MP Weather Update: भोपाल-ग्वालियर में समेत कई जिलों में बारिश, इंदौर में आंधी तूफान से तबाही

Rohit Sahu | May 05, 2025, 15:42 IST
Share
Mp news weathers
Mp news weathers

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में मौसम का मिजाज अचानक बदला। भोपाल-ग्वालियर समेत 50 से ज्यादा शहरों में तेज बारिश हुई, वहीं इंदौर में 111 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

सोमवार को भोपाल ग्वालियर में दोपहर बाद बारिश हुई। बीते 24 घंटे में मध्यप्रदेश के 50 से ज्यादा शहरों और कस्बों में बारिश दर्ज की गई। उज्जैन, जबलपुर, अमरकंटक, पुष्पराजगढ़, डिंडौरी, बैहर, सिहोरा, शहडोल, गाडरवाड़ा जैसे पूर्वी क्षेत्र से लेकर आगर-मालवा, देवास, शाजापुर, बरेली, हरदा, नलखेड़ा, बागली, आष्टा जैसे पश्चिमी अंचल तक बादल जमकर बरसे। इन इलाकों में कहीं तेज और कहीं रिमझिम बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी।

चार सिस्टम का असर

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा के मुताबिक, वर्तमान में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में सक्रिय है। इसके साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मराठवाड़ा में भी बना हुआ है। एक द्रोणिका मध्यप्रदेश से होकर तमिलनाडु तक फैली है। इन सभी के चलते अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है, जिससे प्रदेश का मौसम लगातार बिगड़ रहा है।

इंदौर में 111 किमी की तूफानी हवा

रविवार को इंदौर में 111 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली, जिससे कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिर गए। सिंगरौली में 80 किमी, सीहोर में 78 किमी, हरदा में 74 किमी, भोपाल एयरपोर्ट के पास 65 किमी और उज्जैन में 58 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार दर्ज हुई। तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति बाधित हुई और यातायात प्रभावित हुआ।

ग्वालियर-चंबल में ओले गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, पन्ना, गुना, विदिशा समेत 24 जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इन इलाकों में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। श्योपुर, अशोकनगर, राजगढ़, खंडवा, सतना, भोपाल जैसे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें...MP Weather Update: भोपाल, इंदौर समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

6 मई को 40 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

सोमवार 6 मई को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, मंदसौर, देवास समेत 40 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में खेती और यातायात प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें...MP Weather Update: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

7 और 8 मई को भी बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

7 मई को ग्वालियर, दतिया, सागर, नरसिंहपुर, मंडला, सिंगरौली जैसे जिलों में बारिश और आंधी के आसार हैं। वहीं 8 मई को उज्जैन, खंडवा, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, बालाघाट सहित कई जिलों में मौसम का असर बना रहेगा। लगातार तीन दिनों तक मौसम की इस गतिविधि से जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP weather | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP weather news report | मौसम | आज का मौसम | इंदौर मौसम | एमपी का मौसम | मध्य प्रदेश

Tags:
  • आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी का मौसम
  • MP weather Forecast
  • मध्य प्रदेश
  • मौसम
  • mp weather alert
  • इंदौर मौसम
  • MP weather news report
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनीपुलेट की, रिटायर जस्टिस पर दबाव डाल महापौर, पार्षद को बचाया

By Sanjay Gupta

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनीपुलेट की, रिटायर जस्टिस पर दबाव डाल महापौर, पार्षद को बचाया
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

By Harrison Masih

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
सीएचसी राजपुर है ही नहीं तो बजट कैसे बना, स्वास्थ्य विभाग की खरीदी सूची में बड़ी विसंगति

By Arohi Raj

सीएचसी राजपुर है ही नहीं तो बजट कैसे बना, स्वास्थ्य विभाग की खरीदी सूची में बड़ी विसंगति
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
एलपीजी ई-केवाईसी नहीं होने से माननीयों पर भी गिरी गाज, मंत्री-विधायक समेत 83 हजार कनेक्शन ब्लॉक

By Aman Vaishnav

एलपीजी ई-केवाईसी नहीं होने से माननीयों पर भी गिरी गाज, मंत्री-विधायक समेत 83 हजार कनेक्शन ब्लॉक
सांदीपनि स्कूल बस सुविधा का वादा अधूरा: 19 जिलों के करीब 1.5 लाख बच्चे पैदल या जोखिम भरे साधनों से स्कूल जाने को मजबूर हैं

By Arohi Raj

सांदीपनि स्कूल बस सुविधा का वादा अधूरा: 19 जिलों के करीब 1.5 लाख बच्चे पैदल या जोखिम भरे साधनों से स्कूल जाने को मजबूर हैं
12 साल बाद मथुरावाला की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट आदेश के बाद हुई कार्रवाई

By Sanjay Gupta

12 साल बाद मथुरावाला की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट आदेश के बाद हुई कार्रवाई