा, भोपाल में ही टीटी नगर और छोला दशहरा मैदान में भी रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का पारंपरिक तरीके से दहन किया गया।

खरगोन, खंडवा और नर्मदापुरम समेत कई अन्य शहरों में भी शानदार आतिशबाजी के बीच रावण दहन हुआ और भगवान श्रीराम की शोभायात्रा भी निकाली गई।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

उज्जैन में तेज हवाओं से गिरा पुतला

उज्जैन में रावण दहन का कार्यक्रम तेज हवाओं के चलते प्रभावित हुआ। रावण का पुतला दहन से पहले ही तेज आंधी से नीचे गिर गया। इस घटना में एक कर्मचारी भी घायल हो गया।

हालांकि, आयोजकों ने हार नहीं मानी और गिरे हुए पुतले का ही दहन किया गया। यह घटना आयोजन की चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों में भी परंपरा को बनाए रखने के संकल्प को दर्शाती है।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी समग्र पोर्टल आज से 3 दिनों के लिए बंद, अब नहीं बनेंगे सरकारी दस्तावेज

रतलाम में जला अधूरा रावण का पुतला

वहीं, रतलाम में रावण दहन का अनुभव लोगों के लिए निराशाजनक रहा, जहां रावण का पुतला अधूरा जला। पुतले का नीचे का हिस्सा तो जल गया लेकिन उसका धड़ खड़ा रह गया।

Ravana's effigy was burnt at two places today. | रतलाम में दो स्थानों पर  होगा रावण दहन: नेहरु स्टेडियम में 51, बरबड़ मेला क्षेत्र में 31 फीट का पुतला  जलेगा; बैंड ...
Ravana's effigy was burnt at two places today. | रतलाम में दो स्थानों पर होगा रावण दहन: नेहरु स्टेडियम में 51, बरबड़ मेला क्षेत्र में 31 फीट का पुतला जलेगा; बैंड ...

बाद में क्रेन की मदद से पुतले पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया गया, लेकिन केवल चेहरा ही जल सका और बाकी हिस्सा नहीं जला।

बदनावर 71 फीट ऊंचा पुतला, जिसे ब्रह्मोस मिसाइल से दहन किया गया। इस बार का रावण पाकिस्तान के खिलाफ बनाया गया था। पुतले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेनाध्यक्ष असीम मुनीर का फोटो भी लगाया गया था। ये रावण पूरे मालवा में चर्चा का विषय बना रहा।

विजयादशमी पर सुरक्षा व्यवस्था

बता दें कि, पूरे प्रदेश में रावण दहन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। लाखों लोगों ने इस पर्व में हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़ें...

आज का इतिहास: आपातकाल के बाद आज के दिन इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी ने कांग्रेस में फूंक दी थी नई जान

विजयादशमी पर सिंदूर खेला क्यों है खास, जानें 400 साल पुरानी इस रस्म का महत्व और मां की विदाई की अनूठी परंपरा

Tags:
  • रतलाम
  • भोपाल
  • उज्जैन
  • Vijayadashami
  • विजयादशमी
  • ravan dahan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा