MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 18 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Nov 14, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update 14 NOVEMBER
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी संभागों में मौसम सूखा ही रहा। सीहोर, शाजापुर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और शिवपुरी जिलों में शीतलहर का प्रभाव था। भोपाल, राजगढ़ और इंदौर जिलों में तेज शीतलहर रही।

अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। इंदौर, उज्जैन, चंबल, रीवा, जबलपुर और शहडोल जिलों में तापमान सामान्य से 1.7°C से 2.7°C तक कम था, जबकि अन्य जिलों में तापमान सामान्य रहा।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो इसमें भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ। भोपाल और इंदौर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 5.1°C से 7.0°C तक कम रहा।
उज्जैन, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 3.1°C से 4.4°C तक कम था, जबकि नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल और शहडोल संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.7°C से 2.6°C तक कम रहा।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में शीतलहर का असर जारी रह सकता है। वहीं, तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 7.4 डिग्री, भोपाल में 8.2 डिग्री, उज्जैन में 10.7 डिग्री, ग्वालियर में 11.4 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.4 डिग्री तक आ गया। खंडवा में 30.5 डिग्री, बड़वानी में 30.3 डिग्री, सीहोर में 30.2 डिग्री, खजुराहो में 29.8 डिग्री और गुना में 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया।

मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं विदिशा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 195 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 90 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 156, जबलपुर में 181 और भोपाल में 194 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बीते एक हफ्ते से एक्टिव है। इसकी वजह से हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी हो रहा है। इससे प्रदेश में ठंड का अहसास पहले ही हो रहा है।

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में 14 नवंबर के लिए कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम ठंडा रहेगा। भोपाल, राजगढ़ और इंदौर जिलों में तेज शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, निवाडी, मैहर, सीहोर, देवास, शाजापुर, शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में शीतलहर का प्रभाव होगा।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (14 नवंबर): एमपी में गिरेगा पारा, देश के कुछ भागों में भारी बारिश और तूफान की आशंका

MP Weather Update: प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर की चेतावनी, जानें आज का मौसम

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि