सरकारी गाड़ियों पर वेयरहाउसिंग चेयरमैन का ब्रेक: दो कार लौटाईं, अब रडार पर मंत्री-अफसर!
Amresh Kushwaha | May 17, 2026, 08:52 IST
mp warehousing corporation vehicles returned nagayach action
मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन ने विभागीय मंत्री और अफसरों को दी गई गाड़ियों का हिसाब मांगा है। चेयरमैन ने खुद को मिली तीन में से दो गाड़ियां वापस लौटा दी हैं। अब मंत्री-अफसरों से भी कॉर्पोरेशन की गाड़ियां वापस ली जाएंगी।
शॉर्ट में समझें क्या है पूरा मामला...
- एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की गाड़ियां मंत्री व अफसरों को दी गई थीं।
- नए चेयरमैन संजय नगायच ने पदभार लेते ही गाड़ियों का हिसाब मांगा था।
- खुद को मिली तीन में से दो गाड़ियां चेयरमैन ने वापस कर दी हैं।
- अब बाकी मंत्री-अफसरों के पास भी कॉर्पोरेशन के वाहन वापस लिए जाएंगे।
- एक गाड़ी पर हर महीने 40 से 80 हजार रुपए का खर्च आता है।
नए चेयरमैन ने पहले ही दिन दिखाया तेवर
इससे पहले कॉर्पोरेशन की ओर से संजय नगायच को तीन गाड़ियां दी गई थीं। नगायच ने उनमें से दो वापस लौटा दीं थी। जब गाड़ियों की पूरी सूची उनके सामने आई तो उन्होंने साफ कहा कि 1-1 का हिसाब चाहिए। कब से, किसे और किस कार्णी से गाड़ी दी गई, सब बताओ। और जो जरूरी नहीं हैं, वे सभी वापस होनी चाहिए।
किस-किस को मिली थीं कॉर्पोरेशन की गाड़ियां?
अपर मुख्य सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पास एक इनोवा है। प्रबंध संचालक यानी एमडी के पास इनोवा क्रिस्टा किराए पर उपलब्ध है।
इसके अलावा अतिरिक्त प्रबंध संचालक के पास भी एक क्रिस्टा गाड़ी है। मुख्यमंत्री के एक निज सचिव के नाम से डिजायर गाड़ी दी गई है। उप सचिव बैंक चंदेल के पास एक क्रिस्टा है। एचएफएस परमार, संयुक्त संचालक के पास एक क्रिस्टा है। ज्योति शाह नक्षत्रिया, संयुक्त संचालक को डिजायर गाड़ी दी गई है।
बड़े अधिकारियों तक भी पहुंची गाड़ियां
उप सचिव और पीए टू एमडी सेवा के पास भी डिजायर है। प्रोटोकॉल अधिकारी आउटसोर्स के पास क्रिस्टा है। इसके अलावा इनोवा और डिजायर दो गाड़ियां पूल में हैं जबकि एक ऑटो का उपयोग खाद्य मंत्री कार्यालय में डाक जाकर काम के लिए किया जाता है।
40 से 80 हजार प्रति माह एक गाड़ी पर खर्च
चेयरमैन नगायच ने क्या कहा?
नगायच ने साफ कहा कि जो नॉर्म्स हैं उनका पालन होगा। नॉर्म्स नहीं होंगे तो नॉर्म्स बनाए जाएंगे। जो पात्र हैं उन्हें गाड़ी मिलेगी, काम से पात्रता दिखानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की जो मंशा होगी उसके अनुसार काम करेंगे और इसके लिए जो करना पड़ेगा, करेंगे। शपथ ग्रहण वाले दिन नौ क्रिस्टा एक्सट्रा लगने के बारे में उन्होंने कहा कि यह उनकी जानकारी में नहीं है।
आउटसोर्स कर्मचारियों को भी बांटी गईं गाड़ियां
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में AC बस में आग, जिस बस में पिता बचा रहे थे दूसरों की जान, उसमें जिंदा जला 4 साल का मासूम
अश्लीलता, भ्रूण हत्या और महिलाओं से अत्याचार में नंबर एक पर एमपी, एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा
MP News: तरबूज बना काल: मध्य प्रदेश के श्योपुर में तरबूज खाने के बाद पिता की मौत, बेटा गंभीर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari