MP Weather Report: शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, कई शहरों का पारा 10 डिग्री के नीचे

Sandeep Kumar | Published:
Share
MP Weather Report
MP Weather Report

उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा से मध्यप्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। भोपाल सहित प्रमुख शहरों में पिछले एक हफ्ते से कोल्ड वेव चल रही है। आने वाले दिनों में पारा गिरने और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश इन दिनों कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहा है। उत्तर भारत से आने वाले बर्फीली हवा ने प्रदेश का मौसम ठंडा कर दिया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में शीतलहर का असर सबसे अधिक हैं। राजधानी भोपाल में पिछले एक हफ्ते से कोल्ड वेव चल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, 15-16 नवंबर को कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। 17 नवंबर से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के 15 शहरों का पारा का 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है।

कोल्ड वेव का अलर्ट

भोपाल में पिछले सात दिनों से शीतलहर का असर बना हुआ है। शनिवार के लिए भी कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। सुबह और शाम दोनों समय ऐसी ठिठुरन है कि लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। कई जगह कोहरा भी सुबह के समय हल्का दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (15 नवंबर): एमपी सहित देश के उत्तर-दक्षिणी इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवा चलेगी

अचानक गिरा

हाल ही में हिमालयी क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। राजस्थान के आसपास एक चक्रवात बना हुआ है। इसने ठंडी हवा का रुख मध्यप्रदेश की ओर मोड़ दिया है। हवा राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गुजरकर और ठंडी हो गई है। भोपाल-इंदौर तक इन हवा के पहुंचने से पारा और गिर गया है।

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जबलपुर का AQI डेंजर जोन में, जानें आज का मौसम

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को इन जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इंदौर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हैं। इन जिलों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है। सुबह की ठिठुरन तीखी रहेगी।

पचमढ़ी में बदला मौसम

प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में मौसम बदला है। रात की ठंड उतनी तीखी नहीं है। दिन के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। शुक्रवार को पचमढ़ी का दिन का तापमान 23°C रहा। रात का तापमान 14.2°C दर्ज किया गया। मलाजखंड में दिन का तापमान 23.6°C रहा। सीधी में तापमान 24.8°C रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 18 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें आज का मौसम

नवंबर में दिसंबर जैसी ठंड

शुक्रवार की रात शहडोल का तापमान 7.2°C दर्ज हुआ। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है। शिवपुरी 8°C के साथ दूसरे स्थान पर रहा। रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। ऐसा लग रहा है जैसे नवंबर में ही दिसंबर आ गया हो। छतरपुर के नौगांव और राजगढ़ में 8.2°C तापमान दर्ज हुआ। उमरिया में तापमान 8.6°C, रीवा में 8.8°C रहा। छिंदवाड़ा और मलाजखंड में तापमान 9.5°C रहा।

ये भी पढ़ें...बिहार चुनाव: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गड़बड़ी के आरोप, 2 हफ्ते में देंगे सबूत

एमपी मौसम का पूर्वानुमान

MP weather report: मौसम विभाग ने नवंबर के दूसरे हफ्ते में ठंड बढ़ने की संभावना जताई थी। फिलहाल, ठंड तेज हो रही है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां उत्तरी हवा सीधे प्रवेश कर रही हैं। आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिल सकती है। सुबह-शाम की सर्दी कम होने की संभावना नहीं है।





Tags:
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • कोल्ड वेव
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार