एमपी में वर्ल्ड कप की जीत के जश्न के बीच विवाद, कहीं चले लाठी-डंडे, तो कहीं पुलिस पर फेंके गए बम

Amresh Kushwaha | Mar 09, 2026, 11:51 IST
Share
mp violence ujjain dewas t20 world cup celebration 2026
mp violence ujjain dewas t20 world cup celebration 2026

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत के जश्न के बीच एमपी के उज्जैन में हिंसक झड़प हुई और देवास में पुलिस पर बम फेंकने की घटना सामने आई है।

मध्यप्रदेश के दो प्रमुख शहरों, उज्जैन और देवास से हिंसा और हुड़दंग की खबरें सामने आई हैं। आठ मार्च 2026 की रात, जहां पूरा देश टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के जश्न में डूबा था, वहीं उज्जैन में पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

स्थिति इतनी बिगड़ी कि लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। वहीं, देवास में हुड़दंगियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए उन पर जलते हुए पटाखे और बम फेंक दिए।

उज्जैन में खुशियों के बीच शुरू हुआ संघर्ष

5f87f6c9-eaa
5f87f6c9-eaa

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात अचानक खुशी की जगह चीख-पुकार मच गई। यहां लोग भारत की शानदार 96 रनों की जीत का जश्न मना रहे थे।

चश्मदीदों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत पटाखे फोड़ने को लेकर हुई। कॉलोनी के ही दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने पटाखे फोड़ने पर आपत्ति जताई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडे और हथियार लेकर पहुंचे और लोगों पर हमला कर दिया।

झड़प में चले धारदार हथियार

इस हमले में दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। एक पक्ष का कहना है कि हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनकी बहन के हाथ में चाकू मार दिया। दूसरे पक्ष से वाहिद खान और शादाब खान के घायल होने की खबर है।

वाहिद खान के परिवार का कहना है कि उन्होंने बस बच्चों के सोने का हवाला देकर पटाखे कहीं और फोड़ने को कहा था। घायलों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें मेडिकल मदद देने के बजाय करीब एक घंटे तक थाने में बिठाए रखा।

देवास में सुरक्षाबलों पर हमला

T20 World Cup 2026: भारत की जीत के बाद देवास में हुड़दंगई, सुरक्षाबलों पर फेंके बम; फिर पुलिस ने खदेड़ा
T20 World Cup 2026: भारत की जीत के बाद देवास में हुड़दंगई, सुरक्षाबलों पर फेंके बम; फिर पुलिस ने खदेड़ा

उज्जैन जैसा ही तनावपूर्ण माहौल देवास में भी देखने को मिला। यहां जीत के नाम पर कुछ हुड़दंगियों ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। भीड़ को नियंत्रित कर रहे QRF (Quick Response Force) के जवानों के पास ही कुछ लोगों ने बम फोड़ दिए।

इस आतिशबाजी में QRF के दो जवान और अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। हद तो तब हो गई जब सीएसपी (CSP) सुमित अग्रवाल के चेहरे के ठीक पास एक पटाखा फटा। स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस को लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।

पुलिस ने नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

93404069-0ac
93404069-0ac
देवास मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस अब सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है ताकि अन्य हुड़दंगियों की पहचान की जा सके। उज्जैन और देवास, दोनों ही जिलों में भारी पुलिस बल तैनात है ताकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे।

अहमदाबाद के मैदान पर भारत का दबदबा

भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया -  BBC News हिंदी
भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया - BBC News हिंदी

इस हंगामे की वजह 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ वह ऐतिहासिक मैच था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के अंतर से करारी शिकस्त दी।

संजू सैमसन की शानदार 89 रनों की पारी और अभिषेक शर्मा व ईशान किशन के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने 255 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड टीम सिर्फ 159 रनों पर सिमट गई और भारत ने जीत दर्ज की।

ये खबर भी पढ़िए...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बना चैंपियन, तीसरी बार जीता खिताब, देखें खास तस्वीरें

इंदौर में शराब ठेकेदारों की लड़ाई में सरकार की कमाई, रजक ने जिद में लगाई सबसे महंगी बोली

MP News: ईरान-इजरायल जंग का एमपी के किसानों पर असर, चावल के बाद केले की सप्लाई ठप

एमपी में नगर पालिका अध्यक्षों के वित्तीय अधिकार पर संकट, हाईकोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • T20 World Cup
  • टी20 वर्ल्ड कप
  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम
  • उज्जैन
  • देवास
  • ICC T20 World Cup
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा