मध्य प्रदेश विधानसभा में उठा नल जल योजना में धांधली का मुद्दा, बीजेपी के इस विधायक ने कही ये बड़ी बात
Vikram Jain | Jul 05, 2024, 19:25 IST
MP Vijayaraghavgarh MLA Sanjay Pathak raised issue rigging tap water scheme
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में नल जल योजना में हो रही धांधली का मुद्दा उठाया गया। विधानसभा में इस योजना को लेकर पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने अपने क्षेत्र में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाए।
BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पूर्व मंत्री और विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना में हो रही धांधली पर सवाल उठाए। विधायक संजय पाठक ने कहा कि ग्राम पंचायत को सौंपी गई योजनाएं अपूर्ण हैं।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक अपने विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ के खलवारा और परसवाड़ा ग्राम पंचायत को दी गई योजनाओं पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मांग की है कि योजनाओं में धांधली रोकने के लिए जिले के कलेक्टर को कार्रवाई करने का अधिकार दिया जाए।
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव पर होगी चर्चा
विधायक संजय पाठक ने कहा कि कहा कि 75 सालों के इतिहास की यह सबसे बड़ी योजना है। प्रधानमंत्री का सपना है कि हर घर में नालों के जरिए पानी पहुंचाया जाए। सपने को साकार करने के लिए इसको ईमानदारी से लागू किया जाए। योजना को लागू करने के लिए शीर्ष स्तर के अधिकारी को भेज कर जांच करानी चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें... Dhirendra Krishna Shastri : दरबार में मंच पर हेलमेट लगाकर क्यों बैठ गए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जानें इसकी वजह
विधायक संजय पाठक ने कहा कि विधानसभा के छूटे हुए ग्राम पंचायत को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने खलवारा और परसवाड़ा पंचायत में पीएचई के अंतर्गत स्वीकृत एकल ग्राम नल जल योजना में मिली गलत जानकारी पर सदन के पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि जो भी जानकारी मिली है वह सत्यता सत्य से परे है। जवाब में योजना को पूर्ण बताया गया है जबकि सारी योजना अपूर्ण है।
कहीं पर भी पाइपलाइन पूरी तरह से बिछाई नहीं गई है, टंकी का निर्माण नहीं है, नल का अता-पता नहीं है। अपूर्ण योजना को पूर्ण बताकर ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए जिससे सही जानकारी मिले।
ये खबर भी पढ़ें... Jabalpur : रानी दुर्गावती विवि कर रहा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ , LLB के होल्ड रिजल्ट और सेमेस्टर सिस्टम पर हाईकोर्ट ने की यह टिप्पणी
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
अधूरी योजनाओं को लेकर उठाए सवाल
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव पर होगी चर्चा
75 सालों की सबसे बड़ी योजना
ये खबर भी पढ़ें... Dhirendra Krishna Shastri : दरबार में मंच पर हेलमेट लगाकर क्यों बैठ गए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जानें इसकी वजह
छूटे हुए ग्राम पंचायत को जोड़ा जाएगा
नहीं बनी टंकी, नल का अता-पता नहीं
ये खबर भी पढ़ें... Jabalpur : रानी दुर्गावती विवि कर रहा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ , LLB के होल्ड रिजल्ट और सेमेस्टर सिस्टम पर हाईकोर्ट ने की यह टिप्पणी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari