MP Weather Update : अगले 24 घंटे में इन जिलो में मौसम की मार, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट
Madhav Singh | Oct 09, 2024, 17:53 IST
Sourab
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई जिलो में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा देखने को मिल सकती है।
मध्य प्रदेश में मौसम बदलने फिर वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी मध्य प्रदेश में गुरुवार को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
IMD के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के देवास, अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुणा जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही इन हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। जिसको लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, जबलपुर जिलों में भी मौसम खराब रहने आशंका जताई गई है। इन जिलों में भी गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अगले 24 घंटे की बात करें तो इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें... Weather Update : मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र में आंधी- बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के बड़वानी, अलीराजपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, अनुपपुर और डिंडोरी जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी जिलों के कुछ हिस्सों में 11 अक्टूबर को मौसम खराब रह सकता है।
इन जिलो में चल सकती हैं हवाएं
यहां रहेगी मौसम खराब होने की संभावना
ये भी पढ़ें... Weather Update : मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र में आंधी- बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल
10-11 अक्टूबर को इन जिलो में रह सकता है मौसम खराब
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari